{"_id":"69b7096520babedc550c3577","slug":"instagram-end-to-end-encryption-ending-secure-messaging-apps-alternatives-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Instagram: इंस्टाग्राम पर खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सुरक्षित चैट के लिए इन 5 Apps पर करें स्विच","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Instagram: इंस्टाग्राम पर खत्म होगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, सुरक्षित चैट के लिए इन 5 Apps पर करें स्विच
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:45 AM IST
विज्ञापन
सार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram जल्द ही अपने मैसेजिंग फीचर से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने जा रहा है। कंपनी के मुताबिक बहुत कम यूजर्स इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे। ऐसे में अगर आप प्राइवेट चैटिंग चाहते हैं तो कुछ सुरक्षित मैसेजिंग एप्स बेहतर विकल्प बन सकते हैं।
इंस्टाग्राम (सांकेतिक)
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए एक बड़ा झटका है। मेटा 8 मई 2026 से इंस्टाग्राम पर 'एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन' फीचर खत्म कर रहा है, जिसका मतलब है कि अब आपकी चैट पूरी तरह गोपनीय नहीं रहेगी। अगर आप अपनी प्राइवेसी को लेकर फिक्रमंद हैं, तो इस खबर में हम आपको इंस्टाग्राम के 5 सुरक्षित विकल्पों के बारे में बताने वाले हैं।
क्यों हटाया जा रहा है यह सुरक्षा कवच?
मेटा ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि 8 मई, 2026 से इंस्टाग्राम से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन (E2EE) हटा दिया जाएगा। कंपनी का तर्क है कि बहुत कम यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल कर रहे थे, इसलिए इसे जारी रखने का कोई मतलब नहीं है।
मेटा ने एक बयान में कहा कि बहुत कम लोग DM में एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग चुन रहे थे, इसलिए इसे हटाया जा रहा है। जो लोग पूर्ण गोपनीयता चाहते हैं, वे व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर सकते हैं।"
यह भी पढ़ें: LPG: गैस सिलेंडर की भारी मांग के चलते बढ़ा IndianOil One एप का डाउनलोड, एपस्टोर पर ChatGPT को भी पछाड़ा
अब आपकी चैट का क्या होगा?
एक बार यह फीचर हटने के बाद, आपके इंस्टाग्राम मैसेज मेटा के सर्वर पर स्टोर किए जा सकेंगे। इसका मतलब है कि आपकी बातें अब पहले की तरह पूरी तरह सिक्रेट नहीं रहेंगी। कंपनी ने यूजर्स को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी जरूरी चैट्स या मीडिया को समय रहते डाउनलोड कर लें। ऐसे में अगर आपकी बातचीत बेहद निजी है, तो किसी अधिक सुरक्षित मैसेजिंग एप का इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है।
प्राइवेसी के लिए 5 बेहतरीन विकल्प
अगर आप अपनी बातचीत को पूरी तरह गुप्त रखना चाहते हैं, तो इन एप्स पर शिफ्ट होने का समय आ गया है:
1. Signal (सिग्नल): इसे प्राइवेसी का 'गोल्ड स्टैंडर्ड' माना जाता है। यह एक नॉन-प्रोफिट ऐप है, इसलिए यहाँ न कोई विज्ञापन है और न ही आपकी बातों पर कोई AI ट्रेनिंग की जाती है। इसमें स्क्रीनशॉट ब्लॉक करने जैसे धाकड़ फीचर्स भी हैं।
2. WhatsApp (व्हाट्सएप): मेटा का ही होने के बावजूद, यहाँ एन्क्रिप्शन डिफॉल्ट रूप से मिलता है। हालांकि, ध्यान रहे कि व्हाट्सएप अब अपने AI को ट्रेन करने के लिए आपकी चैट्स का इस्तेमाल कर सकता है और स्टेटस पेज पर विज्ञापन भी दिखाता है।
3. Telegram (टेलीग्राम): यहां आपकी चैट्स क्लाउड पर सेव होती हैं। अगर आपको पूर्ण गोपनीयता चाहिए, तो आपको अलग से Secret Chat मोड ऑन करना होगा, तभी आपकी बातें एन्क्रिप्टेड रहेंगी।
4. Session (सेशन): अगर आप अपना फोन नंबर भी किसी को नहीं देना चाहते, तो यह ऐप बेस्ट है। यह बिना किसी निजी जानकारी के काम करता है और आपके मैसेज को एक विकेंद्रीकृत नेटवर्क के जरिए भेजता है।
5. Threema (थ्रीमा): यह स्विट्जरलैंड का एक पेड एप है। यह किसी भी सर्वर के बजाय डेटा को आपके फोन पर ही स्टोर करता है। यहां आपको कोई आईडी या नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ती।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X