{"_id":"6ae1e0815452781e27074d2e","slug":"why-tech-giants-are-still-launching-4g-phones-in-the-5g-era-budget-focus-and-feature-upgrades-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"5G के दौर में 4G की वापसी: सैमसंग समेत कई दिग्गज कंपनियां क्यों लॉन्च कर रहीं 4G फोन? आखिर क्या है वजह","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
5G के दौर में 4G की वापसी: सैमसंग समेत कई दिग्गज कंपनियां क्यों लॉन्च कर रहीं 4G फोन? आखिर क्या है वजह
Wed, 28 Oct 2026 05:16 PM IST
कुलदीप शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुलदीप शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2026 05:16 PM IST
सार
5G के दौर में सैमसंग सहित कई बड़ी कंपनियां 4G स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। आखिर इसके पीछे वजह क्या है। एक तरफ कंपनियां फ्लैगशिप सैगमेंट में हर साल नये फीचर ऐड करते है वहीं दूसरी और 4g फोन ला रही हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सैमसंग 4जी स्मार्टफोन
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
5G के तेजी से विस्तार के बीच, टेक बाजार में एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ फ्लैगशिप सेगमेंट में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी पर जोर है, वहीं दूसरी ओर स्मार्टफोन मेकर्स बजट कैटेगरी में लगातार नए 4G नेटवर्क आधारित स्मार्टफोन्स लॉन्च कर रहे हैं। हाल ही में सैमसंग द्वारा लॉन्च किया गया Samsung Galaxy A08 4G इसका ताजा उदाहरण है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि 5G के जमाने में कंपनियां 4G डिवाइसेज पर फिर से दांव क्यों लगा रही हैं?
विज्ञापन
क्यों बढ़ रहा है 4G स्मार्टफोन्स का ट्रेंड?
- कंपोनेंट की बढ़ती कीमतें और कॉस्ट कंट्रोल: सेमीकंडक्टर और मेमोरी चिप्स की बढ़ती वैश्विक कीमतों के कारण बजट में 5G फोन देना कंपनियों के लिए मुश्किल हो रहा है। 5G मोडेम को हटाकर कंपनियां डिवाइस की लागत को नियंत्रित रखती हैं।
- 5G बनाम बेहतर फीचर्स का चुनाव: ग्राहक 5G चिपसेट पर एक्स्ट्रा पैसे देने के बजाय उतने ही बजट में बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और ज्यादा स्टोरेज चुनना पसंद कर रहे हैं।
- टारगेट यूजर बेस: देश में अभी भी करोड़ों ऐसे यूजर्स हैं जिनका मुख्य काम कॉलिंग, सोशल मीडिया और सामान्य वीडियो स्ट्रीमिंग तक सीमित है। उनके लिए भारी-भरकम 5G रिचार्ज प्लान और महंगे 5G फोन की तुलना में किफायती 4G फोन अधिक व्यावहारिक विकल्प साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में बाजार में आए प्रमुख 4G स्मार्टफोन्स
कंपनियों ने इस रणनीति के तहत बजट और मिड-रेंज में हालिया 4G मॉडल पेश किए हैं:- Samsung Galaxy A08: सैमसंग का यह हालिया 4G मॉडल 18499 रुपये की रेंज में आया है। इसमें 6.7-इंच HD+ 90Hz डिस्प्ले, 6,000mAh बैटरी, MediaTek Helio G99+ प्रोसेसर और 6 साल का लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया गया है।
- Redmi A5 4G: शाओमी ने एंट्री-लेवल ग्राहकों को साधने के लिए हाल ही में Redmi A5 4G बाजार में उतारा है, जो बेहद किफायती दाम में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी के साथ आता है।
- Fire-Boltt Evo 4G: एक्सेसरीज सेगमेंट से स्मार्टफोन मार्केट में कदम रखने वाली कंपनी Fire-Boltt ने भी अपने शुरुआती पोर्टफोलियो में Evo 4G को पेश कर साफ कर दिया है कि बजट मार्केट में 4G की मांग अभी खत्म नहीं हुई है।