{"_id":"69b250f7aeeea2daec010cda","slug":"iqoo-z11x-launch-today-7200mah-battery-dimensity-7400-turbo-powerful-performance-revealed-2026-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"iQOO Z11x: 7200mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आज लॉन्च होगा आइकू का नया फोन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
iQOO Z11x: 7200mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आज लॉन्च होगा आइकू का नया फोन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:20 AM IST
सार
iQOO Z11x Launch India: आज यानी 12 मार्च को iQOO India अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन iQOO Z11x से पर्दा उठा सकती है। अमेजन पर चल रहे काउंटडाउन और लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 7200mAh की विशाल बैटरी और पावरफुल Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ बजट सेगमेंट की परिभाषा बदलने के लिए तैयार है। जानिए इसके स्पेशिफिकेशंस के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन
आईक्यूओओ Z11x
- फोटो : iqoo.com
अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो दिन में तीन बार फोन चार्ज करने से थक चुके हैं, तो आईक्यूओओ आपके लिए बैटरी का पावरहाउस लेकर आ रहा है। कंपनी आज अपनी 7 वीं सालगिरह के मौके पर दो जबरदस्त स्मार्टफोन्स iQOO Z11x और iQOO Z11 पर से पर्दा उठाने वाली है। आईक्यूओओ ने अपने आगामी स्मार्टफोन आईक्यूओओ Z11x को लॉन्च से पहले जोर-शोर से प्रमोट करना शुरू कर दिया है। फोन की बिक्री लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह फोन बजट सेगमेंट में पावरफुल बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का नया विकल्प बन सकता है।
Trending Videos
आईक्यूओओ Z11x
- फोटो : iqoo.com
7,200mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी के मुताबिक एक चार्ज में लगभग 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और करीब 15 घंटे तक लगातार गेमिंग का अनुभव मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने छह साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा भी किया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

परफॉर्मेंस के लिए नया डायमेनसिटी चिपसेट
फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 टर्बो प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी के अनुसार यह चिपसेट AnTuTu पर 1 मिलियन से ज्यादा स्कोर, बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग, बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।
ये भी पढ़े: Apple: टिम कुक ने खोला एपल की कामयाबी का राज, कहा- 'हमारी नकल करना नामुमकिन, हम सबसे अलग हैं'
संभावित स्पेसिफिकेशंस

| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| डिस्प्ले | लगभग 6.78-इंच, 120Hz IPS LCD |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7400 Turbo |
| OS | Android 16 |
| RAM | 8GB तक |
| स्टोरेज | 256GB UFS 3.1 |
| कैमरा | 32MP रियर कैमरा |
| बैटरी | 7,200mAh |
| चार्जिंग | 44W फास्ट चार्जिंग |
| सुरक्षा | IP68 और IP69 रेटिंग |
आईक्यूओओ Z11x
- फोटो : iqoo.com
कीमत कितनी हो सकती है?
पिछला मॉडल आईक्यूओओ Z10x भारत में करीब साढ़े 13 हजार की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। हालांकि नए अपग्रेड्स को देखते हुए अनुमान है कि iQOO Z11x की कीमत लगभग 20 से 23 हजार के आसपास हो सकती है।
दूसरी तरफ आईक्यूओओ जेड11 भी चर्चा में
इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि कंपनी जल्द ही आईक्यूओओ जेड11 नाम से एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है लीक्स के मुताबिक इस फोन में 165Hz गेमिंग डिस्प्ले, करीब 9,020mAh की विशाल बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
बजट सेगमेंट में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
अगर ये स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होते हैं तो आईक्यूओओ का यह नया फोन बजट स्मार्टफोन मार्केट में मजबूत प्रतियोगिता पैदा कर सकता है। खासकर उन यूजर्स के लिए जो लंबी बैटरी लाइफ और गेमिंग परफॉर्मेंस चाहते हैं।

कमेंट
कमेंट X