अगर आपको पुराने फ्लिप फोन पसंद हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है। मार्केट में Commodore Callback 8020 नाम का एक नया फ्लिप फोन आ रहा है। यह कोई आम फोन नहीं है, यह स्मार्टफोन और साधारण बटन वाले फोन के बीच की एक बेहतरीन कड़ी है।
Commodore Callback 8020: आ गया सोशल मीडिया डिटॉक्स फोन, सुपर स्टाइलिश है ये फ्लिप फोन लेकिन नहीं चलते कई एप्स!
Social Media Detox Phone: कमोडोर कॉलबैक 8020 विशेष रूप से एक डिजिटल डिटॉक्स स्मार्टफोन के रूप में डिजाइन किया गया है। रेट्रो फ्लिप-फोन डिजाइन वाले इस डिवाइस का मुख्य उद्देश्य अत्यधिक स्क्रीन टाइम और लगातार सोशल मीडिया स्क्रॉल करने की आदत (डूमस्क्रॉलिंग) को खत्म करना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसा है यह अनोखा फ्लिप फोन?
कमोडोर का यह फोन एक खास ऑपरेटिंग सिस्टम Jolla Sailfish OS पर चलता है। यह यूरोप की तकनीक है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि भले ही यह पूरी तरह से एंड्रॉयड फोन नहीं है, लेकिन इसमें गूगल मैप्स को छोड़कर बाकी लगभग सभी एंड्रॉयड एप्स आसानी से चल जाते हैं। फोन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि आपको मोबाइल की लत न लगे। इसीलिए इसमें पहले से कोई सोशल मीडिया, वेब ब्राउजर या ईमेल एप नहीं दिया गया है।
कमोडोर कॉलबैक 8020 के खास फीचर्स
- दो शानदार स्क्रीन्स: फोन के अंदर 3.25 इंच की मेन स्क्रीन है और बाहर की तरफ 1.77 इंच की एक छोटी स्क्रीन दी गई है, ताकि फोन बिना खोले ही आप जरूरी नोटिफिकेशन देख सकें।
- प्रोसेसर और स्टोरेज: इसमें मीडियाटेक हेलियो G81 प्रोसेसर लगा है। फोन में 4GB रैम और 64GB की स्टोरेज मिलती है। अगर जगह कम पड़े, तो आप मेमोरी कार्ड भी लगा सकते हैं।
- शानदार कैमरा: फोटो खींचने के लिए इसमें सोनी सेंसर वाला 48 मेगापिक्सल का दमदार रियर कैमरा है, जो फ्लैश और ऑटोफोकस के साथ आता है।
- हटाने वाली बैटरी: आजकल के फोन में बैटरी फिक्स होती है, लेकिन इसमें 1,550 mAh की ऐसी बैटरी है जिसे आप खुद निकाल और बदल सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें आधुनिक USB-C पोर्ट दिया गया है।
- म्यूजिक और गेमिंग: गाने सुनने और रेडियो का मजा लेने के लिए इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक है। साथ ही, पुराने गेम्स के शौकीनों के लिए इसमें कमोडोर 64 गेम्स का कलेक्शन भी मिलता है। आप इसके कवर भी बदल सकते हैं।
- कनेक्टिविटी: यह फोन दुनिया भर के सिम कार्ड सपोर्ट करता है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS और 4G LTE की सुविधा भी दी गई है।
क्या यह भारत में ये फोन उपलब्ध होगा?
यह फोन कुल पांच अलग-अलग रंगों में बाजार में उतारा जाएगा। इसकी प्री-बुकिंग 30 जून से शुरू हो रही है।
कीमतें इस प्रकार हैं
- रेगुलर कलर्स: 499.99 डॉलर (लगभग 41,749 रुपये)
- स्टारलाइट एडिशन: 549.99 डॉलर (लगभग 46,200 रुपये)
- फाउंडर्स एडिशन: 640 डॉलर (इसमें 24 कैरेट सोने की परत वाला C= बटन लगा है)
भारत में लॉन्चिंग
अगर आप इसे भारत में खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिलहाल आपको निराशा हो सकती है। कंपनी ने अभी इसे भारत में लॉन्च करने की कोई जानकारी नहीं दी है।