सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

WhatsApp Security: फोन में डबल सिक्योरिटी के साथ चलाएं व्हाट्सएप, बस ऑन कर लें ये सीक्रेट सेटिंग

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 19 Apr 2026 12:17 PM IST
सार

WhatsApp Two Step Verification: आजकल व्हाट्सएप सिर्फ चैटिंग का हिस्सा नहीं रहा, ऑफिस वर्क, फोटो-वीडियो शेयरिंग से लेकर फैमिली ग्रुप हर चीज इसी पर होती है। ऐसे में डर रहता है कि अगर किसी बाहरी व्यक्ति को आपके व्हाट्सएप अकाउंट का एक्सेस मिल जाए, तो आपकी निजी चैट, फोटो, वीडियो और जरूरी जानकारी लीक हो सकती है। इसी खतरे से बचाने के लिए व्हाट्सएप एक खास सुरक्षा फीचर देता है। 
 

विज्ञापन
Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account
व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन - फोटो : whatsapp.com
WhatsApp security settings: अगर आपका व्हाट्सएप किसी गलत हाथ में लग जाए, तो आपकी निजी चैट्स, फोटो, वीडियो और ऑफिस के जरूरी फाइल्स लीक हो सकते हैं। व्हाट्सएप सेटअप करने के लिए वैसे तो ओटीपी मांगता है, लेकिन हैकर्स के लिए ये कोई बड़ी बात नहीं होता। कई बार सिम क्लोनिंग या अन्य तरीकों से हैकर्स उस तक पहुंच जाते हैं। इसलिए व्हाट्सएप अपने यूजर्स को एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर टू-स्टेप वैरिफिकेशन देता है।


Two-Step Verification: क्या होता है टू-स्टेप वैरिफिकेशन ?
टू-स्टेप वैरिफिकेशन एक अतिरिक्त सुरक्षा फीचर है, जिसमें आपके व्हाट्सएप अकाउंट के लिए एक 6 अंकों का पिन सेट किया जाता है। इसके कई फायदे हैं, जैसे ओटीपी के अलावा पिन भी जरूरी होता है,सिम क्लोनिंग या हैकिंग से बचाव होता है और अनधिकृत लॉगिन लगभग असंभव हो जाता है।
Trending Videos
Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account
व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन - फोटो : whatsapp.com
How to stop WhatsApp hacking: कैसे करें  टू-स्टेप वैरिफिकेशन ऑन? 
अपने अकाउंट को सुरक्षित करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले अपने फोन में व्हाट्सएप को ओपन करें।
  • एंड्रॉयड यूजर्स ऊपर राइट कॉर्नर के तीन डॉट्स पर क्लिक करें, iOS यूजर्स नीचे दिए गए सेटिंग के आइकन पर टैप करें।
  • फिर सेटिंग्स के अंदर अकाउंट विकल्प पर जाएं और वहां Two-Step Verification को चुनें।
  • अब टर्न ऑन वाले बटन पर टैप करें।
  • यहां आपको 6 अंकों का एक पिन सेट करना होगा। ध्यान रहे, पिन ऐसा हो जो आपको याद रहे लेकिन दूसरों के लिए अंदाजा लगाना मुश्किल हो।
  • पिन सेट करने के बाद आपसे Email ID मांगी जाएगी। हालांकि यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप ईमेल जोड़ना चाहते हैं या नहीं, लेकिन अगर ईमेल जोड़ते हैं तो कभी पिन भूलने की स्थित में ईमेल के जरिए उसे रिकवर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account
व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन - फोटो : whatsapp.com
Enable 2FA on WhatsApp: कैसे मैनेज या बंद करें ?
अगर आपका मन कभी इस बंद करने का हुआ तो, नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें..
  • इसके लिए आपको सबसे पहले सेटिंग में जाकर अकाउंट पर टैप करें।
  • फिर टू स्टेप वैरिफिकेशन में जाएं।
  • वहां पर पिन बदल सकते हैं या फिर ऑफ भी कर सकते हैं।
Protect Your Privacy: Must-Know Secret Secure WhatsApp Account
व्हाट्सएप टू-स्टेप वैरिफिकेशन - फोटो : whatsapp.com
Recovery email for WhatsApp PIN: इन बातों का रखें ध्यान
  • पिन में अपनी जन्मतिथि (Birth Date) या '123456' या '111222' जैसे आसान नंबर न रखें।
  • अपना पिन कभी भी किसी के साथ शेयर न करें, चाहे वह आपका करीबी ही क्यों न हो।
  • आप कभी भी अकाउंट सेक्शन में जाकर अपना पिन बदल सकते हैं या इस फीचर को डिसेबल कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed