सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   YouTube Auto Dubbing Feature Rolls Out Globally, Videos Now Available 27 Languages Including Hindi

YouTube का बड़ा अपडेट: अब 27 भाषाओं में ऑटो-डब होंगे वीडियो, करोड़ों यूजर्स का काम होगा आसान

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति Updated Fri, 06 Feb 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
सार

YouTube AI Expressive Speech: यूट्यूब ने अपना ऑटो डबिंग फीचर सभी यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है, जिससे अब विदेशी भाषाओं के वीडियो हिंदी समेत 27 भाषाओं में देखे जा सकेंगे। जानिए इस फीचर के बारे में विस्तार से...
 

YouTube Auto Dubbing Feature Rolls Out Globally, Videos Now Available  27 Languages Including Hindi
YouTube Update - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

यूट्यूब ने आधिकारिक तौर पर अपना ऑटो डबिंग फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया है। कंपनी की प्रोडक्ट मैनेजर चंद्रलेखा मोताती ने बताया कि यह फीचर कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया है। ये नया एक्सप्रेसिव स्पीच (Expressive Speech) फीचर डबिंग को ज्यादा नैचुरल बनाता है और दर्शकों व क्रिएटर्स दोनों को भाषा पर पूरा कंट्रोल देता है।

Trending Videos

क्या है एक्सप्रेसिव स्पीच 

अक्सर एआई डबिंग वीडियो देखने पर वो असल जितना मजेदार नहीं होता, नीरस लगता है, लेकिन यूट्यूब का ये नया एक्सप्रेसिव स्पीच फीचर आवाज के इमोशंस को बरकरार रखेगा। ऐसे में अगर क्रिएटर वीडियो में चिल्ला रहा है या भावुक है, तो डब की गई भाषा में भी वही महसूस होगा। फिलहाल ये फीचर हिंदी समेत 8 भाषाओं में उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: ये 6 कोर्स AI में आपको बना देंगे धुरंधर: खर्च नहीं करना होगा एक भी रुपया, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए खास

कौन तय करेगा कौन-सा वीडियो डब होगा?

इसमें एक एआई आधारित स्मार्ट फिल्टर है, जो अपने आप पहचान लेगा कि किस तरह के वीडियो को डब करना सही है और किन्हें नहीं। जैसे म्यूजिक वीडियो, साइलेंट व्लॉग या बिना डायलॉग वाले कंटेंट को ऑटो डबिंग से बाहर रखा जाएगा। इससे वीडियो का असली नेचर और क्रिएटिव फील बरकरार रहेगा। साथ ही कंटेंट जबरन बदला हुआ नहीं लगेगा।

YouTube Auto Dubbing Feature Rolls Out Globally, Videos Now Available  27 Languages Including Hindi
YouTube - फोटो : FREEPIK

इससे क्या वीडियो की रीच पर असर पड़ेगा? 

यूट्यूब का दावा है कि ऑटो डबिंग फीचर से वीडियाे की रीच पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा। बल्कि फायदा ही होगा। क्योंकि दूसरी भाषाओं में डब होने से वीडियो को दूसरे देशों में भी लोग अपनी भाषा में देख सकते हैं। इससे कंटेंट की ग्लोबल रीच और बढ़ेगी। क्रिएटर्स चाहें तो अपना खुद का डब अपलोड कर सकते हैं या जरूरत न हो तो इस फीचर को बंद भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़े: WhatsApp: बोरिंग इमोजी को कहें बाय-बाय, व्हाट्सएप पर अब सेल्फी से बनाएं मजेदार पर्सनल अवतार; जानें कैसे

दर्शकों को मिला पूरा कंट्रोल

नए अपडेट में दर्शकों को भी पूरी आजादी दी गई है। वे अपनी पसंदीदा भाषा चुन सकते हैं और अगर चाहें तो वीडियो को उसकी मूल भाषा में ही देख सकते हैं। यूट्यूब किसी भी दर्शक पर जबरन डब्ड वर्जन नहीं चलाएगा, यानी जब दर्शक चाहेगा तभी वीडियो डब्ड होगी, इसके अलावा नहीं होगी। ये पूरी तरह यूजर की पसंद पर निर्भर करता है। 

लिप-सिंक टेक्नोलॉजी पर भी काम

इतना ही नहीं, यूट्यूब सिर्फ वर्तमान पर ही नहीं, बल्कि भविष्य पर भी ध्यान दे रहा है। जिसके लिए कंपनी अब लिप सिंक टेक्नोलॉजी( Lip Sync Technology) पर भी टेस्ट कर रहा है। इस तकनीक में डब की गई भाषा के हिसाब से वीडियो में बोलने वाले व्यक्ति के होंठ भी उसी तरह हिलते हुए दिखेंगे। इससे डबिंग और ज्यादा नैचुरल लगेगी और वीडियो देखने का अनुभव पहले से कहीं बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed