सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Google to Enable Easy File Sharing Between Android and iPhone Using Quick Share

Quick Share: एंड्रॉयड से आईफोन में फाइल ट्रांसफर होगा आसान; गूगल ला रहा है क्विक शेयर का बड़ा अपडेट

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुयश पांडेय Updated Fri, 06 Feb 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Android And iPhone Easy File Sharing: टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। गूगल ने पुष्टि की है कि जल्द ही एंड्रॉयड फोन से आईपोन में फाइल भेजना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। गूगल का 'क्विक शेयर' फीचर अब एपल के एयरड्रॉप के साथ मिलकर काम करेगा, जिससे फोटो और वीडियो सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में भेजे जा सकेंगे।

Google to Enable Easy File Sharing Between Android and iPhone Using Quick Share
Google Quick Share - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

गूगल अपने एक बहुत ही काम के फीचर को अब सभी के लिए ला रहा है। कंपनी ने पक्का कर दिया है कि अब एंड्रॉयड फोन से आईफोन (एपल) में फाइल भेजना और भी आसान होगा। जल्द ही 'क्विक शेयर' और 'एयरड्रॉप' मिलकर काम करेंगे, जिससे आप ज्यादातर एंड्रॉयड फोन से सीधे आईफोन पर फोटो या वीडियो भेज पाएंगे।

Trending Videos

क्विक शेयर: क्या बदल रहा है?

पिछले साल गूगल ने एक ऐसी सुविधा शुरू की थी जिससे एंड्रॉयड फोन से सीधे आईफोन या मैकबुक पर फाइलें भेजी जा सकती थीं। लेकिन परेशानी यह थी कि यह केवल गूगल के पिक्सेल 10 फोन तक ही सीमित था जिससे बाकी एंड्रॉयड यूजर्स इसका फायदा नहीं उठा पा रहे थे। अब खुशखबरी यह है कि यह इंतजार खत्म होने वाला है। गूगल के बड़े अधिकारी ने बताया है कि 2026 तक कंपनी इस फीचर को दूसरे एंड्रॉयड फोन (जैसे सैमसंग, वनप्लस आदि) के लिए भी शुरू कर देगी। गूगल अब दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि हर एंड्रॉयड यूजर आसानी से आईफोन में डाटा ट्रांसफर कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह सबके लिए कैसे मुमकिन होगा?

इस बड़े बदलाव के पीछे की मुख्य वजह यह है कि गूगल ने अब इस तकनीक को सिर्फ पिक्सेल फोन के हार्डवेयर तक ही सीमित नहीं रखा है। कंपनी ने क्विक शेयर को एक स्वतंत्र एप के रूप में 'प्ले स्टोर' पर उपलब्ध करा दिया है, जिससे यह अब एक सॉफ्टवेयर आधारित फीचर बन गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब किसी भी ब्रांड के फोन में एक साधारण अपडेट के जरिए इसे दिया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल यह सुविधा केवल पिक्सेल 10 सीरीज के मॉडल्स जैसे पिक्सेल 10, 10 प्रो, 10 प्रो एक्स एल और 10 प्रो फोल्ड तक ही सीमित है।

यह कैसे काम करता है?

गूगल का कहना है कि यह फीचर दो डिवाइस को सीधे आपस में जोड़ देता है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपकी फाइलें इंटरनेट या किसी बाहरी सर्वर (क्लाउड) पर नहीं जातीं, बल्कि सीधे एक फोन से दूसरे फोन में ट्रांसफर होती हैं। यह बिल्कुल आईफोन के एयरड्रॉप की तरह ही काम करता है।


सुरक्षा के मामले में भी गूगल ने भरोसा दिलाया है। उन्होंने एक बड़ी सिक्योरिटी कंपनी (NetSPI) से इसकी जांच करवाई है जिसमें यह साफ हुआ है कि फाइल भेजते समय आपकी जानकारी या डाटा चोरी होने का कोई खतरा नहीं है। यह पूरी तरह सुरक्षित और प्राइवेट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed