फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   honor robot phone vs iphone 17 pro 200mp gimbal camera comparison

कंपेरिजन: क्या ऑनर रोबोट फोन दे पाएगा आईफोन 17 प्रो को टक्कर? इस इनोवेशन के सामने एपल भी खा जाएगी मात

Sun, 30 Aug 2026 10:44 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 30 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

HONOR ने ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसका कैमरा खुद घूम सकता है। इस फोन में दिया गया गिंबल सिस्टम और बड़ी बैटरी इसे iPhone 17 Pro से अलग बनाते हैं। लेकिन सवाल यह है कि ये फोन वाकई में एक बड़ा इनोवेशन है या सिर्फ फैंसी फीचर्स का दिखावा? आइए जानने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
honor robot phone vs iphone 17 pro 200mp gimbal camera comparison
इनोवेशन की मिसाल है ऑनर का रोबोट फोन - फोटो : हुआवे/एपल

विस्तार

HONOR ने 12 अगस्त 2026 को चीन में अपना नया HONOR Robot Phone लॉन्च किया। फोन की सबसे खास बात इसका कैमरा सिस्टम है। कंपनी ने इसमें 4-DoF टाइटेनियम गिंबल दिया है, जो शूटिंग के दौरान कैमरे को घूमने और सब्जेक्ट को फ्रेम में बनाए रखने में मदद करता है।
विज्ञापन


यही वजह है कि HONOR का यह फोन आम कैमरा स्मार्टफोन से काफी अलग नजर आता है। कंपनी ने इसे खासतौर पर वीडियो बनाने वाले लोगों, व्लॉगर्स और फिल्ममेकर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ iPhone 17 Pro में Apple ने कैमरा स्थिर रखने के लिए सेंसर-शिफ्ट तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसमें कैमरा मॉड्यूल घूमता नहीं है।

कैमरे में किसका पलड़ा भारी?
HONOR Robot Phone में 200MP का मुख्य गिंबल कैमरा दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 122 डिग्री है। फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है, जो 2.7x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन में Tilt Lock, First Person View और AI SpinShot जैसे फीचर भी दिए गए हैं। इनकी मदद से अलग तरह के वीडियो और सिनेमैटिक शॉट लिए जा सकते हैं।

HONOR ने कैमरा तकनीक के लिए जर्मनी की कंपनी ARRI के साथ काम किया है। दोनों कंपनियों ने मिलकर HONOR H1 इमेज चिप तैयार की है। यह ARRI के LogC3 फॉर्मेट और Wide Gamut 3 कलर स्पेस में वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करती है।

इसके मुकाबले iPhone 17 Pro में 48MP का मेन कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। Apple ने वीडियो के लिए Dolby Vision HDR, ProRes और Apple Log2 जैसे विकल्प दिए हैं। हालांकि, iPhone 17 Pro के कैमरे में कोई भी मूविंग पार्ट नहीं है।

सेल्फी कैमरे में भी HONOR आगे
HONOR Robot Phone में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा मेन 200MP कैमरा भी गिंबल सिस्टम के साथ काम करता है।

iPhone 17 Pro में 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें Apple का Center Stage फीचर दिया गया है, जो वीडियो कॉल या सेल्फी के दौरान यूजर को फ्रेम के बीच में रखने में मदद करता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
HONOR Robot Phone में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग भी दी गई है।

iPhone 17 Pro में 6.3 इंच का LTPO Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलता है। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है।

प्रोसेसर की बात करें तो HONOR फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं iPhone 17 Pro में Apple A19 Pro चिप मिलती है। दोनों फोन फ्लैगशिप लेवल की परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किए गए हैं।

बैटरी में HONOR की बड़ी बढ़त
बैटरी के मामले में HONOR Robot Phone काफी आगे निकलता है। इसमें 7,060mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है।

दूसरी तरफ iPhone 17 Pro में 3,998mAh की बैटरी है और यह 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी बैटरी क्षमता के मामले में HONOR का फोन काफी आगे है।

कीमत में भी है बड़ा अंतर
चीन में HONOR Robot Phone की शुरुआती कीमत 9,999 युआन है। 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारतीय करंसी में करीब 1.20 लाख रुपये होते हैं। इसके टॉप मॉडल में 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलता है।

iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत भारत में 1,29,900 रुपये है और इसमें 256GB स्टोरेज मिलता है।

इनोवेशन या सिर्फ दिखावा?
HONOR Robot Phone का घूमने वाला गिंबल कैमरा इसे वाकई में बाकी स्मार्टफोन से अलग बनाता है। खासकर वीडियो बनाने वालों के लिए यह तकनीक काफी काम की साबित हो सकती है।


हालांकि, फोन में इतना कॉम्प्लिकेटेड कैमरा सिस्टम होने के वजह से इसकी मजबूती और लंबे समय तक इस्तेमाल को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। अगर गिंबल सिस्टम रोजमर्रा के इस्तेमाल में भरोसेमंद साबित होता है, तो HONOR ने स्मार्टफोन कैमरा तकनीक में सचमुच कुछ नया किया है। लेकिन इसका असली फैसला लंबे समय के इस्तेमाल और रिव्यू के बाद ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed