{"_id":"6a94086e694bb5677904cb2e","slug":"huawei-nova-16s-pro-global-launch-200mp-camera-specs-features-munich-event-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 एमपी कैमरे के साथ आ रहा है हुआवे नोवा 16एस प्रो: 2 सितंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या कुछ होगा खास","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
200 एमपी कैमरे के साथ आ रहा है हुआवे नोवा 16एस प्रो: 2 सितंबर को होगा ग्लोबल डेब्यू, जानें क्या कुछ होगा खास
Sun, 30 Aug 2026 04:09 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
स्मार्टफोन लवर्स के लिए बड़ी खबर है। हुआवे (Huawei) अपना नया मिड-रेंज फोन nova 16s Pro 2 सितंबर को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और पावरफुल Kirin प्रोसेसर से लैस यह फोन जर्मनी के म्यूनिख में लॉन्च होगा।
विज्ञापन
हुआवे नोवा 16एस प्रो
- फोटो : हुआवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Huawei अपने नए स्मार्टफोन nova 16s Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इसकी लॉन्च तारीख कंफर्म कर दी है। फोन को 2 सितंबर 2026 को म्यूनिख, जर्मनी में होने वाले एक खास लॉन्च इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
दिलचस्प बात यह है कि चीन में यही फोन पहले ही nova 16 Pro नाम से लॉन्च हो चुका है। ग्लोबल बाजार में कंपनी इसे nova 16s Pro नाम से बेचेगी। हालांकि, चीन वाले मॉडल के सभी फीचर्स ग्लोबल वर्जन में मिलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
200MP कैमरा होगा लैस
Huawei ने लॉन्च से पहले फोन के कैमरे को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि nova 16s Pro में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। कंपनी ने अभी कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह देखना बाकी है कि ग्लोबल मॉडल में चीन वाले फोन जैसा ही कैमरा सिस्टम मिलता है या इसमें कुछ बदलाव किए जाते हैं। फोन को Pink और Blue Gradient कलर में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
चीन वाले मॉडल में मिलते हैं ये फीचर्स
Watch 6 भी होगी लॉन्च
कितनी होगी कीमत?
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि चीन में यही फोन पहले ही nova 16 Pro नाम से लॉन्च हो चुका है। ग्लोबल बाजार में कंपनी इसे nova 16s Pro नाम से बेचेगी। हालांकि, चीन वाले मॉडल के सभी फीचर्स ग्लोबल वर्जन में मिलेंगे या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
200MP कैमरा होगा लैस
Huawei ने लॉन्च से पहले फोन के कैमरे को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि nova 16s Pro में 200MP का मेन कैमरा मिलेगा। कंपनी ने अभी कैमरा सेटअप की पूरी जानकारी नहीं दी है। ऐसे में यह देखना बाकी है कि ग्लोबल मॉडल में चीन वाले फोन जैसा ही कैमरा सिस्टम मिलता है या इसमें कुछ बदलाव किए जाते हैं। फोन को Pink और Blue Gradient कलर में पेश किया जा सकता है।
विज्ञापन
चीन वाले मॉडल में मिलते हैं ये फीचर्स
- ग्लोबल मॉडल के पूरे स्पेसिफिकेशन अभी Huawei ने जारी नहीं किए हैं। लेकिन चीन में लॉन्च किए गए nova 16 Pro को देखें तो इसमें कई दमदार फीचर्स मिलते हैं।
- चीन वाले मॉडल में 6.84 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ आती है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग और दूसरे एनिमेशन ज्यादा स्मूद दिखाई देते हैं।
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में Kirin 9010S चिपसेट दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कैमरा सेटअप में 200MP का मुख्य सेंसर भी शामिल है।
- हालांकि, इन फीचर्स को ग्लोबल nova 16s Pro में सीधे तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है। इसलिए 2 सितंबर के लॉन्च इवेंट का इंतजार करना होगा।
Watch 6 भी होगी लॉन्च
- Huawei के 2 सितंबर वाले इवेंट में सिर्फ नया स्मार्टफोन ही नहीं आएगा। कंपनी ने Watch 6 स्मार्टवॉच को भी टीज किया है। यानी फोन के साथ नई स्मार्टवॉच की ग्लोबल एंट्री भी हो सकती है।
- सामने आए टीजर में Watch 6 का डिजाइन पिछले मॉडल से काफी मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है। इसके फीचर्स और कीमत की पूरी जानकारी भी लॉन्च इवेंट में सामने आ सकती है।
कितनी होगी कीमत?
- Huawei ने अभी nova 16s Pro की ग्लोबल कीमत का खुलासा नहीं किया है। अलग-अलग बाजारों में फोन की कीमत भी अलग हो सकती है। कंपनी 2 सितंबर को लॉन्च के दौरान इसकी कीमत, बिक्री और बाकी फीचर्स की जानकारी देगी।
- अगर ग्लोबल मॉडल में चीन वाले फोन के ज्यादातर फीचर्स बरकरार रहते हैं, तो 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और 120Hz OLED स्क्रीन इसकी बड़ी खूबियां हो सकती हैं। अब देखना होगा कि Huawei ग्लोबल बाजार के लिए फोन में कोई बड़ा बदलाव करती है या नहीं।