Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Caviar GTA 6 inspired iPhone 18 Pro iPhone Duo Galaxy Z Fold 8 Ultra and Ray Ban Wayfarer Gen 2 smart glasses

जीटीए 6 इंस्पायर्ड आईफोन, गैलेक्सी फोन और स्मार्टग्लास लॉन्च: मिलेगा लग्जरी फील, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

Thu, 19 Nov 2026 03:08 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 19 Nov 2026 03:08 PM IST
सार

  • ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) का क्रेज अब गेमिंग की दुनिया से बाहर निकलकर लग्जरी टेक मार्केट तक पहुंच गया है।
  • कस्टमाइजेशन ब्रांड Caviar ने गेम की मियामी थीम से प्रेरित अपना नया Most Wanted कलेक्शन पेश किया है।
  • इसमें iPhone 18 Pro, iPhone Duo, Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra और Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेस शामिल हैं।
  • जानिए 12 लाख रुपये से ज्यादा कीमत वाले इन गैजेट्स में क्या है खास।

विज्ञापन
Caviar GTA 6 inspired iPhone 18 Pro iPhone Duo Galaxy Z Fold 8 Ultra and Ray Ban Wayfarer Gen 2 smart glasses
GTA 6 थीम पर लॉन्च हुए आईफोन और रेबैन ग्लास। - फोटो : Caviar

विस्तार

ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 (GTA 6) आखिरकार लॉन्च हो चुका है और इसका खुमार सिर्फ गेमर्स तक ही सीमित नहीं रहा। लग्जरी डिवाइस कस्टमाइजेशन ब्रांड कैवियार (Caviar) ने इस गेम के विजुअल स्टाइल से प्रेरित स्मार्टफोन और स्मार्ट ग्लासेस का एक नया और बेहद महंगा कलेक्शन पेश किया है। 'मोस्ट वांटेड' (Most Wanted) नाम के इस कलेक्शन में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Duo और Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के कस्टमाइज्ड वर्जन के साथ-साथ Ray-Ban Wayfarer Gen 2 स्मार्ट ग्लासेस के दो स्पेशल एडिशन शामिल हैं।
विज्ञापन


Caviar Most Wanted कलेक्शन की कीमत कितनी है?
Caviar के इस कलेक्शन की शुरुआती कीमत 6,700 डॉलर यानी करीब 6.26 लाख रुपये है। यह कीमत Ray-Ban Wayfarer Gen 2 Gold Rush एडिशन की है। वहीं, इसका Sunset एडिशन 6,990 डॉलर यानी करीब 6.53 लाख रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन


आईफोन के Neon Vice एडिशन की कीमत 11,130 डॉलर (करीब 10.40 लाख रुपये) और Gangster एडिशन की कीमत 11,700 डॉलर (करीब 10.93 लाख रुपये) है। Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के Ocean Drive एडिशन को 11,560 डॉलर यानी करीब 10.80 लाख रुपये में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Caviar Most Wanted कलेक्शन की कीमतें

डिवाइस और एडिशन

कीमत

Ray-Ban Gold Rush

₹6.26 लाख

Ray-Ban Sunset

₹6.53 लाख

iPhone 18 Pro / Pro Max Neon Vice

₹10.40 लाख

Galaxy Z Fold 8 Ultra Ocean Drive

₹10.80 लाख

iPhone 18 Pro / Pro Max Gangster

₹10.93 लाख

iPhone Duo Pink Alligator

₹12.27 लाख

ग्राहक इन डिवाइस को Caviar की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं।


iPhone Duo Pink Alligator में मिला पिंक क्रोकोडाइल लेदर
इस कलेक्शन का सबसे महंगा मॉडल iPhone Duo Pink Alligator है। इसकी कीमत 13,130 डॉलर यानी करीब 12.27 लाख रुपये है। इसके बैक पैनल पर पिंक क्रोकोडाइल लेदर का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फ्रेम टाइटेनियम से तैयार किया गया है।

फोन के पीछे Most Wanted का खास लोगो और छह ब्लैक स्टार दिए गए हैं। इसका पिंक फिनिश कैमरा मॉड्यूल के आसपास भी देखने को मिलता है। वहीं, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Neon Vice और Gangster नाम के दो डिजाइन में पेश किया गया है।

Gangster एडिशन में GTA गेम्स में दिखाई देने वाली Beretta 92FS पिस्टल का उभरा हुआ डिजाइन दिया गया है। इसके साथ 999 फाइननेस वाले गोल्ड की दो लेयर और काले बैकग्राउंड पर पाम लीफ पैटर्न मिलता है। दूसरी ओर, Neon Vice एडिशन में इसी पिस्टल का टाइटेनियम डिजाइन दिया गया है। इसमें पिंक और ब्लू रंग के ट्रॉपिकल लीफ पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है।

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra पर मियामी का टच
Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra के Ocean Drive एडिशन को मियामी बीच के आर्ट डेको आर्किटेक्चर से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। इसके बैक पैनल पर ज्योमेट्रिक लाइन्स और लहरों जैसे पैटर्न दिए गए हैं।

फोन पर 999 फाइननेस वाले गोल्ड की दो लेयर की प्लेटिंग की गई है। इसका डिजाइन कलेक्शन के दूसरे डिवाइस से अलग और ज्यादा क्लासिक रखा गया है। इसकी कीमत 11,560 डॉलर यानी करीब 10.80 लाख रुपये है।

Ray-Ban स्मार्ट ग्लासेज के भी दो खास एडिशन
Caviar ने इस कलेक्शन में Ray-Ban Wayfarer Gen 2 स्मार्ट ग्लासेज के भी दो स्पेशल एडिशन शामिल किए हैं। इनमें Sunset और Gold Rush मॉडल मिलते हैं। Sunset एडिशन में मियामी के सूर्यास्त और नियॉन लाइट्स से प्रेरित पिंक और ब्लू इनेमल डिटेलिंग दी गई है। इसमें पहले की तरह बिल्ट-इन कैमरा मिलता है, जिससे यूजर अपने नजरिए से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।


वहीं, Gold Rush एडिशन में फ्रेम और टेंपल्स पर गोल्ड डिटेलिंग दी गई है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर्स भी मिलते हैं, जिनकी मदद से स्मार्टफोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करके म्यूजिक सुना जा सकता है।

दोनों स्मार्ट ग्लासेज में बटन, टच और वॉयस कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है। यानी डिजाइन में बदलाव के बावजूद इनके स्मार्ट फीचर्स बरकरार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed