सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   whatsapp parent managed account feature kids under 13 safety

WhatsApp: 13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर, माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 09:01 AM IST
विज्ञापन
सार

WhatsApp Parental Control: व्हाट्सएप 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एक नया फीचर ला रहा है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट को कंट्रोल कर सकेंगे। यह कदम बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को मजबूती देने के लिए उठाया गया है।

whatsapp parent managed account feature kids under 13 safety
Whatsapp - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। व्हाट्सएप जल्द ही 'पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट' नाम का एक फीचर जोड़ने पर विचार कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए वाट्सएप को अधिक सुरक्षित बनाना है।
Trending Videos


रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरेंट्स तय करेंगे बच्चे किससे बात करेंगे
इस नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट में रखा जा सकता है और बच्चे को किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों के संपर्क में न आएं।

यह भी पढ़ें: एक्स पर अगले महीने लॉन्च हो रहा है 'एक्स मनी', एप में ही मिलेंगी पेमेंट सुविधाएं

बच्चों के अकाउंट में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स
WhatsApp के इस सिस्टम में बच्चों के अकाउंट पर कुछ सीमाएं भी लगाई जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को एप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट फीचर, चैनल्स और मेटा एआई से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे।

संदिग्ध मैसेज पर भी रहेगा कंट्रोल
इस नए सिस्टम में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।

क्यों जरूरी है ऐसा फीचर
  • आजकल कम उम्र के बच्चे भी तेजी से स्मार्टफोन और इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में उनकी ऑनलाइन सुरक्षा एक बड़ी चिंता बनती जा रही है।
  • WhatsApp का यह कदम माता-पिता को यह भरोसा देने की कोशिश है कि उनके बच्चे एप का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से कर रहे हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस फीचर को धीरे-धीरे रोलआउट करेगी और आने वाले महीनों में इसे अलग-अलग देशों में उपलब्ध कराया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed