फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Famm Connect a LinkedIn like social networking platform for the LGBTQ+ community

Famm Connect: LGBTQ+ के लिए लॉन्च हुआ लिंकडिन जैसा प्लेटफॉर्म, फिलहाल ऐसे मिलेगा एक्सेस

Mon, 09 Dec 2024 01:22 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 09 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

पेरेज और मरियाना भी इसी कम्युनिटी से आते हैं और उन्होंने इससे पहले Famm भी लॉन्च किया है जो कि एक LGBTQ+ मार्केटप्लेस है जिसपर कपड़े, घरेलू सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लिस्टेड हैं।

विज्ञापन
Famm Connect a LinkedIn like social networking platform for the LGBTQ+ community
Famm Connect - फोटो : Famm Connect

विस्तार

LinkedIn तो काफी लोकप्रिय प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसे काफी लोग इस्तेमाल भी करते हैं। इस पर कोई पाबंदी भी नहीं है कि कौन इसे इस्तेमाल करेगा और कौन नहीं, लेकिन अलग-अलग कम्युनिटी के लोगों के लिए अलग-अलग मांग रहती है। अब LGBTQ+ कम्युनिटी की मांग को पूरा करते हुए Famm Connect नाम का प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च हुआ है।

विज्ञापन

इसे कैट पेरेज और मरियाना जी रोगोलो कपल ने लॉन्च किया है। Famm Connect पर LGBTQ+ कम्युनिटी के लोग प्रोफेशनल तौर पर एक दूसरे से कनेक्ट हो सकेंगे। पेरेज और मरियाना भी इसी कम्युनिटी से आते हैं और उन्होंने इससे पहले Famm भी लॉन्च किया है जो कि एक LGBTQ+ मार्केटप्लेस है जिसपर कपड़े, घरेलू सामान, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज लिस्टेड हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पेरेज और मरियाना उत्तरी कैलिफोर्निया से हैं और तीन साल के बच्चे के माता-पिता भी हैं। वे Famm Connect को अपने ई-कॉमर्स साइट का विस्तार मानते हैं। Famm Connect के संस्थापकों का कहना है कि यह एक ऐसा सुरक्षित मंच है जिसे LGBTQ+ पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया है, जहां वे नेटवर्क बना सकते हैं, मेंटर्स ढूंढ सकते हैं और भविष्य के व्यापारिक उपक्रमों पर सहयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन

यह प्लेटफॉर्म LGBTQ+ समुदाय के सदस्यों के लिए एक प्रमुख सोशल नेटवर्क बनने का लक्ष्य रखता है, जिससे वे समान लक्ष्यों या रुचियों वाले अन्य लोगों के साथ आसानी से जुड़ सकें। इस एप में कई फीचर्स शामिल हैं, जैसे पोस्ट साझा करने और खोजने के लिए एक फीड, डायरेक्ट मैसेजिंग और कनेक्शनों को मैनेज  करने के लिए एक सेक्शन, हालांकि एप का इंटरफेस सीधा और सरल है, इसकी खासियत "Open to" टैग्स है। 

उपयोगकर्ता इन टैग्स को अपने प्रोफाइल में जोड़ सकते हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वे एप का उपयोग किस उद्देश्य से कर रहे हैं, जैसे कि कॉफी चैट के लिए तैयार होना, मेंटरशिप के अवसरों की तलाश करना, स्वयंसेवा करना आदि। जब उपयोगकर्ता अन्य सदस्यों से संपर्क करते हैं, तो ये टैग उनकी मंशा को स्पष्ट करने में मदद करते हैं।

Famm Connect फिलहाल इनवाइट ओनली है यानी जब तक कोई दूसरा आपको इनवाइट नहीं करेगा, तब तक आप इसे एप का इस्तेमाल नहीं कर सकते। फिलहाल यह आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस पर अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में लाइव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed