फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme C83 5G :7000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ रियलमीसी 83 5G, जानें क्यों है ये खास

Fri, 06 Mar 2026 07:51 PM IST
Jagriti टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 06 Mar 2026 07:51 PM IST
सार

Realme C83 5G specifications: स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन रियलमी C83 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर लंबी बैटरी लाइफ और स्मूथ डिस्प्ले के लिए डिजाइन किया गया है। जानिए इस फोन के फीचर्स के बारे में विस्तार से...
 

विज्ञापन
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने भारतीय बाजार में अपनी C-सीरीज़ का नया स्मार्टफोन रियलमी सी83 5जी लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, स्मूद डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। कंपनी ने इस फोन को दो कलर ऑप्शन  ब्लूमिंग पर्पल और स्प्राउटिंग ग्रीन में पेश किया है। साथ ही यह तीन अलग-अलग रैम और स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन की बिक्री सात मार्च को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। ग्राहकों को इसमें 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com
रियलमी सी83 5जी के मुख्य स्पेसिफिकेशंस
  • डिस्प्ले: फोन में 6.8-इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फीचर आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव ज्यादा स्मूद हो जाता है।
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com
  • प्रोसेसर: रियलमी सी83 5जी में मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 ऑक्टा-कोर चिपसेट लगाया गया है। यह प्रोसेसर रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com
  • कैमरा: फोन में सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 13-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। हालांकि कैमरा सेटअप सिंपल है, लेकिन यह बजट सेगमेंट के यूज़र्स की बेसिक जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
Realme C83 5G Launch: 7,000mAh Titan Battery 144Hz Display Powerhouse Arrives; Check Price Specs
रियलमी C83 5G - फोटो : realme.com
  • बैटरी: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की टाइटन बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ फोन आसानी से 1 से 2 दिन तक का बैकअप दे सकता है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।
ये भी पढ़: Nothing Phone (4a) सीरीज लॉन्च: Snapdragon 7 Gen 4, 144Hz डिस्प्ले और 140x Ultra Zoom के साथ भारत में एंट्री
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed