{"_id":"69e721fbaa2b14fe770501e7","slug":"whatsapp-plus-customize-app-new-themes-and-20-pinned-chats-know-about-new-subscription-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meta: मेटा ला रहा है WhatsaApp Plus सब्सक्रिप्शन, हर चैट के लिए सेट कर सकेंगे अलग नोटिफिकेशन और रिंग टोन","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Meta: मेटा ला रहा है WhatsaApp Plus सब्सक्रिप्शन, हर चैट के लिए सेट कर सकेंगे अलग नोटिफिकेशन और रिंग टोन
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार
WhatsApp Plus subscription features: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक खास अपडेट आने वाला है। मेटा के अनुसार अब व्हाट्सएप प्लस नाम से एक नया ऑप्शनल सब्सक्रिप्शन मॉडल टेस्ट कर रही है। यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया जा रहा है, जो अपने चैटिंग एक्सपीरियंस को और ज्यादा पर्सनलाइज और कंट्रोल करना चाहते हैं। जानिए मेटा के इस अपकमिंग फीचर के बारे में विस्तार से...
WhatsApp
- फोटो : FREEPIK
विज्ञापन
विस्तार
How to get WhatsApp Plus premium: मेटा ने आधिकारिक तौर पर व्हाट्सएप प्लस नाम की एक वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन सेवा की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि यह उन यूजर्स के लिए होगा, जो एप को पर्सनलाइज्ड करना चाहते हैं। इसमें खास तौर पर ज्यादा पिन्ड चैट्स फीचर, कस्टम थीम्स और पर्सनलाइज्ड नोटिफिकेशन जैसे कॉस्मेटिक फीचर्स मिल सकते हैं। कंपनी ने स्पष्ट कहा है कि यह कोई जरूरी नहीं है कि यूजर इसका इस्तेमाल करे ही, वह पहले की तरफ फ्री सर्विस यानी की बेसिक व्हाट्सएप का भी इस्तेमाल कर सकता है।
WhatsApp Plus में क्या खास मिलेगा?
व्हाट्सएप बीटा इंफो के अनुसार, व्हाट्सएप प्लस में यूजर्स को कई नए और एडवांस फीचर्स मिल सकत हैं। जैसे 20 चैट्स तक पिन करने की सुविधा। फिलहाल यूजर सिर्फ तीन ही पिन कर सकते हैं।
WhatsApp personalized app icons: सब्सक्रिप्शन की कीमत क्या होगी?
हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन यूरोप में इसकी कीमत का अंदाजा 2.48 यूरो (€) लगाया जा रहा है। वहीं कुछ जानकार कह रहा हैं कि कई देशाें में यह और भी सस्ता हो सकता है। इसमें शुरुआत में यूजर्स को फ्री ट्रायल भी मिल सकता है।
क्या इस फीचर को लाने की कोई खास वजह है?
कंपनी के अनुसार यह कदम स्नैपचैट प्लस और इंस्टाग्राम के पेड मॉडल जैसा हो सकता है, जहां यूजर्स को अतिरिक्त पर्सनलाइजेशन और एक्स्ट्रा कंट्रोल दिए जाते हैं। इसमें मेटा का फोकस उन यूजर्स पर ज्यादा हो सकता है, जो एडवांस फीचर्स चाहते हैं, उन्हें एक प्रीमियम एक्सपीरियंस दिया जाएगा, जबकि बाकी यूजर्स के लिए एप फ्री ( जैसा का तैसा )ही रहेगा। हालांकि यह फीचर अभी बीटा टेस्टिंग फेज में है। यह भी जरूरी नहीं है कि सभी फीचर्स फाइनल वर्जन में आएंगे।
Trending Videos

- कस्टम चैट थीम्स और एप आइकॉन्स से पूरी तरह व्हाट्सएप का लुक बदल सकते हैं।
- कस्टम नोटिफिकेशन और रिंगटोन, हर चैट या ग्रुप के लिए अलग सेटिंग कर सकते हैं।
- इसके अलावा कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप्स को अलग-अलग कैटेगरी में मैनेज करना आसान हो जाएगा।

कमेंट
कमेंट X