{"_id":"6ae1d9f2189a51a1120e3317","slug":"whatsapp-redesign-android-settings-menu-to-get-fresh-look-with-material-design-3-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप के सेटिंग्स मेन्यू में हो सकता है बदलाव: नए डिजाइन में दिखेंगे यह ऑप्शन, यूजर को क्या मिलेगा खास?","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
व्हाट्सएप के सेटिंग्स मेन्यू में हो सकता है बदलाव: नए डिजाइन में दिखेंगे यह ऑप्शन, यूजर को क्या मिलेगा खास?
Wed, 28 Oct 2026 04:48 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Wed, 28 Oct 2026 04:48 PM IST
सार
व्हाट्सएप के एंड्रॉयड एप में सेटिंग्स मेन्यू का डिजाइन बदल सकता है। नए इंटरफेस में अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशन जैसे विकल्प अलग-अलग सेक्शन में दिख सकते हैं। फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और इसके लॉन्च की तारीख अभी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
विस्तार
व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड एप का लुक बदलने की तैयारी में है। कंपनी सेटिंग्स मेन्यू को नए डिजाइन में पेश कर सकती है। जिससे यूजर्स को अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशन से जुड़े विकल्प ढूंढने में आसानी हो सके। नए इंटरफेस में सेटिंग्स को एक लंबी सूची में दिखाने के बजाय गोल किनारों वाले अलग-अलग सेक्शन में मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बदलाव गूगल के मटेरियल डिजाइन 3 एक्सप्रेसिव डिजाइन सिस्टम पर आधारित होगा। व्हाट्सएप के इस नए इंटरफेस को एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.43.3 में देखा गया है। हालांकि, अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है और कंपनी ने इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट का एलान नहीं किया है।
व्हाट्सएप की सेटिंग्स में क्या बदल सकता है?
अकाउंट और प्राइवेसी सेक्शन को मिलेगा नया लुक
बॉटम नेविगेशन बार में भी हो सकता है बदलाव
कब मिलेगा व्हाट्सएप का नया डिजाइन?
विज्ञापन
व्हाट्सएप की सेटिंग्स में क्या बदल सकता है?
- व्हाट्सएप के मौजूदा सेटिंग्स मेन्यू में अलग-अलग विकल्पों के जरिए अकाउंट, प्राइवेसी, चैट और नोटिफिकेशन जैसी सुविधाओं को मैनेज किया जा सकता है। नए डिजाइन में इन विकल्पों को अलग-अलग समूहों में दिखाने की तैयारी है।
- रिपोर्ट के अनुसार, नए इंटरफेस में सेक्शन के किनारे गोल होंगे। एक ही समूह से जुड़े विकल्प एक-दूसरे के करीब दिखाई देंगे, जबकि हर ग्रुप की शुरुआत और आखिर में ज्यादा गोल कोने नजर आ सकते हैं। इससे सेटिंग्स मेन्यू पहले के मुकाबले ज्यादा व्यवस्थित और मॉडर्न दिख सकता है।
- इस बदलाव का मकसद एप के इस्तेमाल को आसान बनाना है। हालांकि, डिजाइन में बदलाव से सेटिंग्स की मौजूदा सुविधाओं में कोई नया विकल्प जुड़ने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अकाउंट और प्राइवेसी सेक्शन को मिलेगा नया लुक
- नए डिजाइन का असर अकाउंट, प्राइवेसी और नोटिफिकेशंस जैसे सेक्शन पर भी पड़ सकता है। इन पेजों पर विकल्पों को नए विजुअल लेआउट में दिखाया जा सकता है, जिससे एप के अलग-अलग हिस्सों में एक जैसा डिजाइन देखने को मिले।
- इससे उन यूजर्स को मदद मिल सकती है, जिन्हें किसी खास सेटिंग को खोजने में परेशानी होती है। विकल्पों को समूहों में रखने से यह समझना भी आसान हो सकता है कि कौन-सी सेटिंग किस काम से जुड़ी है।
बॉटम नेविगेशन बार में भी हो सकता है बदलाव
- रिपोर्ट में व्हाट्सएप के बॉटम नेविगेशन बार और चैट बार के डिजाइन में भी संभावित बदलाव हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि स्क्रॉल करने के दौरान बॉटम नेविगेशन बार छोटा हो सकता है, जिससे चैट देखने के लिए स्क्रीन पर ज्यादा जगह मिल सके।
- ऊपर की ओर स्क्रॉल करने पर यह बार दोबारा बड़ा दिखाई दे सकता है। हालांकि, यह बदलाव भी अभी संभावित है और इसकी उपलब्धता या काम करने के तरीके को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
कब मिलेगा व्हाट्सएप का नया डिजाइन?
- व्हाट्सएप का नया सेटिंग्स मेन्यू फिलहाल डेवलपमेंट फेज में बताया जा रहा है। व्हाट्सएप बीटा रिपोर्ट के अनुसार, यह अभी बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है। इसलिए सामान्य एंड्रॉयड यूजर्स को इस बदलाव के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।
- साथ ही यह भी जान लें कि कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि नया डिजाइन कब जारी होगा या इसे सभी यूजर्स के लिए एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। फिलहाल इतना ही कहा जा सकता है कि व्हाट्सएप अपने एंड्रॉयड एप के इंटरफेस को ज्यादा साफ और व्यवस्थित बनाने पर काम कर रहा है।