सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Xiaomi 17 and Xiaomi 17 Ultra Launched in India with Snapdragon 8 Elite Gen 5 and Leica Cameras

भारत में लॉन्च हुई शाओमी 17 सीरीज: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, Leica कैमरा और बहुत कुछ

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Wed, 11 Mar 2026 12:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Xiaomi 17 Series Launched In India: भारत में शाओमी सीरीज के दो स्मार्टफोन्स- शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा की भारत में धमाकेदार एंट्री हो चुकी है। फोन्स में लेटेस्ट 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5' प्रोसेसर और 'Leica' के शानदार कैमरे जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं दूसरी तरफ कंपनी भी दोनों फोन्स की खरीदारी पर भारी छूट दे रही है। क्या है इन दोनों फोन्स की खासियत, कौन से ऑफर्स मिलेंगे और कैसे खरीद सकते हैं? सब कुछ जानेंगे आज के इस लेख में...

Xiaomi 17 and Xiaomi 17 Ultra Launched in India with Snapdragon 8 Elite Gen 5 and Leica Cameras
शाओमी 17 सीरीज के दो फोन्स- शाओमी 17 और 17 अल्ट्रा भारत में लॉन्च - फोटो : शाओमी
विज्ञापन

विस्तार

चीन की मशहूर टेक कंपनी शाओमी ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स- शाओमी 17 और शाओमी 17 अल्ट्रा लॉन्च कर दिए हैं। ये फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाए गए हैं जिन्हें टॉप-क्लास परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी चाहिए। इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में मार्केट का सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर दिया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत, तगड़े ऑफर्स और सभी फीचर्स के बारे में...

Trending Videos

कहां से खरीदें और सेल की तारीखें

अगर आप इन नए स्मार्टफोन्स को खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि इनकी 'अर्ली बर्ड सेल' 13 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक चलेगी। इसके बाद, 18 मार्च से इन दोनों मॉडल्स की आधिकारिक ओपन सेल शुरू हो जाएगी। ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को अमेजन, शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट (mi.com) और कंपनी के नजदीकी ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर जाकर आसानी से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत और शानदार लॉन्च ऑफर्स

शाओमी 17 को ब्लैक और वेंचर ग्रीन कलर में पेश किया गया है। इसके 12GB+256GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत ₹89,999 और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹99,999 तय की गई है। वहीं ब्लैक और रेड कलर में आने वाले प्रीमियम शाओमी 17 अल्ट्रा के 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹1,39,999 है।


कंपनी ने लॉन्च के मौके पर ग्राहकों के लिए कई बेहतरीन ऑफर्स भी दिए हैं। 'अर्ली बर्ड सेल' में 'स्टोरेज अपग्रेड ऑफर' के तहत आप शाओमी 17 का 512GB वाला टॉप वेरिएंट इसके बेस वेरिएंट की कीमत यानी सिर्फ ₹89,999 में खरीद सकते हैं। इस सेल में शाओमी 17 अल्ट्रा पर भी भारी छूट मिल रही है, जिससे इसे ₹1,09,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके ऊपर, अगर आप SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आपको ₹10,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा। ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी फ्री गिफ्ट्स की बारिश भी कर रही है। शाओमी 17 अल्ट्रा खरीदने पर ₹19,999 का 'शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो' एकदम फ्री मिलेगा। इसके साथ ही, दोनों मॉडल्स की खरीदारी पर ₹9,999 का फोन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी मुफ्त दिया जा रहा है।

शाओमी 17 सीरीज के प्रमुख फीचर्स 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस 

अगर इन स्मार्टफोन्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो शाओमी 17 सीरीज के दोनों ही फोन्स में 3nm टेक्नोलॉजी पर बना एकदम लेटेस्ट 'स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5' चिपसेट दिया गया है, जो इन्हें बेहद पावरफुल बनाता है। शानदार गेमिंग और बेहतरीन ग्राफिक्स के लिए इनमें 'एड्रिनो 840 GPU' का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा ये दोनों फोन कंपनी के बिल्कुल नए ऑपरेटिंग सिस्टम 'हाइपरओएस' पर काम करते हैं। ये यूजर्स को बिना किसी रुकावट के बहुत ही स्मूद और फास्ट अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है।

डिस्प्ले 

डिस्प्ले की बात करें तो शाओमी 17 अल्ट्रा में 6.9-इंच की एक बड़ी 1.5K LTPO एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,060 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही, स्क्रीन को खरोंच और टूटने से सुरक्षित रखने के लिए इसमें 'ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास 3' की मजबूत प्रोटेक्शन भी मिलती है। वहीं दूसरी ओर, इसके बेस मॉडल शाओमी 17 में 6.3-इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मौजूद है। यह डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। लेकिन इसमें आपको 3,500 निट्स की शानदार पीक ब्राइटनेस देखने को मिलती है। इससे कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ और चमकदार दिखाई देगी।

कैमरा (Leica-ट्यून्ड कैमरा सेटअप)

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए शाओमी 17 सीरीज बेहद खास है क्योंकि इन दोनों ही स्मार्टफोन्स में मशहूर कैमरा कंपनी 'Leica' के बेहतरीन लेंस का इस्तेमाल किया गया है। शाओमी 17 अल्ट्रा के पिछले हिस्से में शानदार ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और बेहतरीन जूम के लिए 200 मेगापिक्सल का बेहद पावरफुल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। वहीं, इसके बेस मॉडल शाओमी 17 के रियर में भी तीन कैमरों का सेटअप मिलता है; इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे के साथ 102-डिग्री व्यू वाला 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50 मेगापिक्सल का ही टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा, शानदार सेल्फी और हाई-क्वालिटी वीडियो कॉलिंग का मजा देने के लिए इन दोनों ही स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा मौजूद है।

बैटरी और चार्जिंग 

स्मार्टफोन को लंबे समय तक पावर देने के लिए शाओमी 17 अल्ट्रा में 6,000mAh की एक बड़ी बैटरी दी गई है। ये 90W की फास्ट केबल चार्जिंग, 50W की वायरलेस चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के शानदार सपोर्ट के साथ आती है। वहीं दूसरी तरफ, इसके बेस मॉडल शाओमी 17 में आपको 6,330mAh की और भी दमदार बैटरी मिलती है। इसे झटपट चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 100W की सुपरफास्ट केबल चार्जिंग के साथ-साथ 50W की वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी शामिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed