{"_id":"69b68d4f7eaeb6c1630b5949","slug":"kitchen-cooking-gadgets-5-smart-appliances-beat-rising-lpg-booking-waiting-period-2026-03-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kitchen Gadgets: बिना गैस के भी अब पक सकेगा खाना, जानें कैसे ये स्मार्ट कुकिंग गैजेट्स बन सकते हैं आपका सहारा","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Kitchen Gadgets: बिना गैस के भी अब पक सकेगा खाना, जानें कैसे ये स्मार्ट कुकिंग गैजेट्स बन सकते हैं आपका सहारा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 15 Mar 2026 04:13 PM IST
सार
LPG gas shortage cooking alternatives: देश के कई हिस्सों में एलपीजी सिलिंडर की बुकिंग के बीच का अंतर बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में कई परिवार गैस खत्म होने की चिंता में रहते हैं, लेकिन टेक्नोलॉजी ने किचन के लिए कई ऐसे स्मार्ट विकल्प दे दिए हैं जिनसे बिना गैस के भी खाना बनाना आसान हो गया है। इंडक्शन कुकटॉप से लेकर एयर फ्रायर और माइक्रोवेव तक कई ऐसे उपकरण हैं जो कम बिजली में हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन तैयार कर सकते हैं।
देश के कई इलाकों में रसोई गैस की बुकिंग के बीच का समय बढ़ने से लोगों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में कई परिवारों के सामने यह सवाल खड़ा हो जाता है कि अगर गैस खत्म हो जाए तो खाना कैसे बनेगा, लेकिन आज के समय में किचन में कई ऐसे आधुनिक उपकरण मौजूद हैं जिनकी मदद से कम बिजली में भी पूरा खाना पकाया जा सकता है।
Trending Videos
2 of 6
induction cooking
- फोटो : Adobe stock
1. इंडक्शन कुकटॉप: गैस का सबसे बड़ा विकल्प
इंडक्शन कुकटॉप आज गैस का सबसे लोकप्रिय विकल्प बन चुका है। इसमें मैग्नेटिक टेक्नोलॉजी के जरिए बर्तन सीधे गर्म होते हैं, जिससे बिजली की खपत कम होती है, खाना जल्दी बनता है और तापमान कंट्रोल आसान होता है। इंडक्शन पर आप आसानी से रोटी, सब्जी, दाल, फ्राई और करी सब कुछ बना सकते हैं।
2. इलेक्ट्रिक केटल: छोटा लेकिन बेहद काम का गैजेट
इलेक्ट्रिक केटली अक्सर पानी उबालने के लिए जानी जाती है, लेकिन इसका उपयोग इससे कहीं ज्यादा है। इससे आप चाय और कॉफी, इंस्टेंट नूडल्स, सूप बना सकते हैं। इसके अलावा अंडे भी उबाल सकते हैं। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच ये गैजेट काफी लोकप्रिय माना जाता है, क्योंकि यह बहुत कम बिजली में जल्दी काम कर देता है।
4 of 6
राइस कुकर
- फोटो : Freepik
3. राइस कुकर: मल्टीटास्किंग किचन मशीन
राइस कूकर सिर्फ चावल बनाने तक सीमित नहीं है। इसकी मदद से आप दाल, सूप, स्टीम्ड सब्जियां और खिचड़ी बना सकते हैं। यह ऑटोमैटिक सिस्टम पर काम करता है, इसलिए खाना जलने का खतरा भी कम रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
एयर फ्रायर
- फोटो : Freepik
4. एयर फ्रायर: कम तेल में हेल्दी स्नैक्स
अगर आपको स्नैक्स पसंद हैं तो एयर फ्रायर बेहद उपयोगी गैजेट है। इसमें खाना गर्म हवा के जरिए पकता है, जिसके कई फायदे होते हैं, जैसे तेल तो कम लगता ही है, साथ खाना भी जल्दी बनता है। ऐसे में हमें हेल्दी विकल्प भी मिल जाता है। इसमें आप समोसे, पकौड़े और फ्रेंच फ्राइज जैसी तमाम चीजें बनाई जा सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X