{"_id":"69b6b3b332c38f283d008442","slug":"change-thesefridge-settings-summer-for-better-cooling-and-lower-power-bills-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fridge Cooling Tips: गर्मियां आते ही बदल दें फ्रिज की ये सेटिंग्स, नहीं तो घटेगी कूलिंग और बढ़ेगा बिजली बिल","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Fridge Cooling Tips: गर्मियां आते ही बदल दें फ्रिज की ये सेटिंग्स, नहीं तो घटेगी कूलिंग और बढ़ेगा बिजली बिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sun, 15 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
सार
Fridge cooling tips summer: गर्मियों में तापमान बढ़ते ही फ्रिज पर दबाव भी बढ़ जाता है, लेकिन बहुत से लोग इसकी सेटिंग्स नहीं बदलते। इसकी वजह से फ्रिज ठीक से ठंडा नहीं करता, बिजली की खपत बढ़ जाती है और कई बार मशीन जल्दी खराब भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गर्मियों में बेहतर कूलिंग के लिए फ्रिज में तीन जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। सही सेटिंग्स अपनाने से फ्रिज बेहतर काम करता है और उसकी लाइफ भी लंबी होती है।
Fridge
- फोटो : AdobeStock
विज्ञापन
विस्तार
जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ती हैं, वैसे-वैसे घरों में फ्रिज की जरूरत भी बढ़ जाती है, लेकिन अगर फ्रिज को सही सेटिंग पर नहीं रखा जाए तो वह पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता। इसकी वजह से कूलिंग कम होने जैसे समस्याएं आ सकती है। इससे बिजली की खपत बढ़ जाती है, फ्रिज ओवरलोड हो सकता है और कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता भी है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत में फ्रिज की कुछ जरूरी सेटिंग्स बदलना बेहद जरूरी होता है।
1. टेम्परेचर सेटिंग सही करें
गर्मियों में फ्रिज का टेम्परेचर थोड़ा ज्यादा ठंडा रखना चाहिए।
अगर आपके फ्रिज में डिजिटल थर्मोस्टेट है तो टेम्परेचर को लो या मैक्स कूलिंग पर सेट करें। अगर फ्रिज में डायल सिस्टम है, तो:
2. एयर फ्लो और वेंटिलेशन ठीक रखें
फ्रिज की बेहतर कूलिंग के लिए सही एयर फ्लो बहुत जरूरी होता है। इसके लिए फ्रिज के अंदर वेंट्स के सामने सामान न रखें, हवा के रास्ते को ब्लॉक न करें, फ्रिज को ज्यादा भरकर न रखें।
फ्रिज के बाहर क्या करें
3. डिफ्रॉस्ट या एंटी-फ्रॉस्ट सेटिंग
डायरेक्ट कूलिंग वाले फ्रिज में अक्सर बर्फ की मोटी परत जम जाती है। अगर इस बर्फ को समय पर साफ नहीं किया जाए तो कूलिंग कम हो जाती है, बिजली की खपत बढ़ जाती है और फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत में फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करना जरूरी होता है। ज्यादातर फ्रिज में इसके लिए डिफ्रॉस्ट बटन दिया होता है।
बिजली बचाने के लिए अतिरिक्त टिप्स
गर्मियों में फ्रिज इस्तेमाल करते समय कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है:
Trending Videos

- 1 से 5 नंबर वाली सेटिंग में 1 या 2 पर रखें।
- कोल्ड से कोल्डेस्ट वाली सेटिंग में कोल्डेस्ट चुनें।
2. एयर फ्लो और वेंटिलेशन ठीक रखें
फ्रिज की बेहतर कूलिंग के लिए सही एयर फ्लो बहुत जरूरी होता है। इसके लिए फ्रिज के अंदर वेंट्स के सामने सामान न रखें, हवा के रास्ते को ब्लॉक न करें, फ्रिज को ज्यादा भरकर न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रिज के बाहर क्या करें
- फ्रिज को दीवार से बिल्कुल सटाकर न रखें।
- पीछे कम से कम 10 सेंटीमीटर की दूरी रखें।
- फ्रिज के ऊपर भारी सामान न रखें।
3. डिफ्रॉस्ट या एंटी-फ्रॉस्ट सेटिंग
डायरेक्ट कूलिंग वाले फ्रिज में अक्सर बर्फ की मोटी परत जम जाती है। अगर इस बर्फ को समय पर साफ नहीं किया जाए तो कूलिंग कम हो जाती है, बिजली की खपत बढ़ जाती है और फ्रिज पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए गर्मियों की शुरुआत में फ्रिज को डिफ्रॉस्ट करना जरूरी होता है। ज्यादातर फ्रिज में इसके लिए डिफ्रॉस्ट बटन दिया होता है।
बिजली बचाने के लिए अतिरिक्त टिप्स
गर्मियों में फ्रिज इस्तेमाल करते समय कुछ और बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है:
- बार-बार फ्रिज का दरवाजा न खोलें।
- गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें।
- दरवाजे की रबर सील की जांच करें।
- समय-समय पर फ्रिज की सफाई करें।
कमेंट
कमेंट X