फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपल: आईफोन 18 के लॉन्च से पहले आईफोन 16 और आईफोन 17 पर मिल सकता है बड़ा डिस्काउंट, किसे खरीदना होगा बेहतर?

Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 PM IST
सार

एपल सितंबर में अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज पेश करने की तैयारी में है। नए मॉडल की एंट्री के साथ iPhone 16 और iPhone 17 की कीमतों में कटौती की उम्मीद है। ऐसे में कम बजट में कौन सा iPhone खरीदना समझदारी होगी?

विज्ञापन
iPhone 16 and iPhone 17 to be sold a discounted price before launch of iPhone 18 which to buy
iPhone 16 Pro Max - फोटो : अमर उजाला
एपल ने 9 सितंबर को iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च करने का एलान कर दिया है। हर बार नया iPhone लॉन्च होने के साथ ही कुछ पुराने मॉडल के दाम कम हो जाते हैं। ऐसे में ग्राहकों को उन मॉडल्स को भारी डिस्काउंट में खरीदने का बढ़िया मौका मिल जाता है।
iPhone 16 and iPhone 17 to be sold a discounted price before launch of iPhone 18 which to buy
iPhone 17 Air - फोटो : Apple
कम हो सकती है पुराने iPhone की कीमत
इस बार भी iPhone 18 Pro सीरीज के लॉन्च से पहले iPhone 17 और iPhone 16 की कीमत कम होने की उम्मीद की जा रही है। आइए जानते हैं आपके लिए दोनों में से कौन सा फोन बेहतर ऑप्शन होगा।
iPhone 16 and iPhone 17 to be sold a discounted price before launch of iPhone 18 which to buy
स्टोरेज में iPhone 17 आगे - फोटो : Apple
स्टोरेज में iPhone 17 आगे
iPhone 16 का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ आता है। इसके मुकाबले iPhone 17 के शुरुआती मॉडल में 256GB स्टोरेज दी गई है। इस लिहाज से iPhone 17 शुरुआती वेरिएंट से ही ज्यादा स्टोरेज देता है, इसलिए दोनों के बीच चुनाव करते समय यह एक अहम अंतर बन जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
iPhone 16 and iPhone 17 to be sold a discounted price before launch of iPhone 18 which to buy
iPhone 17 में लंबे समय तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट। - फोटो : Apple
लंबे समय तक मिलेगा सॉफ्टवेयर सपोर्ट
iPhone 16 को 2024 में लॉन्च किया गया था, जबकि iPhone 17 को 2025 में बाजार में उतारा गया। ऐसे में iPhone 17 को iPhone 16 की तुलना में अधिक समय तक सॉफ्टवेयर और OS अपडेट मिलने की उम्मीद है। अगर आप फोन को कई साल तक इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो नया मॉडल खरीदना लंबे समय में ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
iPhone 16 and iPhone 17 to be sold a discounted price before launch of iPhone 18 which to buy
iPhone 16 Pro Max - फोटो : अमर उजाला
कैमरे में भी iPhone 17 को बढ़त
कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 17 के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें मेन और अल्ट्रावाइड दोनों कैमरे 48MP सेंसर के हैं। वहीं, iPhone 16 में भी डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन इसमें केवल मेन कैमरा 48MP का है। ऐसे में कैमरा हार्डवेयर के लिहाज से iPhone 17 ज्यादा आधुनिक पैकेज पेश करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed