सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Samsung: सैमसंग के गैलेक्सी फोन में मिलेगा सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, नेटवर्क न होने पर भी भेज सकेंगे मैसेज

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 12:49 PM IST
सार

सैमसंग ने अपने चुनिंदा गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट का विस्तार करने का एलान किया है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स ऐसे इलाकों में भी मैसेज और जरूरी डेटा भेज सकेंगे, जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता।

विज्ञापन
samsung galaxy satellite communication support global expansion
जानिए कैसे काम करता है सैटेलाइट कम्यूनिकेशन - फोटो : amazon
सैमसंग के कुछ गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में अब बहुत जल्द सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट देखने को मिल सकता है। कंपनी ने वैश्विक स्तर पर इस फीचर का विस्तार करने की घोषणा की है। इस सुविधा का फायदा खासतौर पर Samsung Galaxy S26 सीरीज सहित चुनिंदा गैलेक्सी डिवाइसों को मिलेगी। कंपनी इसके लिए दुनिया भर की टेलीकॉम कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है।


सैमसंग का कहना है कि यह कदम यूजर्स की सुरक्षा और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, खासकर ऐसे समय में जब एआई आधारित सेवाएं रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही हैं।
Trending Videos
samsung galaxy satellite communication support global expansion
सैटेलाइट - फोटो : एआई जनरेटेड
सैटेलाइट कम्युनिकेशन क्या है?
आमतौर पर हमारा मोबाइल फोन पास के मोबाइल टावर से सिग्नल लेता है। लेकिन जब आप किसी जंगल, पहाड़ या समुद्र के बीच होते हैं जहां कोई टावर नहीं होता, तो आपका फोन नो नेटवर्क दिखाने लगता है।

सैमसंग का यह नया फीचर फोन को सीधे अंतरिक्ष में घूम रहे सैटेलाइट से जोड़ देता है। इससे आप बिना किसी सिम नेटवर्क के भी मैसेज भेज सकते हैं या कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
samsung galaxy satellite communication support global expansion
मोबाइल नेटवर्क - फोटो : अमर उजाला
नेटवर्क न होने पर भी काम आएगी तकनीक
सैटेलाइट कम्युनिकेशन का मुख्य उद्देश्य ऐसी जगहों पर भी कनेक्टिविटी बनाए रखना है जहां पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। इस तकनीक की मदद से यूजर्स इमरजेंसी मैसेज, टेक्स्ट और जरूरी डेटा भेज सकेंगे। इससे आपातकालीन परिस्थितियों में मदद मिल सकती है।
samsung galaxy satellite communication support global expansion
Samsung स्मार्टफोन - फोटो : Samsung
2025 से शुरू हुआ था सपोर्ट
कंपनी के मुताबिक, 2025 से सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट दिया जा रहा है। अब सैमसंग इस सुविधा को और ज्यादा डिवाइसों तक पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है ताकि यूजर्स को बेहतर और सहज कनेक्टिविटी मिल सके।

सैमसंग न केवल इसे स्मार्टफोन्स तक सीमित रख रहा है, बल्कि अन्य गैलेक्सी प्रोडक्ट्स (जैसे टैबलेट और वॉच) में भी इस कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिए काम कर रहा है। अब आप चाहे पहाड़ों की चोटी पर हों या गहरे समुद्र के पास, आपका गैलेक्सी फोन आपको दुनिया से जोड़े रखेगा।
विज्ञापन
samsung galaxy satellite communication support global expansion
Samsung Galaxy S26 Series - फोटो : Samsung
किन फोन्स में मिलेगा?
सैमसंग के अनुसार, यह फीचर Galaxy S26 सीरीज के साथ-साथ पुराने फ्लैगशिप जैसे S25, S24 और कुछ प्रीमियम A-सीरीज के फोन्स में अपडेट के जरिए दिया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed