सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   Social media content increasing, connections decreasing, study 52 million posts reveals shocking revelation

Social Media: सोशल मीडिया पर बढ़ा कंटेंट, फिर क्यों घट गया कनेक्शन? 52 मिलियन पोस्ट के अध्ययन में हुआ खुलासा

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Wed, 11 Mar 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Social media engagement report 2026: सोशल मीडिया पर कंटेंट की बाढ़ आ चुकी है, लेकिन यूजर्स का जुड़ाव यानी एंगेजमेंट घटता जा रहा है। सोशल मीडिया मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बफर की नई रिपोर्ट के अनुसार 52 मिलियन पोस्ट के विश्लेषण में पाया गया कि कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एंगेजमेंट रेट कम हुआ है। रिपोर्ट बताती है कि एल्गोरिदम बदलाव, एआई-जनरेटेड कंटेंट और सुझाए गए पोस्ट की बढ़ते स्तर की वजह से यूजर्स को अपनी पसंद का कंटेंट कम दिखाई दे रहा है।
 

Social media content increasing, connections decreasing,  study 52 million posts reveals shocking revelation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार

Why engagement dropping social media: सोशल मीडिया पर हर दिन करोड़ों पोस्ट शेयर किए जाते हैं। इसके बावजूद लोगों का जुड़ाव कम हो रहा है। ये बात द स्टेट ऑफ सोशल मीडिया एंगेजमेंट 2026 की रिपोर्ट में सामने आई है। नई रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स का इन पोस्ट के साथ जुड़ाव कम होता जा रहा है। सोशल मीडिया मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म बफर ने अपनी रिपोर्ट में 52 मिलियन पोस्ट और 1.91 लाख से अधिक मासिक यूजर्स के डेटा का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में पाया गया कि कई बड़े प्लेटफॉर्म्स पर 2025 में एंगेजमेंट रेट 2024 की तुलना में घट गया।
Trending Videos


किन प्लेटफॉर्म्स पर घटा एंगेजमेंट
रिपोर्ट के अनुसार इंस्टाग्राम पर एंगेजमेंट में गिरावट आ आई  है। लिंक्डइन पर इंटरैक्शन कम, ट्रेड पर भी कमी आई है। जबकि कुछ प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, पिंटरेस्ट और टिकटॉक पर हल्की बढ़ोतरी देखी गई। इसमें दिलचस्प बात ये हैं कि एक्स  पर पिछले साल के मुकाबले ज्यादा एंगेजमेंट दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े: Shake and Pay: बस फोन को हिलाएं और हो जाएगा UPI पेमेंट, आप भी फोन में ऑन करें ये खास फीचर

कंटेंट बढ़ा, लेकिन इंटरैक्शन नहीं
2025 में कई प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट की संख्या दोगुनी या तिगुनी हो गई, लेकिन यूजर्स की प्रतिक्रिया उतनी नहीं बढ़ी। इसका मतलब है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट तो ज्यादा है, लेकिन लोग उससे उतना जुड़ नहीं रहे।

क्यों घट रहा लोगों का एंगेजमेंट
आजकल सोशल मीडिया फीड में एआई-जनरेटेड पोस्ट और वीडियो तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से टाइमलाइन में असली और मानवीय अनुभव से जुड़ा कंटेंट कम दिखाई देने लगता है। कई यूजर्स लंबा स्क्रॉल करने के बाद भी वह पोस्ट नहीं देख पाते जिसमें उनकी वास्तविक रुचि होती है।

इसके साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स समय-समय पर अपने एल्गोरिदम बदलते रहते हैं। ये एल्गोरिदम तय करते हैं कि यूजर को कौन-सा कंटेंट पहले दिखाई देगा। जैसे मान लीजिए कुछ प्लेटफॉर्म रील्स या शॉर्ट वीडियो को ज्यादा बढ़ावा देते हैं। कई बार तो सुझाए गए पोस्ट और विज्ञापन असली फॉलो किए गए लोगों के पोस्ट से ज्यादा दिखाई देते हैं। इससे यूजर अनुभव बदल जाता है।

ये भी पढ़े: X: एक्स ने एक साल में 80 करोड़ फर्जी अकाउंट किए सस्पेंड, फेक नेटवर्क और विदेशी दखल पर कसा शिकंजा

अलग प्लेटफॉर्म पर अलग कंटेंट चलता है
रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि हर प्लेटफॉर्म पर अलग तरह का कंटेंट ज्यादा लोकप्रिय होता है। लिंक्डइन पर कारौसेल पोस्ट ज्यादा एंगेजमेंट पाते हैं। इंस्टाग्राम पर रील्स सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यानी कंटेंट का फॉर्मेट भी एंगेजमेंट तय करता है।

अपनी सोशल मीडिया फीड को कैसे बनाएं बेहतर ?
हालांकि पूरी तरह एल्गोरिदम को नियंत्रित करना संभव नहीं है, लेकिन कुछ सेटिंग्स बदलकर आप अपनी फीड को बेहतर बना सकते हैं।
  • जिन अकाउंट्स का कंटेंट पसंद नहीं है उन्हें म्यूट या हाइड करें।
  • विज्ञापनों पर Not Interested का विकल्प चुनें।
  • पसंदीदा क्रिएटर्स को प्राथमिकता दें।
  • प्राइवेसी और कंटेंट सेटिंग्स नियमित रूप से अपडेट करें।
इससे आपकी टाइमलाइन में ज्यादा वही कंटेंट दिखाई देगा जो आपको पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed