सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   samsung galaxy m47 5g india launch date specifications camera features

Samsung Galaxy M47 5G की लॉन्च डेट हुई कंफर्म: 50MP कैमरा और 45W चार्जिंग के साथ मार्केट में मचाएगा धमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 23 Jun 2026 02:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Samsung ने भारत में Galaxy M47 5G की लॉन्च तारीख का एलान कर दिया है। यह स्मार्टफोन 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर और 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आएगा। कंपनी ने इसके रंग विकल्पों, डिजाइन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट भी कन्फर्म कर दिया है।

samsung galaxy m47 5g india launch date specifications camera features
Samsung Galaxy M47 5G - फोटो : Samsung
विज्ञापन

विस्तार

Samsung ने अपने आगामी Galaxy M47 5G स्मार्टफोन की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि यह फोन 29 जून को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लॉन्च से पहले Samsung ने इसके डिजाइन, रंग विकल्पों और कई प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी साझा कर दी है।


Galaxy M47 5G को दो रंगों- Blaze Blue और Rogue Red में पेश किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन में फ्लैट रियर पैनल और पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा, जो हाल के Galaxy A सीरीज स्मार्टफोन्स से मिलता-जुलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon प्रोसेसर

  • Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। कंपनी ने यह भी बताया है कि फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon चिपसेट होगा, हालांकि मॉडल का नाम अभी सामने नहीं आया है।
  • विज्ञापन
  • स्मार्टफोन LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक के साथ आएगा, जिससे बेहतर मल्टीटास्किंग और तेज परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

6 साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट

Samsung अपने इस नए फोन के साथ छह Android OS अपग्रेड और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। Galaxy M47 5G Android 16 आधारित One UI 8.5 पर चलेगा। इसके अलावा इसमें AI Voice Transcription समेत कई AI फीचर्स भी दिए जाएंगे।

50MP कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग

  • फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य कैमरा, 5MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल होगा।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 12MP कैमरा दिया जाएगा, जो होल-पंच कटआउट में मौजूद होगा। Samsung का दावा है कि यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करेगा।

45W फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड

  • Galaxy M47 5G में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें Bypass Charging फीचर भी होगा, जो गेमिंग या भारी इस्तेमाल के दौरान बैटरी पर दबाव कम करने में मदद करेगा।
  • कंपनी के मुताबिक फोन में 4 गुना बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और 2 मीटर तक गिरने पर सुरक्षा भी मिलेगी, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed