सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   meta plus version useful for which users free subscribers at risk know details

Meta: किनके लिए फायदेमंद है इंस्टाग्राम-फेसबुक का 'प्लस' प्लान? क्या फ्री वाला हो जाएगा बंद, यहां जानें सबकुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 28 May 2026 04:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Meta Plus Plan: मेटा ने इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए 'प्लस प्लान' लॉन्च कर दिया है। यानी अब ज्यादा फीचर्स चाहने वाले यूजर्स को पैसे चुकाने होंगे। तो क्या अब फ्री वर्जन हमेशा के लिए बंद हो जाएगा? आइए इस खबर में इसी का जवाब ढूंढते हैं...

meta plus version useful for which users free subscribers at risk know details
जानिए मेटा प्लस के क्या हैं फायदे - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

मेटा प्लस प्लान क्या है, फेसबुक प्लस प्लान की कीमत, इंस्टाग्राम प्लस के फायदे, व्हाट्सएप प्लस सब्सक्रिप्शन, क्या फ्री फेसबुक इंस्टाग्राम बंद हो जाएगा, मेटा का नया प्लस प्लान, व्हाट्सएप प्लस फीचर्स


आज के डिजिटल युग में सुबह की शुरुआत सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से ही होती है। ऐसे में अगर अचानक यह खबर आए कि फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने के लिए अब आपको पैसे चुकाने होंगे, तो हैरान होना लाजिमी है। पिछले कुछ समय से मेटा (Meta) के पेड वर्जन मेटा प्लस (Meta Plus) को लेकर यूजर्स के बीच काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर किसी के मन में बस यही सवाल है कि क्या वर्षों से मुफ्त में चल रहा उनका सोशल मीडिया अकाउंट अब बंद हो जाएगा? क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने के लिए अब हर महीने जेब ढीली करनी होगी? और अगर कोई इसके पैसे दे भी, तो उसे क्या फायदे मिलेंगे? इस खबर में हम आपके सारे भ्रम दूर करने वाले हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

क्या फ्री वाला फेसबुक-इंस्टाग्राम बंद हो जाएगा?

इस सवाल का सीधा और साफ जवाब है- बिल्कुल नहीं। आम यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम हमेशा की तरह पूरी तरह से मुफ्त चलते रहेंगे। मेटा का बेसिक मॉडल विज्ञापन (Ads) पर आधारित है, जिसका मतलब है कि जब तक आप फ्री में इन एप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, आपको बीच-बीच में विज्ञापन दिखाए जाएंगे।

मेटा ने जो प्लस वर्जन पेश किया है, वह पूरी तरह से वैकल्पिक (Optional) है। यानी अगर आप पैसे नहीं देना चाहते, तो आपके फ्री अकाउंट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, वह पहले की तरह ही काम करता रहेगा। कंपनी आम यूजर्स से उनकी मुफ्त सोशल मीडिया सर्विस छीनने का कोई इरादा नहीं रखती है।

आखिर मेटा को क्यों लाना पड़ा प्लस वर्जन?

मेटा द्वारा पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने के पीछे दो मुख्य कारण हैं:
यूरोपीय संघ (EU) के सख्त प्राइवेसी नियम: यूरोप में डेटा प्राइवेसी को लेकर कानून बहुत कड़े हैं। वहां कंपनियां यूजर्स की मर्जी के बिना उनके डेटा को ट्रैक करके पर्सनल विज्ञापन नहीं दिखा सकतीं। इसी कानूनी अड़चन से बचने के लिए मेटा ने वहां 'नो-एड्स' (No-Ads) पेड मॉडल पेश किया।

कमाई का नया जरिया: ट्विटर (अब X) के 'ब्लू टिक' सब्सक्रिप्शन मॉडल की सफलता को देखते हुए मेटा ने भी समझ लिया कि सिर्फ विज्ञापनों पर निर्भर रहने के बजाय सीधे यूजर्स से कमाई करना एक शानदार और सुरक्षित बिजनेस मॉडल है।

मेटा का प्लस वर्जन असल में है क्य

मेटा के प्लस वर्जन मुख्य रूप से मेटा के तीनों प्लेटफॉर्म्स- इंस्टाग्राम, फेसबुक और व्हाट्सएप के लिए लाया गया सब्सक्रिप्शन बेस्ड मॉडल है। इसमें यूजर्स को हर महीने एक निश्चित राशि (सब्सक्रिप्शन फीस) देनी होती है। एक बार सब्सक्रिप्शन लेने के बाद यूजर को कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जो आम यूजर्स के पास नहीं होते।

प्लस प्लान में यूजर्स को क्या मिलेगा?

