सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Xiaomi May Launch Smart AC and Refrigerators in India by 2026

Xiaomi: भारत में स्मार्ट एसी और फ्रिज ला सकती है शाओमी, होम अप्लायंस सेगमेंट में एंट्री की तैयारी

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Fri, 13 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Xiaomi Smart AC India: शाओमी भारत में अपने 'ह्यूमन x कार x होम' विजन को और बड़ा करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2026 में कंपनी स्मार्ट एसी और फ्रिज लॉन्च कर सकती है। आई जानते हैं क्या है कंपनी की भविष्य की योजना?

Xiaomi May Launch Smart AC and Refrigerators in India by 2026
शाओमी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Xiaomi
विज्ञापन

विस्तार

इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की दुनिया में अपनी शानदार एंट्री से सुर्खियां बटोरने वाली टेक दिग्गज कंपनी शाओमी, अब भारत में अपने स्मार्ट विजन को एक कदम और आगे ले जाने की तैयारी कर रही है। ग्लोबल स्तर पर अपनी कारों और स्मार्ट डिवाइस को आपस में जोड़ने वाली शाओमी, भारत में अपना होम अप्लायंस पोर्टफोलियो बड़ा करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2026 में भारतीय बाजार में अपने स्मार्ट एयर कंडीशनर (एसी) और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) लॉन्च कर सकती है।

Trending Videos

"ह्यूमन x कार x होम" विजन: यह क्यों खास है?

अगर आप ऑटोमोबाइल और नई तकनीक के शौकीन हैं, तो आपने शाओमी की 'ह्यूमन x कार x होम' रणनीति के बारे में जरूर सुना होगा। इस रणनीति का सीधा सा मतलब है- इंसान, उसकी कार और उसका घर, इन तीनों का एक ही स्मार्ट नेटवर्क से जुड़ा होना। भारत में अब तक कंपनी का यह शानदार विजन मुख्य रूप से स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी तक ही सीमित था, लेकिन अब अगर शाओमी स्मार्ट एसी और फ्रिज जैसे बड़े घरेलू उपकरण लाती है, तो उनका यह इकोसिस्टम काफी मजबूत हो जाएगा। ऑटोमोबाइल के नजरिए से देखें तो भविष्य में इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आप अपनी स्मार्ट कार ड्राइव करते हुए रास्ते से ही अपने घर के एसी या फ्रिज का तापमान कंट्रोल कर सकेंगे। यानी, सिर्फ एक ही एप की मदद से आपकी कार और घर के उपकरण आपस में कनेक्टेड रहेंगे और एक-दूसरे से बात कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉन्च से जुड़ी मुख्य बातें

मशहूर टिप्स्टर योगेश बरार और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2026 में भारत में शाओमी के स्मार्ट एसी और रेफ्रिजरेटर की एंट्री हो सकती है। चीन और यूरोप जैसे बाजारों में शाओमी पहले से ही वॉशिंग मशीन, फ्रिज और एसी जैसे बड़े उपकरण बेच रही है, जहाँ इन्हें काफी अच्छी सफलता मिली है। अब इसी ग्लोबल सफलता को भारत में दोहराने के लिए कंपनी अपनी पूरी तैयारी कर रही है। भारतीय मौसम, तापमान में होने वाले बदलावों और वोल्टेज के उतार-चढ़ाव जैसी स्थानीय चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए, फिलहाल इन स्मार्ट उपकरणों की भारत में टेस्टिंग की जा रही है। इसके साथ ही, आधिकारिक तौर पर इन्हें बाजार में उतारने से पहले स्थानीय नियमों के तहत जरूरी सर्टिफिकेशन हासिल करने का काम भी तेजी से चल रहा है।

भारत में अभी क्या है शाओमी का स्टेटस?

फिलहाल भारतीय बाजार में शाओमी का स्मार्ट होम पोर्टफोलियो थोड़ा सीमित है। अभी कंपनी मुख्य रूप से रोबोट वैक्यूम क्लीनर, स्मार्ट एयर प्यूरीफायर और स्मार्ट सिक्योरिटी कैमरे जैसे स्मार्ट डिवाइस ही बेचती है। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने कुछ स्मार्ट वॉटर प्यूरीफायर और एयर फ्रायर भी पेश किए थे। लेकिन अब स्मार्ट एसी और फ्रिज लॉन्च करने की तैयारी के साथ शाओमी भारत के बड़े होम अप्लायंस बाजार में एक मजबूत और रणनीतिक एंट्री करने जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed