फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Samsung galaxy s26 fe camera processor battery charging features specifications complete list

सैमसंग गैलेक्सी एस26 एफई: डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी... जानिए फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी लिस्ट

Sun, 30 Aug 2026 03:35 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी एस26 एफई को लॉन्च किया है। यह फोन लेटेस्ट One UI 9, पावरफुल Galaxy AI फीचर्स, 4,900mAh बैटरी और 7 साल के लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट से लैस है। आइए इस फोन के पूरे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन
Samsung galaxy s26 fe camera processor battery charging features specifications complete list
गैलेक्सी एस26 एफई - फोटो : सैमसंग

विस्तार

Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज का नया मॉडल Galaxy S26 FE आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को उन यूजर्स के लिए तैयार किया है, जो फ्लैगशिप जैसे फीचर्स चाहते हैं लेकिन Galaxy S सीरीज के टॉप मॉडल पर ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते। 
विज्ञापन


Galaxy S26 FE की खासियत सिर्फ इसका हार्डवेयर नहीं है। यह Samsung का पहला ऐसा फोन है, जिसमें One UI 9 पहले से इंस्टॉल मिलेगा। कंपनी ने इसमें कैमरा प्रोसेसिंग, Galaxy AI टूल्स और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर भी खास ध्यान दिया है। आइए जानते हैं Galaxy S26 सीरीज के इस किफायती फोन में आपको क्या खूबियां मिलती हैं।
विज्ञापन


6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट
  • Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Infinity-O Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1,900 निट्स तक जाती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फोन का डिजाइन 161.6×76.9×7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम है। इसे Blueberry, Graphite और Pistachio रंगों में पेश किया गया है। डिवाइस को IP68 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है।

Exynos 2500 चिपसेट से मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस
  • परफॉर्मेंस के लिए Galaxy S26 FE में 3nm तकनीक पर बना Samsung Exynos 2500 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें Xclipse 950 GPU का इस्तेमाल हुआ है। फोन 8GB RAM के साथ आता है और स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB और 512GB विकल्प मिलते हैं।
  • सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित One UI 9 के साथ आता है। Samsung ने इसे सात पीढ़ी के OS अपग्रेड और सात साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। यानी फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह एक अहम फायदा हो सकता है।

ट्रिपल कैमरा सेटअप में 3x ऑप्टिकल जूम
  • Galaxy S26 FE के पीछे ट्रिपल कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का मुख्य कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है।
  • टेलीफोटो सेंसर 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कम रोशनी में बेहतर तस्वीरों के लिए Samsung की Nightography प्रोसेसिंग भी मिलती है।
  • वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान My FanCam चुने गए व्यक्ति को फ्रेम के बीच में बनाए रखने में मदद करता है। वहीं Super Steady with Horizontal Lock तेज गतिविधियों के दौरान वीडियो को स्थिर रखने और क्षितिज को सीधा रखने का काम करता है।

Galaxy AI में मिलेंगे नए फीचर्स
One UI 9 के साथ Samsung ने Galaxy S26 FE में कई AI फीचर्स जोड़े हैं। इसमें दिया गया नया Now Brief फीचर यूजर्स की दिनचर्या, मौसम और सेहत से जुड़ी जानकारियों को कस्टमाइजेबल कार्ड्स के रूप में दिखाता है। इसके साथ ही Now Nudge फीचर थर्ड-पार्टी ऐप्स के नोटिफिकेशन के आधार पर समय पर जरूरी सुझाव देता है। फोन में मौजूद Google के साथ काम करने वाला Circle to Search अब एक ही बार में स्क्रीन पर दिख रही कई चीजों को एक साथ पहचानने की सुविधा देता है, जिससे सर्चिंग पहले से काफी तेज हो गई है।

बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही 45W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C 3.2 Gen 1 जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर और साउंड एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है।

7 साल तक OS और सेफ्टी अपडेट्स का वादा
कंपनी ने इस फोन के साथ 7 जनरेशन तक ओएस और पूरे 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इसके साथ ही नए यूजर्स के लिए Smart Switch को अपग्रेड किया गया है, जिससे एंड्रॉयड या आईओएस से डेटा ट्रांसफर करना बेहद आसान हो गया है।


कितनी है कीमत?
Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 699.99 अमेरिकी डॉलर रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 66,840 रुपये होते हैं। यह फोन 4 सितंबर से चुनिंदा वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, भारत में Galaxy S26 FE की बिक्री अभी शुरू नहीं हुई है। उम्मीद है कि देश में इसे बहुत जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed