{"_id":"69b1510c07d849f3480a0eec","slug":"china-bans-openclaw-ai-govt-banks-restrict-dangerous-ai-agent-over-data-privacy-national-security-risks-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"China AI Ban: सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन हुआ चीन का यह खतरनाक एआई एजेंट OpenClaw, जानें क्या है वजह","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
China AI Ban: सरकारी दफ्तरों और बैंकों में बैन हुआ चीन का यह खतरनाक एआई एजेंट OpenClaw, जानें क्या है वजह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Wed, 11 Mar 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
सार
China OpenClaw AI Ban: चीन ने अपनी नेशनल सिक्योरिटी को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए वायरल हो रहे ओपनक्लॉ AI एजेंट पर नकेल कस दी है। यह सिर्फ एक चैटबॉट नहीं, बल्कि आपके कंप्यूटर का कंट्रोल लेने वाला एक एजेंटिक एआई है। जानें आखिर क्यों शी जिनपिंग सरकार को इस टूल से डेटा चोरी का डर सता रहा है और इसका असर टेक जगत पर क्या पड़ेगा? पढ़िए पूरी रिपोर्ट...
चीन ओपनक्लॉ एआई पर लगा प्रतिबंध
- फोटो : openclaw.ai
विज्ञापन
विस्तार
ओपनक्लॉ, चैटजीपीटी और जेमिनी की तरह कोई साधारण एआई टूल नहीं है। यह एक एजेंटिक AI (Agentic AI) है। इसका मतलब यह है कि यह सिर्फ आपके सवालों के जवाब नहीं देता, बल्कि आपके कंप्यूटर का एक्सेस लेकर खुद से काम भी कर सकता है।
यह एआई क्या-क्या कर सकता है?
ये भी पढ़े: यूट्यूब डीपफेक डिटेक्शन टूल: लॉन्च किया नया एआई फीचर, नेताओं और पत्रकारों के नकली वीडियो पकड़ना हुआ आसान
कहां-कहां लगा बैन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी सरकार ने इसे लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है:
चीन में डेटा को राष्ट्रीय सुरक्षा का हिस्सा माना जाता है। सरकार को डर है कि ओपनक्लॉ जैसे ओपन-सोर्स टूल अनियंत्रित तरीके से काम करते हैं। चूंकि यह यूजर के प्राइवेट डेटा तक पहुंच मांगता है, इसलिए बैंकिंग और मिलिट्री जैसे क्षेत्रों में इसका होना एक बड़े साइबर रिस्क की तरह देखा जा रहा है। इस बैन की खबर आने के बाद चीन की बड़ी टेक कंपनियों, जो इस टूल को अपना रही थीं, उनके शेयरों में हलचल देखी गई है। चीन में यह टूल लॉबस्टर रेजिंग जैसे ट्रेंड्स की वजह से काफी वायरल हुआ था, लेकिन अब सरकारी सख्ती ने इसकी रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है।
Trending Videos
यह एआई क्या-क्या कर सकता है?
- आपके ईमेल पढ़ना और खुद से जवाब भेजना।
- आपकी फाइलों तक पहुंचना और उन्हें मॉडिफाई करना।
- इंटरनेट के जरिए बाहर के काम निपटाना (जैसे टिकट बुकिंग या होटल चेक-इन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़े: यूट्यूब डीपफेक डिटेक्शन टूल: लॉन्च किया नया एआई फीचर, नेताओं और पत्रकारों के नकली वीडियो पकड़ना हुआ आसान
कहां-कहां लगा बैन?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीनी सरकार ने इसे लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है:
- सरकारी संस्थान और बैंक: सभी सरकारी दफ्तरों, स्टेट-ओन्ड कंपनियों और बड़े बैंकों के सिस्टम से इसे तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं।
- पर्सनल डिवाइसेस पर नजर: अगर कर्मचारी का फोन कंपनी के नेटवर्क से जुड़ा है, तो वहाँ भी इसके इस्तेमाल पर पाबंदी है।
- सेना को अलर्ट: चीनी सेना (पीएलए) से जुड़े परिवारों को खास तौर पर इस टूल से दूर रहने की सलाह दी गई है।
- रिपोर्टिंग अनिवार्य: जिन सिस्टम्स में यह पहले से मौजूद है, उन्हें डिलीट करने के साथ-साथ सीनियर अधिकारियों को इसकी जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है।

कमेंट
कमेंट X