टाटा प्ले बिंज की MX Player के साथ पार्टनरशिप, अब एक ही एप पर मिलेगा कई OTT प्लेटफॉर्म का मजा
टाटा प्ले एप पर अब एमएक्स प्लेयर की 5 हजार से ज्यादा फिल्म और 800 से ज्यादा शो को हिंदी, तेलुगू, तमिल और अन्य भाषाओं में देखा जा सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा ग्रुप के टाटा प्ले बिंज एप (Tata Play Binge) और एमएक्स प्लेयर के बीच पार्टनरशिप हुई है। दोनों एप अब मिलकर टाटा प्ले एप (पूर्व में टाटा स्काई) के अंदर अलग-अलग भाषा, जोनर और फॉर्मेट पर एक साथ काम करेंगे। बता दें कि टाटा प्ले बिंज एप में एमएक्स प्लेयर को 17वें ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म के रूप में शामिल किया गया है। इस पार्टनरशिप के साथ टाटा प्ले एप पर ही एमएक्स प्लेयर की सभी वेब-सीरीज, मूवी और शो को देखा जा सकेगा।
एमएक्स प्लेयर के पास 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स
बता दें कि टाटा प्ले बिंज एप एक की स्थान पर कई सारे OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस करने की सुविधा देता है। इसमें अब एमएक्स प्लेयर को भी शामिल कर लिया गया है। टाटा प्ले एप पर अब एमएक्स प्लेयर की 5 हजार से ज्यादा फिल्म और 800 से ज्यादा शो को हिंदी, तेलुगू, तमिल और अन्य भाषाओं में देखा जा सकेगा। बता दें कि एमएक्स प्लेयर भारत का एक प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म है और इसके 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।
टाटा प्ले बिंज पर मिलती हैं ये सुविधाएं
टाटा प्ले बिंज एप की मदद से एक की एप पर कई सारे OTT प्लेटफॉर्म जैसे Disney+ Hotsar, SunNXT, Hungama Play, Shemaroo और Eros Now की को एक्सेस किया जा सकता है। साथ ही टाटा प्ले बिंज एप पर सोनी लिव, वूट सिलेक्ट, वूट किड्स, hoichoi, प्लेनेट मराठी, NammaFlix और अब एमएक्स प्लेयर की भी सभी वेब-सीरीज, मूवी और शो को देखा जा सकेगा। यानी ग्राहकों को कई सारे एप की जगह केवल एक ही एप का सब्सक्रिप्शन लेना होता है और वे सभी प्रमुख OTT प्लेटफॉर्म को एक्सेस कर सकते हैं।