{"_id":"69984026137753cab30f41ab","slug":"phonepe-biometric-pay-no-more-upi-pin-now-pay-up-to-5-000-fingerprint-or-face-id-here-how-tech-update-hindi-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"PhonePe: पिन डालने का झंझट खत्म, अब चेहरा दिखाते ही हो जाएगा यूपीआई पेमेंट; जानें कैसे?","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
PhonePe: पिन डालने का झंझट खत्म, अब चेहरा दिखाते ही हो जाएगा यूपीआई पेमेंट; जानें कैसे?
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Fri, 20 Feb 2026 04:36 PM IST
विज्ञापन
सार
UPI payment without pin: फोन पे ने एंड्राॅइड यूजर्स के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन शुरू कर दी है, जिसके बाद अब हजारों रुपये तक के यूपीआई पेमेंट फिंगरप्रिंट या फेस अनलॉक से हो सकता है। जानें यह नई तकनीक कैसे काम करती है और इसे कैसे एक्टिवेट करें।
फोनपे पर अब फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से कर सकेंगे भुगतान
- फोटो : एआई जेनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
अब फोन-पे पर पांच हजार रुपये तक के ट्रांजैक्शन के लिए चार या छह अंकों का यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आपके फोन का फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस आईडी ही अब आपका पिन है। यह फीचर हार्डवेयर-ग्रेड सुरक्षा के साथ रोलआउट किय गया है, जो पिन चोरी होने के खतरे को कम करता है। फिलहाल यह सुविधा एंड्राइड यूजर्स के लिए लाइव है, जल्द ही आईफोन (iOS) पर भी आने की उम्मीद है।
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की जरूरत क्यों पड़ी?
अक्सर भीड़-भाड़ वाली दुकानों या जल्दबाजी में पिन टाइप करना और उसके लोड होने का इंतजार करना खीझ पैदा करता है। फोनपे के पेमेंट्स हेड दीप अग्रवाल के अनुसार, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन को इसलिए जोड़ा गया है जिससे पेमेंट का अनुभव स्मूथ और बिना रुकावट वाला हो सके। इससे ट्रांजैक्शन फेल होने की दर भी कम होगी क्योंकि पिन गलत होने का डर नहीं रहेगा।
ये भी पढ़े: AI Stack: भारत में बनेगा 'कंप्लीट एआई स्टैक', स्टार्टअप्स और रिसर्च को मिलेगा बड़ा डेटा सपोर्ट- जयंत चौधरी
क्या ये सुरक्षित है?
कई लोग सोच सकते हैं कि बिना पिन के पेमेंट असुरक्षित है, लेकिन हकीकत कुछ और ही है। ये संभव है कि जब हम पिन डाल रहे होते हैं, तो उसे कोई पीछे से देख सकता है या शोल्डर सर्फिंग के जरिए चुरा सकता है, लेकिन फिंगरप्रिंट या फेस डाटा को कॉपी करना नामुमकिन है। ये आपके फोन के अपने सुरक्षा तंत्र (Native Security Stack) का उपयोग करता है, जो इसे बेहद सुरक्षित बनाता है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भारतीय डिजिटल इकोनॉमी में छोटे ट्रांजैक्शन जैसे दूध, सब्जी, राशन की संख्या सबसे ज्यादा है। पांच हजार रुपये की लिमिट इन रोजमर्रा के कामों को कवर करने के लिए पर्याप्त है। फो:नपे का यह कदम विशेष रूप से उन बुजुर्गों या नए यूजर्स के लिए मददगार होगा जो पिन याद रखने में कठिनाई महसूस करते हैं।
ये भी पढ़े: टाटा और OpenAI के बीच साझेदारी का एलान: भारत में तैयार होगा 1 गीगावाट का 'हाइपरवॉल्ट' डेटा सेंटर
कैसे एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक पे?
इस फीचर को शुरू करना बेहद आसान है:
Trending Videos

- फोन-पे एप को लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें और ओपन करें।
- ऊपर बाईं ओर अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
- नीचे स्क्रॉल करें और पेमेंट सेटिंग्स या मैनेज पेमेंट विकल्प चुनें।
- यहां आपको बायोमैट्रिक पे का नया आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- अपने बैंक अकाउंट को चुनें और इस फीचर को टॉगल ऑन करें।
- पहली बार सेटअप के लिए अपना यूपीआई पिन डालें और फोन के फिंगरप्रिंट या फेस से कंफर्म करें।
- बस इतना करता ही अब अगली बार पांच हजार तक के भुगतान के लिए बस टच करें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन