सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   whatsapp meta ai tab new feature beta update

WhatsApp: व्हाट्सएप में आया नया Meta AI टैब, अब चैट के अंदर भी कर सकेंगे एआई का इस्तेमाल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Fri, 13 Mar 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp जल्द एक नया Meta AI टैब लाने की तैयारी में है। इस फीचर की मदद से यूजर्स ऐप के अंदर ही टेक्स्ट और वॉयस के जरिए AI से बातचीत कर सकेंगे और इमेज भी बना पाएंगे। फिलहाल इसे एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के साथ टेस्ट किया जा रहा है।

whatsapp meta ai tab new feature beta update
व्हाट्सएप - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया AI फीचर लाने जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट के तहत ऐप में Meta AI Tab नाम का नया सेक्शन देखा गया है, जिससे यूजर्स सीधे AI टूल्स तक पहुंच सकेंगे।
Trending Videos


इस फीचर की जानकारी टेक ट्रैकिंग वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक यह नया टैब यूजर्स को AI से आसानी से इंटरैक्ट करने का विकल्प देगा।

नए AI टैब की मदद से यूजर्स टेक्स्ट या वॉयस कमांड के जरिए AI से बातचीत कर पाएंगे। इसके अलावा इस सेक्शन में AI की मदद से एनिमेटेड इमेज या अन्य क्रिएटिव कंटेंट भी तैयार किया जा सकेगा। इस तरह WhatsApp के अंदर ही कई AI टूल्स का इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: क्या मोबाइल डेटा होगा महंगा? हर 1GB पर लग सकता है ₹1 का टैक्स, जानिए क्या है मामला

रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल Android के बीटा वर्जन में देखा गया है। खास तौर पर WhatsApp Beta 2.26.6.5 में इस नए AI टैब की झलक मिली है। बताया जा रहा है कि यह एक सेंट्रलाइज्ड AI हब की तरह काम करेगा, जहां से यूजर्स अलग-अलग AI फीचर्स को एक्सेस कर सकेंगे।

कंपनी ने फिलहाल सीमित एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग शुरू की है। कुछ यूजर्स को ऐप के बॉटम नेविगेशन बार में Meta AI का नया टैब दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: गूगल पिक्सल यूजर्स के लिए खुशखबरी, 20 से ज्यादा स्मार्टफोन को मिलेगा OS अपडेट, देखें लिस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस नए सेक्शन को जोड़ने के लिए ऐप के मुख्य इंटरफेस से Communities टैब को हटाया गया है। पहले भी संकेत मिले थे कि WhatsApp में AI पावर्ड चैट्स के लिए एक अलग सेक्शन तैयार किया जा रहा है।

अगर टेस्टिंग सफल रहती है तो आने वाले समय में यह फीचर सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed