सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   claude ai memory feature how to transfer chatgpt data

AI: एंथ्रोपिक के नए फीचर ने OpenAI की बढ़ाई टेंशन, अब पुराने चैटबॉट की यादें ऐसे करें Claude में ट्रांसफर

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nitish Kumar Updated Tue, 10 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Anthropic Claude Memory Feature: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में एंथ्रोपिक ने बाजी मार ली है। क्लाउड एआई (Claude AI) का नया 'मेमोरी' फीचर यूजर्स को चैटजीपीटी छोड़कर यहां आने के लिए मजबूर कर रहा है। अब आप अपने पुराने चैटबॉट्स की पसंद-नापसंद और डेटा को आसानी से क्लाउड में ट्रांसफर कर सकते हैं।

claude ai memory feature how to transfer chatgpt data
क्लाउड एआई - फोटो : Claude
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में जब ओपनएआई ने अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ हाथ मिलाया, तो प्राइवेसी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस हुई। एंथ्रोपिक ने खुद को ऐसे समझौतों से अलग रखकर यूजर्स का भरोसा जीता। अब कंपनी ने मेमोरी (Memory) फीचर लॉन्च किया है, जो उन लोगों के लिए वरदान है जो ChatGPT या Gemini जैसे चैटबॉट को छोड़कर Claude पर आना चाहते हैं।
Trending Videos


क्या है यह मेमोरी फीचर?
अक्सर हम महीनों तक एक ही चैटबॉट इस्तेमाल करते हैं ताकि वह हमारी पसंद, लिखने का अंदाज और काम करने का तरीका समझ जाए। नया चैटबॉट इस्तेमाल करने पर हमें सब कुछ शुरू से समझाना पड़ता है। Claude का मेमोरी फीचर इसी शुरुआत को खत्म कर देता है। अब आप अपने पुराने चैटबॉट की यादें सीधे Claude में डाल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे करें इस्तेमाल?
पुराना डेटा निकालें: सबसे पहले अपने मौजूदा चैटबॉट (जैसे ChatGPT) की सेटिंग्स में जाएं। वहां से अपना डेटा एक्सपोर्ट करें। यह आपको एक टेक्स्ट या JSON फाइल के रूप में मिल जाएगा, जिसमें आपकी पुरानी बातचीत और निर्देश होंगे।
Claude की सेटिंग्स बदलें: अब Claude AI खोलें। इसकी सेटिंग्स में 'Capabilities' सेक्शन में जाएं और वहां 'Memory' फीचर को ऑन (On) कर दें।
जानकारी पेस्ट करें: यहां आपको एक खास 'पेस्ट बॉक्स' मिलेगा। इसमें अपनी एक्सपोर्ट की हुई फाइल का डेटा पेस्ट कर दें और लिखें- "यह मेरी पुरानी जानकारी और पसंद है, इसे याद रखें।"
काम शुरू: अब Claude आपकी पुरानी शैली और जरूरतों को समझ जाएगा और अगली बार उसी अंदाज में जवाब देगा।

पहले Claude पर मैमोरी जैसे एडवांस फीचर्स केवल पेड सब्सक्राइबर्स के लिए थे। लेकिन अब कंपनी ने इसे फ्री यूजर्स के लिए भी खोल दिया है। अब कोई भी यूजर बिना एक पैसा खर्च किए अपनी पुरानी एआई यादों को सुरक्षित रख सकता है और एक बेहतर अनुभव पा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed