{"_id":"69cf67fa744708d2ae06bc0f","slug":"why-whatsapp-backup-chat-daily-notification-on-mobile-screen-2026-04-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WhatsApp: क्या आपको भी व्हाट्सएप से रोज सुबह मिलता है ये मैसेज? जानिए आखिर क्या है इसका मतलब","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
WhatsApp: क्या आपको भी व्हाट्सएप से रोज सुबह मिलता है ये मैसेज? जानिए आखिर क्या है इसका मतलब
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:41 PM IST
सार
WhatsApp Chat Backup: आपने गौर किया होगा कि रोज सुबह फोन के स्क्रीन पर व्हाट्सएप का एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिखता है। इस नोटिफिकेशन में लिखा होता है कि आपका डेटा बैकअप हो रहा है। जानिए आखिर क्यों व्हाट्सएप अपने यूजर्स को ये नोटिफिकेशन हर दिन भेजता है।
विज्ञापन
रोज सुबह व्हाट्सएप क्यों भेजता है ये मैसेज
- फोटो : एआई जनरेटेड
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप आज हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन चुका है। इसमें दूसरों से की जाने वाली हर तरह की चैट सेव रहती है। लेकिन व्हाट्सएप चैट में समस्या तब होती है जब आप फोन बदलते हैं। ज्यादातर समस्या पुराने फोन से नए फोन में चैट ट्रांसफर करने में आती है। कई लोगों के पुराने चैट और तस्वीरें नए फोन में गायब हो जाते हैं। इससे किसी को भेजा गया महत्वपूर्ण मैसेज नहीं दिखता जिससे मन मायूस हो जाता है। लेकिन आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है?
Trending Videos
WhatsApp
- फोटो : Adobe stock
क्या होता है चैट बैकअप?
फोन बदलते समय चैट गायब न हों इसके लिए व्हाट्सएप यूजर्स को ऑटोमैटिक चैट बैकअप की सुविधा देता है। व्हाट्सएप के चैट बैकअप में सभी मैसेज, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट क्लाउड स्टोरेज में सेव हो जाते हैं। यह स्टोरेज Google Drive या iCloud पर होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फोन खो जाने, खराब होने या नया फोन लेने पर आप अपनी पुरानी चैट आसानी से वापस पा सकते हैं।

तड़के सुबह ही क्यों होता है बैकअप?
- फोटो : AI
तड़के सुबह ही क्यों होता है बैकअप?
WhatsApp आमतौर पर सुबह के 3 या 4 बजे बैकअप सेट करता है। इसकी वजह यह है कि उस समय ज्यादातर लोग फोन का कम इस्तेमाल करते हैं। सुबह इंटरनेट स्पीड भी अधिक होती है जिससे बैकअप तेजी से पूरा होता है। इससे बैकअप प्रक्रिया बिना रुकावट के पूरी हो जाती है। चैट का बैकअप बनाते समय व्हाट्सएप यूजर्स को एक पॉपअप नोटिफिकेशन भेजता है। इसमें जानकारी दी जाती है कि यूजर का कितना डेटा बैकअप में खर्च होगा।

क्या व्हाट्सएप की बैकअप सेटिंग्स बदल सकते हैं?
हां, WhatsApp यूजर्स को बैकअप सेटिंग्स कंट्रोल करने का विकल्प देता है। बैकअप को डेली, वीकली या मंथली सेट किया जा सकता है। Wi-Fi या मोबाइल डेटा में से भी विकल्प चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि बैकअप के लिए क्लाउड स्टोरेज की स्पेस का इस्तेमाल होता है। इसलिए समय-समय पर अनावश्यक फाइल्स हटाना जरूरी है। इसके साथ ही, अपने क्लाउड अकाउंट की सुरक्षा का भी ध्यान रखें ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे। अगर आप चाहें तो व्हाट्सएप बैकअप को पूरी तरह बंद भी कर सकते हैं। बैकअप बंद करने पर आपका डेटा फोन पर ही स्टोर होगा।

यूजर्स को क्या मिलता है फायदा?
- रोजाना बैकअप होने से डेटा खोने का खतरा काफी कम हो जाता है।
- गलती से मैसेज डिलीट हो जाए तो उसे वापस पाया जा सकता है।
- एप में दिक्कत आने पर पुराना डेटा रिस्टोर करना आसान होता है।
- नया फोन लेने पर चैट ट्रांसफर में परेशानी नहीं होती
- यह फीचर आपकी जरूरी जानकारी और यादों को सुरक्षित रखने में मदद करता है।