{"_id":"69b268b0ffa3490b6e0fe975","slug":"meta-rolls-out-new-anti-fraud-features-whatsapp-gets-device-link-alerts-messenger-adds-ai-scam-detection-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप का सिक्योरिटी अपडेट: संदिग्ध डिवाइस लिंक होते ही मिलेगा अलर्ट, मेटा ने भी बढ़ाए एंटी-फ्रॉड टूल्स","category":{"title":"Social Network","title_hn":"सोशल नेटवर्क","slug":"social-network"}}
व्हाट्सएप का सिक्योरिटी अपडेट: संदिग्ध डिवाइस लिंक होते ही मिलेगा अलर्ट, मेटा ने भी बढ़ाए एंटी-फ्रॉड टूल्स
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp device link warning feature: मेटा ने व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेंजर के लिए एक एंटी-फ्रॉड सुरक्षा कवच लॉन्च किया है। अब अगर कोई अनजाना शख्स आपके व्हाट्सएप को अपने लैपटॉप या फोन से लिंक करने की कोशिश करेगा, तो एप आपको तुरंत चेतावनी देगा। जानें कैसे एआई और नए अलर्ट्स आपके निजी चैट्स और सोशल मीडिया प्रोफाइल को सुरक्षित रखेंगे।
मेटा न्यू फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
नए अपडेट के तहत व्हाट्सएप अब यूजर्स को तब अलर्ट करेगा जब उनका अकाउंट किसी नए डिवाइस से लिंक करने की कोशिश की जाएगी। व्हाट्सएप में लिंक्ड डिवाइस फीचर पहले से मौजूद है, जिससे यूजर अपने चैट्स को लैपटॉप या टैबलेट जैसे दूसरे डिवाइस पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन हाल के समय में स्कैमर्स इसी फीचर का गलत इस्तेमाल करके यूजर्स के अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
सवाल है इसमें नया क्या है? तो नए सिस्ट में संदिग्ध डिवाइस लिंकिंग प्रयास को पहचान सकेगा, यूजर को इन-एप चेतावनी नोटिफिकेशन दिखाएगा और बताएगा कि लिंक होने पर दूसरा डिवाइस चैट्स एक्सेस कर सकता है। इससे यूजर्स को अनुमति देने से पहले सावधानी बरतने का मौका मिलेगा।
मैसेंजर पर एआई से स्कैम पहचान
फेसबुक मैसेंजर पर भी सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। कंपनी एआई-पावर्ड स्कैम डिटेक्शन को और ज्यादा देशों में विस्तार दे रही है अगर किसी नए कॉन्टैक्ट के साथ बातचीत में धोखाधड़ी से जुड़े पैटर्न दिखते हैं तो मैसेंजर यूजर को चेतावनी देगा, संभावित स्कैम के बारे में जानकारी देगा और रूरत पड़ने पर मैसेज को AI समीक्षा के लिए भेजने का विकल्प देगा। इससे निवेश स्कैम, फर्जी पहचान और फिशिंग जैसे मामलों को रोकने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़े: Telegram: टेलीग्राम से फ्री फिल्में और वेब सीरीज डाउनलोड करते हैं? बंद हो रहे हैं तीन हजार से ज्यादा चैनल
रिव्यू का विकल्प: अलर्ट मिलने पर यूजर अपने हालिया मैसेज AI-आधारित रिव्यू के लिए शेयर कर सकते हैं ताकि सिस्टम और भी सटीक तरीके से फ्रॉड को पहचान सके।
फेसबुक पर संदिग्ध फ्रेंड रिक्वेस्ट अलर्ट
सोशल नेटवर्क फेसबुक पर भी नया सिक्योरिटी सिस्टम टेस्ट किया जा रहा है। ये फीचर तब अलर्ट जारी करेगा, जब किसी संदिग्ध अकांउट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आए या प्रोफाइल का लोकेशन असामान्य हो। या फि बहुत कम म्यूचुअल फेंड्स हो। ऐसे मामलों में फेसबुक यूजर को चेतावनी देगा और रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले प्रोफाइल की जांच करने की सलाह मिल सकती है।
मेटा के नए सुरक्षा फीचर्स एक नजर में
क्यों जरूरी हैं ये नए फीचर्स?
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई साइबर अपराधी पहले नकली प्रोफाइल बनाते हैं। फिर निवेश के नाम पर धोखा देते हैं या अकाउंट टेकओवर करने की कोशिश करते हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स के अनुसार नए सुरक्षा टूल्स का मकसद यूजर्स का स्कैम की पहचान जल्दी करने में मदद करना और उन्हें सुरक्षित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।
ये भी पढ़े: Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ
क्या इससे यूजर्स को कोई फायदा होगा?
एक्सपर्ट्स का कहना है...हां, हो सकता है। इन नए फीचर्स के लागू होने से:
अकाउंट हैकिंग के खतरे कम हो सकते हैं।
Trending Videos

| प्लेटफॉर्म | नया मुख्य फीचर | मुख्य उद्देश्य |
| व्हाट्सएप | डिवाइस लिंकिंग अलर्ट | अकाउंट हैक होने से बचाना |
| मैसेंजर | एआई स्कैम रिव्यू | फर्जी निवेश और चैटिंग फ्रॉड रोकना |
| फेसबुक | अनयूजुअल रिक्वेस्ट वार्निंग | अनजान लोगों से प्रोफाइल सुरक्षित रखना |
क्यों जरूरी हैं ये नए फीचर्स?
डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन स्कैम के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई साइबर अपराधी पहले नकली प्रोफाइल बनाते हैं। फिर निवेश के नाम पर धोखा देते हैं या अकाउंट टेकओवर करने की कोशिश करते हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स के अनुसार नए सुरक्षा टूल्स का मकसद यूजर्स का स्कैम की पहचान जल्दी करने में मदद करना और उन्हें सुरक्षित निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।
ये भी पढ़े: Inactiviy Restart: खो गया या चोरी हो गया फोन? डरिए मत! सैमसंग का नया फीचर रखेगा आपका डेटा बिल्कुल सेफ
क्या इससे यूजर्स को कोई फायदा होगा?
एक्सपर्ट्स का कहना है...हां, हो सकता है। इन नए फीचर्स के लागू होने से:
अकाउंट हैकिंग के खतरे कम हो सकते हैं।
- संदिग्ध गतिविधि का जल्दी पता चल सकेगा।
- यूजर्स को बेहतर सिक्योरिटी कंट्रोल मिल सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X