{"_id":"69ce1646fcaac364930dbc8f","slug":"how-to-setup-fingerprint-biometric-payment-authentication-on-paytm-step-by-step-process-2026-04-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fingerprint Setup: अब PIN नहीं, अंगूठा लगाकर करें Paytm से UPI पेमेंट, जानें सेटअप का आसान तरीका","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
Fingerprint Setup: अब PIN नहीं, अंगूठा लगाकर करें Paytm से UPI पेमेंट, जानें सेटअप का आसान तरीका
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:40 PM IST
सार
Paytm Fingerprint Authentication Setup: डिजिटल पेमेंट को और सुरक्षित बनाने के लिए अब UPI में बड़ा बदलाव हुआ है। Paytm यूजर्स अब PIN की जगह फिंगरप्रिंट से पेमेंट कर सकते हैं। यह नया बायोमेट्रिक फीचर पेमेंट को तेज, आसान और पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाता है। जानिए नए बायोमेट्रिक फीचर को एक्टिवेट करने का तरीका।
आरबीआई ने 1 अप्रैल, 2026 से देश में डिजिटल पेमेंट सिस्टम की सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए अहम बदलाव किए हैं। यह बदलाव एटीएम, बैंक ट्रांजेक्शन और यूपीआई समेत कई तरह के डिजिटल पेमेंट सिस्टम पर लागू हुए हैं। यूपीआई की बात करें, तो अब तक आप क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद PIN डालकर पेमेंट करते थे, लेकिन अब ये सिस्टम बदल गया है। अब पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे यूपीआई एप से पेमेंट के लिए आपको PIN एंटर करने की जरूरत नहीं होगी।
Trending Videos
2 of 5
पेटीएम
- फोटो : Twitter: @Paytm
UPI पेमेंट एप्स के लिए लागू हुआ नया बायोमेट्रिक सिस्टम
1 अप्रैल से यूपीआई एप के जरिए पेमेंट के लिए नया बायोमेट्रिक सिस्टम लागू कर दिया गया है। इससे पेमेंट करने का प्रोसेस और भी आसान और सिक्योर हो गया है। अब आप PIN के बदले स्क्रीन पर अपना फिंगरप्रिंट लगाकर पेमेंट कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको अपने यूपीआई एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन सिस्टम को एक्टिवेट करना होगा। अगर आप पेटीएम (Paytm) यूजर हैं तो यहां हम आपको इसके एप पर फ्रिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन को एक्टिवेट करने का तरीका बता रहे हैं।
पेटीएम पर एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक सेटिंग
- फोटो : Paytm
पेटीएम यूजर्स ऐसे एक्टिवेट करें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन
इसके लिए सबसे पहले अपने फोन पर पेटीएम एप को अपडेट कर लें। अगर एप पहले से अपडेट है तो उसे ओपन करें। एप के होम पेज पर आपको सबसे ऊपर फिंगरप्रिंट पेमेंट को एक्टिवेट करने के लिए Active Now का बटन दिखेगा।
4 of 5
हर अकाउंट में जोड़ सकते हैं अलग फिंगरप्रिंट
- फोटो : पेटीएम
इसपर टैप करते ही आपको एप में जोड़े गए बैंक अकाउंट दिखेंगे। अगर आपने एक से ज्यादा अकाउंट जोड़े हैं, तो हर अकाउंट के लिए अलग फिंगरप्रिंट एड कर सकते हैं। अकाउंट पर टैप करते ही आपको स्क्रीन पर फ्रिंगरप्रिंट दर्ज करने को कहा जाएगा। स्क्रीन पर फ्रिंगर टच दर्ज करते ही आपका फ्रिंगरप्रिंट सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा।
बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से सिक्योर होगा पेमेंट
- फोटो : पेटीएम
फिंगरप्रिंट पेमेंट एक्टिवेट होने के बाद आपको स्क्रीन पर "All your accounts are now secured with fingerprint" नोटिफिकेशन दिखाई देगा। इसके बाद आप जब भी क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करने की कोशिश करेंगे तो आपको फिंगरप्रिंट दर्ज कर पेमेंट ऑथेंटिकेट करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।