सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   Government Orders Removal of 3,100+ Telegram Channels in Crackdown on Movie Piracy

Telegram: टेलीग्राम से फ्री फिल्में और वेब सीरीज डाउनलोड करते हैं? बंद हो रहे हैं तीन हजार से ज्यादा चैनल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 12 Mar 2026 11:29 AM IST
विज्ञापन
सार

Telegram Piracy Crackdown India: अगर आप भी फ्री फिल्में और वेब सीरीज देखने के लिए अभी तक टेलीग्राम का इस्तेमाल करते थे? अगर हां तो अब सावधान हो जाइए क्योंकि ये अब यह मुश्किल होने वाला है। भारत सरकार ने पायरेसी पर बड़ा कदम उठाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Government Orders Removal of 3,100+ Telegram Channels in Crackdown on Movie Piracy
टेलीग्राम एप (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार

अगर आप भी नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होते ही उन्हें देखने के लिए टेलीग्राम का जुगाड़ लगाते हैं तो आपके लिए एक बुरी खबर है। भारत सरकार ने पायरेसी (कॉपीराइटेड कंटेंट को अवैध तरीके से फ्री में बांटना) के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। सरकार ने टेलीग्राम के ऐसे 3,100 से ज्यादा चैनलों की पहचान की है जहां से फिल्में डाउनलोड की जाती थीं और अब उन्हें हटाने का सीधा आदेश दे दिया है। आइए समझते हैं कि पूरा मामला क्या है और इसका आप पर क्या असर पड़ेगा।

Trending Videos

OTT प्लेटफॉर्म्स ने की थी शिकायत

ये पूरी कार्रवाई तब शुरू हुई जब अमेजन प्राइम वीडियो और जियोसिनेमा जैसे बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स ने सरकार का दरवाजा खटखटाया। उनकी शिकायत थी कि लाखों-करोड़ों रुपये लगाकर बनाई गई उनकी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होते ही टेलीग्राम चैनलों पर फ्री में शेयर कर दी जाती हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्ट के तहत टेलीग्राम को एक कानूनी नोटिस भेजा है। जांच में कुल 3,142 टेलीग्राम चैनलों को पकड़ा गया है, जिन्हें तुरंत प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेलीग्राम ही क्यों बना पायरेसी का अड्डा?

भले ही टेलीग्राम को मूल रूप से सुरक्षित चैटिंग के लिए बनाया गया था लेकिन इसके कुछ खास फीचर्स ने अनजाने में इसे पायरेसी के लिए सबसे मुफीद जगह बना दिया। दरअसल, व्हाट्सएप के मुकाबले टेलीग्राम पर कई GB (गीगाबाइट) की भारी-भरकम फाइलें (जैसे हाई-क्वालिटी फिल्में) बहुत आसानी से भेजी जा सकती हैं। इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म पर बड़े पब्लिक चैनल बनाने की छूट है। इनमें एक साथ लाखों मेंबर्स जुड़ सकते हैं। पायरेसी करने वालों के लिए सबसे बड़ा फायदा यह रहा कि इसमें चैनल बनाने और चलाने वाले की असली पहचान काफी हद तक छुपी रहती है। इससे उन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो जाता है। इन्हीं सब कारणों से कोई भी नई फिल्म रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर टेलीग्राम पर धड़ल्ले से शेयर होने लगती थी। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि अब यही पब्लिक चैनल जांच एजेंसियों के लिए भी मददगार साबित हो रहे हैं। क्योंकि इनकी ओपन विजिबिलिटी के कारण इन पायरेटेड ग्रुप्स को खोजना और उन पर लगाम लगाना आसान हो गया है।

आम यूजर्स लिए इसका क्या मतलब है?

अगर आप टेलीग्राम का इस्तेमाल सिर्फ चैटिंग या अपने काम के लिए करते हैं तो आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। लेकिन, अगर आपकी आदत यहां फ्री फिल्में और वेब सीरीज ढूंढने की है तो अब आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे पहला असर तो ये होगा कि आपके वो सभी फेवरेट ग्रुप्स और चैनल अचानक से गायब हो जाएंगे या काम करना बंद कर देंगे, जहां से आप आसानी से कंटेंट डाउनलोड करते थे। टेलीग्राम पर इस सख्ती के बाद अब नई रिलीज हुई फिल्में या शोज मुफ्त में खोजना टेढ़ी खीर हो जाएगा। इसके साथ ही, अब कानूनी पचड़े का भी डर है। क्योंकि पायरेटेड कंटेंट शेयर करने वाले ऐसे किसी भी चैनल का हिस्सा होना या वहां से कॉपीराइटेड फिल्में डाउनलोड करना गैरकानूनी माना जाता है। इसलिए, अब एक यूजर के तौर पर आपको पहले से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

आगे क्या होगा?

टेक एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंटरनेट से पायरेसी को 100% खत्म करना लगभग नामुमकिन है। टेलीग्राम पर सख्ती होने के बाद मुमकिन है कि पायरेटेड कंटेंट शेयर करने वाले लोग किसी और एप या वेबसाइट का रुख कर लें। लेकिन फिलहाल यह साफ है कि टेलीग्राम पर अब भारत सरकार की पैनी नजर है और वहां पहले की तरह आसानी से फ्री फिल्में नहीं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed