सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Realme P4R 5G Price, Battery and Key Specifications Leak Ahead of Launch

Realme P4R: क्या बजट सेगमेंट में ये फोन बनेगा सबसे तगड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन? भारत में जल्द हो सकता है लॉच!

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Tue, 02 Jun 2026 09:58 AM IST
विज्ञापन
सार

Realme P4R 5G: रियलमी जल्द ही भारत में अपनी नई P-सीरीज के तहत Realme P4R 5G लॉन्च कर सकती है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 50MP का कैमरा होने वाला है। भारत में इसकी शुरुआती कीमत 25,000 रुपये से कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। क्या होने वाले हैं फोन के फीचर्स और कब तक लॉन्च होने की उम्मीद है...आइए जानते हैं इस लेख में।

Realme P4R 5G Price, Battery and Key Specifications Leak Ahead of Launch
Realme P4R 5G का टीजर - फोटो : Realme
विज्ञापन

विस्तार

रियलमी (Realme) भारत में अपनी P4 सीरीज का एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का नाम Realme P4R 5G होगा। यह P सीरीज के तहत आने वाला पहला 'R' ब्रांडेड स्मार्टफोन है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स का आधिकारिक तौर पर एलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इस फोन में क्या कुछ खास मिल सकता है।

Trending Videos


संभावित कीमत और वेरिएंट्स

एक लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Realme P4R 5G के रिटेल बॉक्स की एक तस्वीर सामने आई है, जिस पर इसकी कीमत ₹44,999 लिखी हुई है। हालांकि यह फोन की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) है और आमतौर पर फोन की असली कीमत MRP से काफी कम होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपेक्षित कीमत: माना जा रहा है कि भारत में Realme P4R 5G की शुरुआती कीमत ₹25,000 से कम हो सकती है।
रैम और स्टोरेज: लीक के अनुसार यह फोन तीन वेरिएंट्स में आ सकता है:

  • 4GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 6GB रैम + 128GB स्टोरेज
  • 6GB रैम + 256GB स्टोरेज

 


Realme P4R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसकी बड़ी बैटरी है। लीक बॉक्स के जरिए जो फीचर्स सामने आए हैं, वे इस प्रकार हैं:
 

फीचर स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
बैटरी 8,000mAh (सिलिकॉन कार्बन बैटरी)
चार्जिंग 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
प्रोसेसर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 या डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट
डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट, HD+ स्क्रीन (1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस)
मुख्य कैमरा 50MP प्राइमरी सेंसर
कूलिंग सिस्टम 5,300mm² VC कूलिंग एरिया (ताकि गेमिंग के समय फोन गर्म न हो)

नोट: कैमरे सेटअप में 50MP के मुख्य लेंस के साथ एक सेकेंडरी लेंस भी मिलेगा, जो शायद बहुत ज्यादा उपयोगी साबित न हो।


कब होगा लॉन्च और कहां से खरीदें?

उम्मीद की जा रही है कि Realme P4R 5G को इसी महीने या आने वाले कुछ हफ्तों में भारत में आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आधिकारिक लॉन्च डेट और पुख्ता जानकारी के लिए कंपनी के अगले एलान का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed