{"_id":"69b141bbac14ff26e20aa586","slug":"samsung-testing-12000mah-18000mah-silicon-carbon-smartphone-batteries-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Samsung: स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति ला सकता है सैमसंग, 18,000mAh की सुपर बैटरी पर कर रहा काम","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung: स्मार्टफोन की दुनिया में क्रांति ला सकता है सैमसंग, 18,000mAh की सुपर बैटरी पर कर रहा काम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार
सैमसंग अपने स्मार्टफोन्स के लिए ऐसी बैटरी तैयार कर रहा है जो हफ्तों तक चलेगी। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 12,000mAh और 18,000mAh की ताकतवर बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है।
स्मार्टफोन बैटरी
- फोटो : एआई जनरेटेड
विज्ञापन
विस्तार
क्या आप भी दिन में कई बार फोन चार्ज करते हैं? दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी सैमसंग इसका पक्का इलाज ढूंढ रही है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग की बैटरी बनाने वाली इकाई 'सैमसंग SDI' अगली पीढ़ी की सिलिकॉन-कार्बन (Si-C) बैटरियों पर काम कर रही है। ये बैटरियां आपकी सोच से कहीं ज्यादा शक्तिशाली होंगी। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 12,000mAh और 18,000mAh क्षमता वाली नई सिलिकॉन-कार्बन बैटरियों की टेस्टिंग कर रही है।
क्या है सिलिकॉन-कार्बन तकनीक?
आजकल के फोन्स में लिथियम-आयन बैटरियां होती हैं, जिनमें ग्रेफाइट का इस्तेमाल होता है। लेकिन सैमसंग जिस नई तकनीक को परख रहा है, उसमें ग्रेफाइट के जगह सिलिकॉन का इस्तेमाल किया गया है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि कम जगह में ज्यादा बिजली स्टोर की जा सकती है। यानी फोन पतला भी रहेगा और उसकी बैटरी भी लंबी चलेगी।
तीन अलग-अलग मॉडल पर चल रही है टेस्टिंग
लीक हुई जानकारी के मुताबिक, सैमसंग तीन अलग-अलग पावर लेवल वाली बैटरियों को टेस्ट कर रहा है।
12,000mAh बैटरी: इसे दो अलग-अलग सेल (6,800mAh और 5,200mAh) को साथ जोड़कर बनाया गया है। दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर आप 20 से 25 घंटे तक लगातार इंटरनेट चला सकते हैं।
18,000mAh बैटरी: यह तीन सेल को मिलाकर बनाई गई एक सुपर बैटरी है। इसकी मोटाई करीब 12.8mm तक हो सकती है, जो एक पावरबैंक के बराबर ताकत देगी।
20,000mAh बैटरी: खबर है कि कंपनी ने 20,000mAh की बैटरी भी टेस्ट की थी, लेकिन वह टिकाऊपन की कसौटी पर खरी नहीं उतरी, इसलिए उसे फिलहाल रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन बाजार पर एपल का दबदबा, शिपमेंट के मामले में सैमसंग को पीछे छोड़ा
सुरक्षा पर सैमसंग का खास ध्यान
सैमसंग साल 2016 में हुए 'गैलेक्सी नोट 7' के हादसे को भूला नहीं है। यही वजह है कि कंपनी जल्दबाजी के बजाय सुरक्षा और मजबूती पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी का लक्ष्य ऐसी बैटरी बनाना है जो कम से कम 1,500 बार चार्ज होने के बाद भी खराब न हो। साथ ही, फोन गर्म न हो इसके लिए खास तरह के कूलिंग सॉफ्टवेयर और लेयर्स का इस्तेमाल किया जा रहा है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X