{"_id":"69ac0d0105cd1fdbf50ca000","slug":"sim-card-failure-why-it-stop-working-suddenly-avoid-these-common-mistakes-save-your-sim-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"SIM Card: फोन में लगे-लगे कैसे खराब हो जाती है सिम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें बचने के तरीके","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
SIM Card: फोन में लगे-लगे कैसे खराब हो जाती है सिम? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें बचने के तरीके
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:03 PM IST
विज्ञापन
सार
SIM card not working reason: बिना फोन गिरे या बिना सिम निकाले भी आपकी सिम डैमेज हो सकती है। नमी से लेकर वोल्टेज के उतार-चढ़ाव तक, कई ऐसे अदृश्य कारण हैं जो आपके मोबाइल सिम की चिप को डेड कर देते हैं। इस रिपोर्ट में जानें सिम खराब होने के तकनीकी कारण, इसके शुरुआती संकेत और सिम की उम्र बढ़ाने के स्मार्ट टिप्स।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AdobeStock
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्टफोन के इस दौर में सिम कार्ड हमारा डिजिटल आधार है। लेकिन कई बार यूजर हैरान रह जाते हैं जब बिना किसी बाहरी चोट के सिम काम करना बंद कर देती है। इसके पीछे खराब होने की वजहें कुछ इस प्रकार हैं:
1. नमी और लिक्विड प्रमुख वजह
जरूरी नहीं कि फोन पानी में गिरे तभी सिम खराब हो। अगर आप ज्यादा नमी वाले इलाके में रहते हैं या पसीने वाले हाथों से फोन इस्तेमाल करते हैं, तो फोन के भीतर पहुंची भाप सिम की गोल्ड प्लेटेड चिप पर ऑक्सीडेशन पैदा कर देती है। इससे सिम और फोन के बीच का संपर्क (इलेक्ट्रिकल कनेक्शन) टूट जाता है।
ये भी पढ़े: T20 WC Semifinal: फोन पर मुफ्त में कैसे देखें भारत-इंग्लैंड लाइव क्रिकेट मैच? जानें फ्री स्ट्रीमिंग का तरीका
2. ओवरहीटिंग गंभीर समस्या
सिम कार्ड मुख्य रूप से प्लास्टिक और एक सूक्ष्म सिलिकॉन चिप से बना होता है। जब आप भारी गेमिंग करते हैं या धूप में फोन का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो सिम ट्रे का तापमान बढ़ जाता है। यह अत्यधिक गर्मी सिम के आंतरिक सर्किट को स्थायी रूप से डैमेज कर सकती है।
3. वोल्टेज फ्लक्चुएशन और चार्जिंग
क्या आप जानते हैं कि खराब चार्जर भी सिम खराब कर सकता है? चार्जिंग के समय अगर बिजली का झटका (Voltage Spike) लगता है, तो वह फोन के मदरबोर्ड से होता हुआ सिम ट्रे तक पहुंचता है, जिससे सिम की छोटी सी मेमोरी करप्ट हो सकती है।
4. पुरानी चिप और घिसावट
अगर आप 5-6 साल से एक ही सिम चला रहे हैं, तो उसके मेटल कॉन्टैक्ट्स घिस जाते हैं। फोन के वाइब्रेशन और हल्की हलचल से भी चिप पर रगड़ लगती है, जिससे एक समय बाद वह इनवैलिड सिम दिखाने लगती है।
ये भी पढ़े: RO Tips: पुराना वाटर प्यूरीफायर बन सकता है बीमारियों की जड़, जानें वो संकेत जो बताते हैं कि RO बदलना है जरूरी
कैसे पहचानें कि सिम खराब हो रही है?
अगर आपके फोन की स्क्रीन पर बार-बार नो सिम या सिम फेलर का मैसेज आ रहा है, तो मुमकिन है कि सिम कार्ड खराब हो रहा हो।
Trending Videos

- नेटवर्क सिग्नल का अचानक गायब होना और फिर वापस आना।
- कॉल के दौरान आवाज कटना या बार-बार कॉल ड्रॉप होना।
- सिम को दूसरे फोन में डालने पर भी नेटवर्क न आना।
- सफाई: महीने में एक बार सिम निकालकर उसे मुलायम सूखे कपड़े या इरेजर (Eraser) से हल्के हाथ से साफ करें।
- अच्छे चार्जर का उपयोग: हमेशा ओरिजिनल या ब्रांडेड चार्जर ही इस्तेमाल करें।
- बार-बार न निकालें: सिम ट्रे को बार-बार खोलने से बचें ताकि फिजिकल डैमेज न हो।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X