सब्सक्राइब करें

WhatsApp: अब कार के डैशबोर्ड से कर सकेंगे व्हाट्सएप कॉल और चैट, Apple CarPlay के लिए खास एप लॉन्च

टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Thu, 09 Apr 2026 12:13 PM IST
सार

WhatsApp Apple CarPlay: सोशल मीडिया मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने आईफोन यूजर्स के लिए एक शानदार अपडेट पेश किया है। अब कार चलाते समय व्हाट्सएप का इस्तेमाल करना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि सुरक्षित भी हो जाएगा। कंपनी ने एपल कारप्ले के लिए अपना समर्पित एप लॉन्च कर दिया है।
 

विज्ञापन
WhatsApp Launches Native Apple CarPlay App: Access Chats, Calls Directly Your Car's Dashboar
व्हाट्सएप कारप्ले फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड
आईफोन यूजर्स के लिए ड्राइविंग का अनुभव अब शानदार होने वाला है। व्हाट्सएप के लेटेस्ट iOS अपडेट के साथ अब आप अपनी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से ही चैट्स और कॉल्स को मैनेज कर सकेंगे। यह कदम सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


WhatsApp iOS update 26.13.74: क्या अपडेट है?
व्हाट्सएप ने iOS वर्जन 26.13.74 के साथ एपल कारप्ले के लिए नेटिव सपोर्ट जारी कर दिया है। अब यूजर्स को कार के डिस्प्ले पर ही चैट्स और कॉल हिस्ट्री के अलग टैब मिलेंगे। इसकी सबसे बड़ी खासियत  है कि ये अब मैसेज पढ़ने या रिप्लाई करने के लिए पूरी तरह सिरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, क्योंकि एप का अपना इंटरफेस अब कार की स्क्रीन पर मौजूद होगा।
Trending Videos
WhatsApp Launches Native Apple CarPlay App: Access Chats, Calls Directly Your Car's Dashboar
व्हाट्सएप कारप्ले फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड
कारप्ले में क्या-क्या बदलेगा?

नया इंटरफेस और आसान एक्सेस
अब तक कारप्ले में व्हाट्सएप एक नोटिफिकेशन की तरह काम करता था, लेकिन अब इसका अपना आइकन और एप इंटरफेस होगा। इसमें आपको दो मुख्य सेक्शन मिलेंगे। पहला चैट्स और दूसरा कॉल हिस्ट्री। यानी की चैट्स में आपको हालिया बातचीत की लिस्ट मिल जाएगी और कॉल हिस्ट्री में हाल के सभी कॉल्स का ब्योरा।

हैंड्स-फ्री मैसेजिंग और वॉयस डिक्टेशन
खास बात ये है कि इसमें ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। चालक ड्राइविंग करते हुए व्हाट्सएप पर पूरी चैट विंडो नहीं खोल सकता है। मेटा की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि आप वॉयस डिक्टेशन (Voice Dictation) का उपयोग करके मैसेज बोलकर टाइप कर सकते हैं और भेज सकते हैं। इससे ड्राइवर का ध्यान सड़क से भी नहीं भटकेगा।

सिरी पर निर्भरता कम
पहले व्हाट्सएप के फंक्शन इस्तेमाल करने के लिए यूजर को हर बार सिरी को कमांड देना पड़ता था। अब नेटिव एप आने से कई फीचर्स सीधे स्क्रीन पर टच करके या कार के कंट्रोल बटन से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कॉल्स रिसीव करना और डायल करना अब पहले से कहीं ज्यादा तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Launches Native Apple CarPlay App: Access Chats, Calls Directly Your Car's Dashboar
व्हाट्सएप कारप्ले फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एआई जनरेटेड
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन रहेगा बरकरार
सुरक्षा के मोर्चे पर कोई समझौता नहीं किया गया है। कार के जरिए किए गए सभी मैसेज और कॉल्स वैसे ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहेंगे जैसे आपके फोन पर होते हैं। आपकी बातचीत पूरी तरह निजी और सुरक्षित रहेगी।

How to Use Apple CarPlay Features: कैसे करें इस्तेमाल?
  • अपने आईफोन पर एप स्टोर से व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें। 
  • अपने आईफोन को कारप्ले सपोर्ट वाली कार से कनेक्ट करें।
  • कार के डैशबोर्ड पर व्हाट्सएप का नया आइकन दिखाई देगा, जिस पर टैप करके आप इसे शुरू कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed