{"_id":"69b047b421bd3f20170d584c","slug":"vivo-t5x-5g-india-launch-date-specifications-battery-charger-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Vivo T5x 5G: 7,200mAh की विशाल बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा लॉन्च; जानें क्या है खास","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Vivo T5x 5G: 7,200mAh की विशाल बैटरी और दमदार प्रोसेसर के साथ इस दिन होगा लॉन्च; जानें क्या है खास
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 10 Mar 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
सार
वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T5x 5G लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस फोन में 7,200mAh की सबसे बड़ी बैटरी और मीडियाटेक का दमदार चिपसेट मिलेगा। यह फोन गेमिंग और परफॉर्मेंस में नया चैंपियन बन सकता है।
Vivo T5x 5G अगले हफ्ते होगा लॉन्च
- फोटो : Vivo
विज्ञापन
विस्तार
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo T5x 5G को लॉन्च करने के डेट का एलान कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, यह फोन 17 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। यह फोन पिछले साल मार्च में आए Vivo T4x 5G का अपग्रेडेड मॉडल होगा। लॉन्च के बाद इस फोन को Flipkart, Vivo की आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर और देशभर के अधिकृत ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा।
सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी का दावा
कंपनी के अनुसार Vivo T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे इस कीमत के सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। Vivo का कहना है कि यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे काम बिना बार-बार चार्ज किए कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
पानी और धूल से रहेगा सुरक्षित
मिलेगा दमदार Dimensity प्रोसेसर
Android 16 पर चलेगा नया सॉफ्टवेयर
Trending Videos
सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी का दावा
कंपनी के अनुसार Vivo T5x 5G में 7200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जिसे इस कीमत के सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी बताया जा रहा है। Vivo का कहना है कि यह फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे यूजर्स वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे काम बिना बार-बार चार्ज किए कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फोन 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानी और धूल से रहेगा सुरक्षित
- Vivo T5x 5G को मजबूती के मामले में भी बेहतर बनाया गया है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग दी जाएगी, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहेगा।
- कंपनी ने इस फोन की बैटरी और मजबूती की तुलना 23,000 रुपये से कम कीमत वाले स्मार्टफोन्स से की है, जिससे संकेत मिलता है कि इसकी कीमत इसी रेंज में हो सकती है।
मिलेगा दमदार Dimensity प्रोसेसर
- फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा, जो बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है।
- कंपनी के मुताबिक इस स्मार्टफोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 10 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है, जो इसकी ताकतवर परफॉर्मेंस को दिखाता है।
Android 16 पर चलेगा नया सॉफ्टवेयर
- Vivo T5x 5G में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। इससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर यूजर इंटरफेस का अनुभव मिलेगा।
- फोन के बाकी फीचर्स और पूरी जानकारी 17 मार्च के लॉन्च इवेंट में सामने आने की उम्मीद है।
कमेंट
कमेंट X