{"_id":"69f48f81e4b346e6180062ef","slug":"netflix-clips-short-video-feature-launch-hindi-details-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Apps: Netflix पर अब ‘Reels’ जैसा मजा! लॉन्च हुआ Clips फीचर, शॉर्ट वीडियो से मिलेगा नया कंटेंट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Apps: Netflix पर अब ‘Reels’ जैसा मजा! लॉन्च हुआ Clips फीचर, शॉर्ट वीडियो से मिलेगा नया कंटेंट
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 01 May 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
अगर आप Netflix पर कुछ नया देखने के लिए समय बर्बाद करते-करते थक गए हैं, तो अब आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने ऐसा फीचर लॉन्च किया है, जो आपको रील्स की तरह छोटे वीडियो दिखाकर तय करने में मदद करेगा कि क्या देखना है।
नेटफ्लिक्स
- फोटो : AI जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix अब अपने यूजर्स के लिए एक नया अनुभव लेकर आया है। कंपनी ने ‘Clips’ नाम का फीचर लॉन्च किया है, जिसके जरिए मोबाइल पर शॉर्ट और वर्टिकल वीडियो देखे जा सकेंगे। यह फीचर ठीक उसी तरह काम करेगा, जैसे Instagram Reels या TikTok वीडियो चलते हैं।
Netflix का यह कदम मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है। फिलहाल इसे भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इसे बाकी देशों तक भी पहुंचाया जाएगा।
क्या है Clips और कैसे करेगा काम?
यूजर्स के लिए कैसे फायदेमंद होगा यह फीचर?
पहले भी कर चुका है ऐसे प्रयोग
Netflix का यह कदम मोबाइल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया है। फिलहाल इसे भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पाकिस्तान, फिलीपींस और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में रोल आउट किया जा रहा है। आने वाले महीनों में इसे बाकी देशों तक भी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है Clips और कैसे करेगा काम?
- पिछले कुछ वर्षों में शॉर्ट वीडियो कंटेंट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Netflix ने भी इस सेगमेंट में एंट्री की है। हालांकि, Clips बाकी प्लेटफॉर्म्स से थोड़ा अलग है।
- इस फीचर में यूजर जनरेटेड कंटेंट नहीं होगा, बल्कि Netflix की फिल्मों और वेब सीरीज से ली गई छोटी-छोटी क्लिप्स दिखाई जाएंगी। इसका मकसद यूजर्स को नया कंटेंट खोजने में मदद करना है, ताकि वे जल्दी तय कर सकें कि उन्हें क्या देखना है।
- Netflix एप में इसके लिए एक अलग टैब दिया गया है, जहां यूजर्स इन शॉर्ट वीडियोज को स्क्रॉल कर सकते हैं। साथ ही, इन्हें दोस्तों या सोशल मीडिया पर शेयर करने का विकल्प भी मिलेगा।
यूजर्स के लिए कैसे फायदेमंद होगा यह फीचर?
- इस फीचर के जरिए यूजर्स को फिल्मों और वेब सीरीज की झलक पहले ही मिल जाएगी। अगर कोई क्लिप पसंद आती है, तो यूजर सीधे पूरी फिल्म या शो देख सकता है या उसे अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकता है।
- भविष्य में Netflix इस फीचर को और विस्तार देने की योजना बना रहा है। इसमें पॉडकास्ट, लाइव प्रोग्रामिंग और कलेक्शन जैसी चीजें भी शामिल की जा सकती हैं। इससे यूजर्स को शॉर्ट और लॉन्ग कंटेंट के बीच स्विच करने की सुविधा मिलेगी।
पहले भी कर चुका है ऐसे प्रयोग
- Netflix के लिए यह कोई नया प्रयोग नहीं है। साल 2018 में कंपनी ने 30 सेकंड के वर्टिकल वीडियो प्रीव्यू फीचर को लॉन्च किया था। इसके बाद 2021 में ‘Fast Laughs’ फीचर पेश किया गया, जिसमें फनी क्लिप्स दिखाई जाती थीं।
- पिछले साल कंपनी ने एक और शॉर्ट वीडियो फीड लाने की बात कही थी, जिसे अब ‘Clips’ के रूप में लॉन्च कर दिया गया है।