{"_id":"69e37ce805de2491df0acfd8","slug":"netflix-launching-tiktok-style-video-feed-ai-recommendations-boost-content-discovery-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब Netflix पर भी देख सकेंगे रील्स: घंटों सर्च करने का झंझट खत्म, पसंद आई क्लिप तो एक क्लिक में शुरू होगी मूवी","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
अब Netflix पर भी देख सकेंगे रील्स: घंटों सर्च करने का झंझट खत्म, पसंद आई क्लिप तो एक क्लिक में शुरू होगी मूवी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Netflix vertical video feed launch: नेटफ्लिक्स अब सिर्फ लंबी फिल्मों और वेब सीरीज तक सीमित नहीं रहना चाहता। अब यह भी इंस्टाग्राम और यूट्यूब के जैसे शॉर्ट वीडियो को दिखाने की तैयारी में है। अगर यूजर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जैसे इसपर भी रील देख सकेंगे।
नेटफ्लिक्स
- फोटो : एक्स/नेटफ्लिक्स इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
AI in Netflix content recommendation: नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर टिकटॉक और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसा वर्टिकल वीडियो फीड लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया फीचर इसी महीने से एप पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य यूजर्स को नया कंटेंट खोजने में मदद करना है।
कैसे काम करेगा?
नेटफ्लिक्स पर भी ठीक वैसे ही रील देख पाएंगे जैसे इंस्टाग्राम पर देखते हैं। नेटफ्लिक्स शोज और फिल्मों की छोटी क्लिप्स दिखाएगा। इसके अलावा इनमें अन्य कई सुविधाएं होंगी, जैसे:
Netflix ने अपनी Q1 2026 अर्निंग्स कॉल में कन्फर्म किया है कि यह नया फीचर इसी महीने एप में रोलआउट हो सकता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग पहले से चल रही है।
क्यों हो रहा यह बदलाव?
आज के समय में लोगों की कंटेंट देखने की आदत तेजी से बदल रही है। अब यूजर्स लंबे वीडियो की बजाय छोटे और जल्दी खत्म होने वाले शॉर्ट वीडियो ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है, जहां लोग बस स्क्रॉल करते हुए नया कंटेंट देखते रहते हैं।
इसे देखते हुए नेटफ्लिक्स भी यह बदलाव कर रहा है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताएं और आसानी से अपनी पसंद का कंटेंट खोज सकें। वर्टिकल वीडियो फीड के जरिए नेटफ्लिक्स कंटेंट डिस्कवरी को सरल बनाना चाहता है, ताकि यूजर्स बिना ज्यादा सर्च किए सीधे दिलचस्प शोज और फिल्मों तक पहुंच सकें।
ग्रेगरी पीटर्स ने खोला राज
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ग्रेगरी पीटर्स का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से पर्सनलाइजेशन पर काम कर रहे हैं, लेकिन नई एआई टेक्नोलॉजी अब इसे एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है। अब एआई ही यूजर्स को उनके पसंद को जानकर कंटेंट सुझाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो नेटफ्लिक्स के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार रही है।
कंपनी ने Q1 2026 में $12.25 बिलियन (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16.2% ज्यादा है। इसके साथ ही कंपनी ने $5.28 बिलियन का भारी मुनाफा कमाया है।
हालांकि, इस मुनाफे के साथ ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स ने कीमतों में इजाफा किया है। सबसे सस्ता प्लान अब $7.99 से बढ़कर $8.99 (लगभग 750 रुपये) प्रति महीना हो गए हैं।
Trending Videos

- तुरंत स्विच: अगर आपको कोई क्लिप पसंद आती है, तो आप एक टैप करके तुरंत वह पूरी फिल्म या शो देखना शुरू कर सकते हैं।
- शेयरिंग और लिस्ट: आप इन क्लिप्स को अपनी माई लिस्ट में जोड़ सकते हैं या सीधे दोस्तों को भेज सकते हैं।
Netflix ने अपनी Q1 2026 अर्निंग्स कॉल में कन्फर्म किया है कि यह नया फीचर इसी महीने एप में रोलआउट हो सकता है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग पहले से चल रही है।
क्यों हो रहा यह बदलाव?
आज के समय में लोगों की कंटेंट देखने की आदत तेजी से बदल रही है। अब यूजर्स लंबे वीडियो की बजाय छोटे और जल्दी खत्म होने वाले शॉर्ट वीडियो ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब शॉर्ट्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है, जहां लोग बस स्क्रॉल करते हुए नया कंटेंट देखते रहते हैं।
इसे देखते हुए नेटफ्लिक्स भी यह बदलाव कर रहा है। कंपनी चाहती है कि यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर ज्यादा समय बिताएं और आसानी से अपनी पसंद का कंटेंट खोज सकें। वर्टिकल वीडियो फीड के जरिए नेटफ्लिक्स कंटेंट डिस्कवरी को सरल बनाना चाहता है, ताकि यूजर्स बिना ज्यादा सर्च किए सीधे दिलचस्प शोज और फिल्मों तक पहुंच सकें।
ग्रेगरी पीटर्स ने खोला राज
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ ग्रेगरी पीटर्स का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से पर्सनलाइजेशन पर काम कर रहे हैं, लेकिन नई एआई टेक्नोलॉजी अब इसे एक अलग स्तर पर ले जाने की कोशिश कर रही है। अब एआई ही यूजर्स को उनके पसंद को जानकर कंटेंट सुझाएगी। रिपोर्ट्स की माने तो नेटफ्लिक्स के लिए साल 2026 की शुरुआत शानदार रही है।
कंपनी ने Q1 2026 में $12.25 बिलियन (लगभग 1 लाख करोड़ रुपये) का रेवेन्यू दर्ज किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16.2% ज्यादा है। इसके साथ ही कंपनी ने $5.28 बिलियन का भारी मुनाफा कमाया है।
हालांकि, इस मुनाफे के साथ ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है। पिछले महीने ही नेटफ्लिक्स ने कीमतों में इजाफा किया है। सबसे सस्ता प्लान अब $7.99 से बढ़कर $8.99 (लगभग 750 रुपये) प्रति महीना हो गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X