सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   phone secret setting send calls to voicemail without blocking

Tech Tips: बिना ब्लॉक किए ही रुक जाएंगे फालतू कॉल्स! फोन की इस जादुई सेटिंग को आज ही करें ऑन

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
सार

Call Blocking Tips: कई लोग बार-बार कॉल कर परेशान करने वाले लोगों को ब्लॉक तो करना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने से घबराते हैं। लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके एंड्रॉयड फोन में एक ऐसी जादुई सेटिंग है जो कॉन्टैक्ट्स को बिना ब्लॉक किए आपका काम कर सकता है। बस एक सेटिंग ऑन करते ही आपका काम आसान हो जाएगा।

phone secret setting send calls to voicemail without blocking
जानें फोन नंबर ब्लॉक करने का नया तरीका - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

अक्सर ऐसा होता है कि किसी व्यक्ति के लगातार आने वाले कॉल परेशान करने लगते हैं। हालांकि बहुत से लोग उसका नंबर ब्लॉक नहीं करना चाहते, क्योंकि उन्हें डर रहता है कि सामने वाले को इसका अंदाजा हो जाएगा। ऐसे में स्मार्टफोन की एक खास सेटिंग काम आ सकती है। इस सेटिंग की मदद से आप किसी नंबर को ब्लॉक किए बिना ही उसके कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए उस नंबर से आने वाले कॉल्स को सीधे वॉइस मेल पर भेजना होता है। यह सुविधा ज्यादातर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में उपलब्ध होती है।
Trending Videos


ब्लॉक नहीं, 'वॉइस मेल' का लें सहारा
अक्सर जब हम किसी को ब्लॉक करते हैं, तो उसे 'बिजी टोन' सुनाई देती है या कॉल तुरंत कट जाता है, जिससे सामने वाला समझ जाता है कि उसे ब्लॉक किया गया है। लेकिन Send to Voicemail फीचर के साथ ऐसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब आप किसी नंबर के लिए इस सेटिंग को ऑन करते हैं, तो आपका फोन बजेगा ही नहीं और सामने वाले को सीधे वॉइस मेल रिकॉर्ड करने का विकल्प मिल जाएगा। उसे लगेगा कि शायद आप किसी ऐसी जगह हैं जहाँ नेटवर्क कमजोर है या आप फोन उठाने की स्थिति में नहीं हैं।

क्या होता है वॉइस मेल?
वॉइस मेल का मतलब है कि अगर आप कॉल नहीं उठा पा रहे, तो सामने वाला शख्स अपनी आवाज में एक छोटा सा मैसेज रिकॉर्ड करके छोड़ सकता है। बाद में आप अपनी सुविधा के अनुसार उसे सुन सकते हैं। इससे आपका काम भी हो जाता है और सामने वाले को बुरा भी नहीं लगता।

ऐसे चालू करें यह खास सेटिंग
  • अगर आप इस सुविधा का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इन आसान चरणों को अपनाएं:
  • सबसे पहले फोन की कॉन्टैक्ट सूची में उस नंबर को खोलें, जिसके कॉल्स आप नहीं लेना चाहते।
  • स्क्रीन के ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स (⋮) पर टैप करें।
  • वहां दिखाई देने वाले Send to Voicemail विकल्प को चालू कर दें।
  • पुष्टि के लिए OK पर टैप करें।

ध्यान रखने वाली जरूरी बात
यह सुविधा अधिकतर एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मिल जाती है। हालांकि आईफोन में यह विकल्प उपलब्ध नहीं होता।
आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोग अनजान नंबरों से आने वाले कॉल्स से बचने के लिए Silence Unknown Callers विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed