{"_id":"69b6a4e4110180398e0078a4","slug":"indianoil-one-lpg-booking-app-beats-chatgpt-downloads-india-2026-03-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"LPG: गैस सिलेंडर की भारी मांग के चलते बढ़ा IndianOil One एप का डाउनलोड, एपस्टोर पर ChatGPT को भी पछाड़ा","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
LPG: गैस सिलेंडर की भारी मांग के चलते बढ़ा IndianOil One एप का डाउनलोड, एपस्टोर पर ChatGPT को भी पछाड़ा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Sun, 15 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब भारतीयों की रसोई और उनके स्मार्टफोन पर भी दिखने लगा है। गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर मची अफरातफरी के बीच एक सरकारी मोबाइल एप ने लोकप्रियता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
एलपीजी बुकिंग के लिए खूब डाउनलोड हो रहे एप
- फोटो : अमर उजाला/प्लेस्टोर
विज्ञापन
विस्तार
आमतौर पर सोशल मीडिया और एआई एप्स डाउनलोड चार्ट्स पर रहते हैं, लेकिन मौजूदा हालात ने तस्वीर बदल दी है। ईरान ने फारस और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित समुद्री मार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को बाधित कर दिया है, जिसके चलते खाड़ी देशों से तेल और गैस के शिप समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। इसी बीच भारत में LPG सिलेंडर की बुकिंग का समय बढ़ा दिया गया है, जिससे लोगों में सिलेंडर जल्दी लेने के लिए अफरा तफरी मच गई है। इस स्थिति में कई लोगों को रिफिल सिलेंडर लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसी किल्लत के वजह से लोगों अब एप के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर मजबूर हो गए हैं। डाउनलोड करने पर मजबूर कर दिया है।
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 4.4 रेटिंग वाला IndianOil One एप भारत के गूगल प्ले स्टोर और एपल एप स्टोर के 'टॉप फ्री' चार्ट में नंबर-1 पर पहुंच गया है। इसने दुनिया के सबसे लोकप्रिय एआई एप ChatGPT (रेटिंग 4.6) को भी दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।
क्यों बढ़ा IndianOil One एप का डाउनलोड?
इन दिनों गैस एजेंसियों के दफ्तरों में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग रही है। सिलेंडर की बुकिंग कराने के लिए लोग कई घंटे लाइन में इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग अब मोबाइल एप के जरिए बुकिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं। तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन या हिंदुस्तान पेट्रोलियम के एप में ग्राहकों को बुकिंग की सुविधा मिल रही है। एप में बस एक क्लिक पर गैस सिलेंडर बुक किया जा सकता है। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं।
एप में मिलती हैं कई सुविधाएं
एप में LPG सिलेंडर बुक करने, बुकिंग हिस्ट्री देखने, नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर ढूंढने और सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा यूजर अपने गैस कनेक्शन को मैनेज कर सकते हैं, डिस्ट्रीब्यूटर बदल सकते हैं और कस्टमर सपोर्ट से सीधे संपर्क भी कर सकते हैं।
मनोरंजन से ज्यादा जरूरी हुई आवश्यक चीजें
एप चार्ट्स की इस लिस्ट में मीशो (Meesho) पांचवें, फ्लिपकार्ट छठे और जियोहॉटस्टार सातवें नंबर पर हैं। वहीं इंस्टाग्राम जैसा लोकप्रिय एप भी टॉप 10 की निचली पायदानों पर है। यह ट्रेंड साफ दिखाता है कि जब गैस सिलेंडर जैसी बुनियादी जरूरत पर संकट आता है, तो लोग मनोरंजन से ज्यादा यूटिलिटी एप्स को अहमियत देते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सप्लाई चेन में सुधार होने तक इस एप की लोकप्रियता और बढ़ सकती है। फिलहाल, भारतीय यूजर्स के लिए यह एप किसी लाइफ-सेवर से कम नहीं है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X