{"_id":"69b124f7b3c63aedb309afba","slug":"lpg-cylinder-shortage-best-induction-cooktop-buying-guide-electric-stove-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Induction Cooktop: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Induction Cooktop: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Induction Cooktop Buying Guide: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। भारत में भी एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ा दी गई है। ऐसे में इंडक्शन चूल्हा एक बेहतर विकल्प बन सकता है, लेकिन खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को जानना बेहद जरूरी है।
इंडक्शन कुकर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
मध्य पूर्व में चल रहे तनाव के चलते दुनियाभर में तेल और प्राकृतिक गैस की कमी हो गई है। भारत में भी रसोई गैस बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। इस बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर के संकट की खबरें भी सामने आ रही हैं। इन हालातों में बिजली से चलने वाले इंडक्शन चूल्हे आपकी काफी मदद कर सकते हैं। लेकिन सवाल उठता है कि रसोई के लिए कैसा इंडक्शन चूल्हा आपको खरीदना चाहिए? अगर मौजूदा स्थिति को देखते हुए आप भी इंडक्शन चूल्हा खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे। चलिए जानते हैं एक इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले आपको किन-किन बातों का ध्यान रखना है।
1. कुकटॉप की पावर रेटिंग
इंडक्शन कुकटॉप खरीदते समय सबसे पहले उसकी पावर रेटिंग पर ध्यान देना चाहिए। पावर जितनी ज्यादा होगी, खाना उतनी ही तेजी से बनेगा। आमतौर पर इंडक्शन कुकटॉप की पावर 1000W से 2000W के बीच होती है। अगर आप चाहते हैं कि खाना जल्दी तैयार हो, तो ज्यादा पावर वाला कुकटॉप चुनना बेहतर रहेगा। हालांकि ज्यादा पावर वाले मॉडल की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।
2. प्री-सेट मेनू फीचर
आजकल कई नए इंडक्शन कुकटॉप प्री-सेट मेनू के साथ आते हैं। यह फीचर यूजर के लिए काफी सुविधाजनक होता है। इसमें आपको जिस तरह का खाना बनाना हो- जैसे दूध उबालना, चावल बनाना, रोटी बनाना या सब्जी फ्राई करना, बस वही विकल्प चुनना होता है। कुकटॉप खुद ही तापमान को उसी हिसाब से एडजस्ट कर देता है, जिससे खाना सही तरीके से पकता है।
3. सेफ्टी फीचर्स
इंडक्शन कुकटॉप के सेफ्टी फीचर्स भी बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। आधुनिक इंडक्शन कुकटॉप में कई एडवांस सेफ्टी फीचर दिए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर ऑटो पैन डिटेक्शन फीचर यह सुनिश्चित करता है कि जैसे ही आप बर्तन हटाते हैं, हीटिंग अपने-आप बंद हो जाती है। इसके अलावा अगर पैन ज्यादा गर्म हो जाए या आप कुकटॉप बंद करना भूल जाएं, तो यह खुद ही स्विच ऑफ हो सकता है।
4. पैन का साइज
हर इंडक्शन कुकटॉप में न्यूनतम और अधिकतम पैन साइज तय होता है। अगर बर्तन उस तय साइज से छोटा होगा, तो कुकटॉप उसे पहचान नहीं पाएगा और हीटिंग शुरू नहीं होगी। इसलिए यह जरूरी है कि आप ऐसा बर्तन इस्तेमाल करें जिसका साइज कुकटॉप की कॉइल के साइज से मेल खाता हो, तभी बेहतर परफॉर्मेंस मिलेगी।
5. पोर्टेबिलिटी
यूजर की जरूरत के अनुसार आप पोर्टेबल या फिक्स्ड इंडक्शन कुकटॉप चुन सकते हैं। पोर्टेबल कुकटॉप का फायदा यह है कि इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। अगर आप छत, बालकनी या घर के बाहर खाना बनाना चाहते हैं, तो पोर्टेबल कुकटॉप काफी सुविधाजनक साबित होता है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X