Facebook और Instagram Plus:
फेसबुक और इंस्टाग्राम के प्लस प्लान को मुख्य रूप से प्रोफाइल कस्टमाइजेशन और स्टोरी फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को कई एक्सक्लूसिव फायदे मिलेंगे:

स्टोरी फीचर्स: प्लस यूजर्स यह देख सकेंगे कि उनकी स्टोरी को कितनी बार 'री-वॉच' (दोबारा) किया गया है। इसके अलावा, वे 24 घंटे के बाद भी अपनी स्टोरी को लाइव रख सकेंगे और दूसरों की स्टोरी को छुपकर (बिना व्यूअर लिस्ट में आए) देख सकेंगे। यूजर्स को अपनी स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में सर्च करने का विकल्प भी मिलेगा।

ऑडियंस कंट्रोल: अब यूजर्स 'क्लोज फ्रेंड्स' (Close Friends) के अलावा अनलिमिटेड स्टोरी ऑडियंस लिस्ट बना सकेंगे।

प्रोफाइल कस्टमाइजेशन: कस्टम एप आइकन, बायो के लिए खास फोंट्स, और एनिमेटेड सुपर हार्ट (Super Heart) रिएक्शन्स जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

एक्स्ट्रा विजिबिलिटी: यूजर्स को अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 'वीकली स्टोरी स्पॉटलाइट' (Weekly Story Spotlight) का फीचर भी मिलेगा। साथ ही, यूजर्स अपने फॉलोअर्स की फीड में आए बिना सीधे अपनी प्रोफाइल और हाइलाइट्स में पोस्ट भी कर सकेंगे।

meta plus version useful for which users free subscribers at risk know details
प्लस प्लान के तहत मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

WhatsApp Plus में क्या होगा खास?

कस्टम थीम्स और रिंगटोन: यूजर्स अपने एप को अलग-अलग थीम और खास रिंगटोन के साथ अपने हिसाब से डिजाइन कर सकेंगे।

ज्यादा पिन चैट्स: फ्री वर्जन में आप कुछ ही चैट्स को पिन कर सकते हैं, लेकिन प्लस प्लान में 20 अतिरिक्त चैट्स को पिन करने की सुविधा मिलेगी।

प्रीमियम स्टिकर्स: व्हाट्सएप प्लस यूजर्स को खास और प्रीमियम स्टिकर पैक्स का एक्सेस मिलेगा।

एडवांस लिस्ट कस्टमाइजेशन: अपनी चैट्स और लिस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए एडवांस टूल्स दिए जाएंगे।

तीनों प्लेटफॉर्म्स के लिए क्या है प्लस प्लान की कीमत?
मेटा ने इन तीनों प्लेटफॉर्म्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन फीस तय की है:

Instagram Plus (इंस्टाग्राम प्लस): इसकी कीमत $3.99 (लगभग 384 से 387 रुपये) प्रति माह रखी गई है।

Facebook Plus (फेसबुक प्लस): इसकी कीमत भी $3.99 (लगभग 384 से 387 रुपये) प्रति माह है।

WhatsApp Plus (व्हाट्सएप प्लस): मैसेजिंग ऐप का सब्सक्रिप्शन थोड़ा सस्ता है, जिसकी कीमत $2.99 (लगभग 288 से 290 रुपये) प्रति माह तय की गई है।

फिलहाल, कपंनी सब्सक्रिप्शन मॉडल को दुनिया भर में इसे धीर-धीरे रोलआउट कर रही है। भारतीय यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान अभी उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन इसे जल्द ही लाया जा सकता है।

किनके लिए फायदेमंद होगा यह प्लस वर्जन?
मेटा का यह प्लस प्लान मुख्य रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो सोशल मीडिया का हैवी इस्तेमाल करते हैं:

कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स: जिन्हें अपनी रीच बढ़ानी है और अपने फॉलोअर्स के साथ नए तरीके से इंगेज करना है, उनके लिए स्टोरी स्पॉटलाइट और प्रोफाइल कस्टमाइजेशन के प्रीमियम फीचर्स बेहद काम के होंगे।

बिजनेस प्रोफेशनल्स: व्हाट्सएप प्लस के कस्टमाइजेशन फीचर्स और 20 अतिरिक्त चैट्स को पिन करने की सुविधा छोटे और मध्यम व्यवसायों को अपने ग्राहकों के साथ कम्युनिकेट करने में बहुत मदद करेगी।

पावर यूजर्स: जो लोग प्राइवेसी (जैसे छुपकर स्टोरी देखना) और सोशल मीडिया को अपने तरीके से डिजाइन (कस्टम थीम्स, ऐप आइकन, रिंगटोन) करने का शौक रखते हैं, उनके लिए यह प्लान फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed