सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   lpg vs induction cooker cost comparison india gas cylinder crisis

LPG Vs Induction: एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हा बना सहारा, जानिए किसमें खाना बनाना है किफायती

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार

LPG Vs Induction Cooktop: भारत में रसोई गैस लंबे समय से खाना पकाने का मुख्य साधन रही है, लेकिन बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंताओं के बीच अब इंडक्शन कुकटॉप एक विकल्प बनकर उभरा है। सवाल यह है कि LPG और इंडक्शन में से कौन ज्यादा किफायती है।

lpg vs induction cooker cost comparison india gas cylinder crisis
एलपीजी और इंडक्शन में कौन सस्ता? - फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन

विस्तार

भारत में लंबे समय से एलपीजी (LPG) को घरेलू रसोई के मुख्य ईंधन के रूप में बढ़ावा दिया जाता रहा है। सरकार की कई योजनाओं के जरिए गैस कनेक्शन को घर-घर तक पहुंचाया गया है। हालांकि हाल के समय में मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण गैस की सप्लाई और कीमतों को लेकर चिंता बढ़ी है। ऐसे में कई लोग खाना पकाने के दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिनमें इंडक्शन कुकटॉप एक प्रमुख विकल्प बनकर सामने आया है।
Trending Videos


हालांकि, कई लोगों के मन में सवाल है कि इंडक्शन में खाना पकाना रसोई गैस से सस्ता है या महंगा? आइए जानते हैं किसमें खाना पकाना ज्यादा किफायती होता है।

LPG में खाना बनाने का खर्च
भारत में ज्यादातर घरों में रसोई गैस यानी एलपीजी का उपयोग होता है। एक घरेलू सिलिंडर में 14.2 किलो गैस होती है। अगल-अलग शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत 900 से 1100 रुपये तक होती है। अगर परिवार में 4 लोग हैं तो आमतौर पर एक सिलेंडर 25-30 दिन तक चल जाता है। इस हिसाब से देखा जाए तो रसोई गैस का खर्च महीने में 1000 रुपये के आसपास आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

lpg vs induction cooker cost comparison india gas cylinder crisis
इंडक्शन चूल्हा - फोटो : Adobe Stock
इंडक्शन कुकटॉप से खाना बनाने का खर्च
अब सवाल ये है कि इंडक्शन का उपयोग करने पर महीने में कितने रुपये की बिजली बिल आएगी? ज्यादातर इंडक्शन कुकटॉप 1800 से 2000 वॉट के पावर रेंज में आते हैं। इसका मतलब ये है कि यदि एक घंटे चलाया तो 2 यूनिट बिजली खर्च होगी। मान लीजिए कि हर दिन खाना बनाने में 4 यूनिट बिजली खर्च हो सकती है। अगर बिजली की कीमत प्रति यूनिट 7-8 रुपये है तो इंडक्शन चलाने पर महीने में 800-900 रुपये का खर्च आएगा। इस हिसाब से कई मामलों में इंडक्शन थोड़ा सस्ता पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: LPG की कमी में इंडक्शन चूल्हा बनेगा सहारा, खरीदने से पहले जान लें कुछ जरूरी बातें

इंडक्शन चलाने के फायदे
इंडक्शन चलाने के कई फायदे हैं। इंडक्शन गैस से नहीं चलता इसलिए इसमें गैस लीकेज से आग लगने का खतरा भी नहीं रहता। इसके साथ ही इंडक्शन को साफ करना भी आसान होता है। इंडक्शन में खाना गैस के मुकाबले तेजी से बनता है, इससे आपका समय भी बचता है।

इंडक्शन गैस स्टोव के जैसे गर्मी भी नहीं फेंकता है, जिसके चलते गर्मियों के मौसम में इसका इस्तेमाल आसान होता है। इसपर खाना बनाना कई तरह से सुविधाजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed