फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   2026 Toyota Fortuner Leader Edition Launched, New Features, Variants Explained

टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया लीडर एडिशन लॉन्च: ब्लैक अलॉय व्हील्स से लेकर TPMS तक, क्या है इसमें खास? जानें सबकुछ

Fri, 09 Oct 2026 03:38 PM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Fri, 09 Oct 2026 03:38 PM IST
सार

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी बहुचर्चित SUV का नया 2026 Fortuner Leader Edition लॉन्च कर दिया है। इसमें ब्लैक-आउट एक्सटीरियर स्टाइलिंग, नया डुअल-टोन मैरून इंटीरियर और कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, लेकिन क्या इसके इंजन या परफॉर्मेंस में कोई बदलाव हुआ है, या यह सिर्फ एक कॉस्मेटिक अपग्रेड है? आइए जानते हैं इसकी कीमत, इंजन और स्पेसिफिकेशंस की पूरी डिटेल...   

विज्ञापन
2026 Toyota Fortuner Leader Edition Launched, New Features, Variants Explained
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन - फोटो : renault

विस्तार

अपनी दमदार उपस्थिति और मजबूती के लिए पहचानी जाने वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया 2026 लीडर एडिशन भारत में लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स और कुछ अतिरिक्त फीचर्स के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 36.51 लाख रुपये रखी गई है। यह एडिशन 4x2 मैनुअल और 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट में उपलब्ध होगा, जबकि बुकिंग 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी। इसमें ब्लैक एक्सटीरियर एलिमेंट्स, ब्लैक-एंड-मैरून इंटीरियर, ऑटो-फोल्डिंग ORVM और TPMS जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने इंजन या परफॉर्मेंस में किसी बदलाव की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन


टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन: कितनी है कीमत?
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। दोनों की कीमत इस प्रकार है...

वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
4x2 मैनुअल 36.51 लाख रुपये
4x2 ऑटोमैटिक 38.72 लाख रुपये


ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत मैनुअल मॉडल से 2.21 लाख रुपये ज्यादा है। दोनों वेरिएंट में रियर-व्हील-ड्राइव यानी 4x2 कॉन्फिगरेशन मिलता है। कंपनी ने इस एडिशन में 4x4 विकल्प की घोषणा नहीं की है। ग्राहक इस एसयूवी को 12 अक्तूबर से बुक कर सकेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

2026 Toyota Fortuner Leader Edition Launched, New Features, Variants Explained
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन - फोटो : renault

एक्सटीरियर में क्या हुए बदलाव?
फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में मैकेनिकल बदलावों के बजाय इसके लुक पर ज्यादा ध्यान दिया गया है। बाहर से एसयूवी को अलग पहचान देने के लिए कई हिस्सों में ब्लैक फिनिश दी गई है। एक्सटीरियर की बात करें तो नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में संशोधित फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो एसयूवी के लुक को नया रूप देती है। इसमें ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स के साथ मैचिंग हब कैप्स, पीछे के दरवाजों पर ब्लैक गार्निश, ब्लैक फिनिश वाला एंटीना और कंट्रास्ट लुक देने के लिए ब्लैक रूफ मिलती है। इसके अलावा, बॉडी-साइड मोल्डिंग्स और एक्सक्लूसिव बॉनेट एम्ब्लम भी दिए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड फॉर्च्यूनर से अलग पहचान देते हैं। इन बदलावों के जरिए टोयोटा ने SUV के मूल डिजाइन को बरकरार रखते हुए इसके एक्सटीरियर को नया लुक देने की कोशिश की है।

इंटीरियर में ब्लैक और मैरून थीम
एसयूव के केबिन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में सीट्स और डोर ट्रिम्स पर ब्लैक-एंड-मैरून अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके साथ एम्बिएंट लाइटिंग और इलुमिनेटेड स्कफ प्लेट्स भी मिलती हैं। इन बदलावों से केबिन का लुक पहले से अलग नजर आता है, हालांकि SUV का ओवरऑल लेआउट नहीं बदला गया है।

विज्ञापन

2026 Toyota Fortuner Leader Edition Launched, New Features, Variants Explained
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन - फोटो : renault

नए फीचर्स में क्या मिलेगा?
स्टाइलिंग के अलावा टोयोटा ने लीडर एडिशन में रोजाना के इस्तेमाल को आसान बनाने वाले कुछ फीचर्स भी जोड़े हैं।

  • ऑटो-फोल्डिंग ORVM: बाहर के रियर-व्यू मिरर अपने आप फोल्ड हो सकते हैं, जिससे पार्किंग के दौरान सुविधा मिलती है।
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS): यह टायरों के हवा के दबाव पर नजर रखने में मदद करता है।
  • हालांकि इन सुविधाओं के अलावा कंपनी ने किसी अन्य बड़े उपकरण या मैकेनिकल अपग्रेड की घोषणा नहीं की है।


इंजन और परफॉर्मेंस में क्या बदलाव हुआ?

  • फिलहाल टोयोटा ने फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन के इंजन, गियरबॉक्स या परफॉर्मेंस से जुड़े किसी बदलाव की जानकारी नहीं दी है। इसलिए इसे मुख्य रूप से स्टाइलिंग और फीचर-केंद्रित अपडेट के तौर पर पेश किया गया है।
  • यह एडिशन 4x2 मैनुअल और 4x2 ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगा। दोनों रियर-व्हील-ड्राइव कॉन्फिगरेशन के साथ आते हैं। कंपनी की ओर से लीडर एडिशन के लिए 4x4 विकल्प सूचीबद्ध नहीं किया गया है।
विज्ञापन

2026 Toyota Fortuner Leader Edition Launched, New Features, Variants Explained
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन - फोटो : renault

कितने रंगो में उपलब्ध है यह एसयूवी?
टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन तीन कलर सुपर व्हाइट, प्लेटिनम व्हाइट पर्ल और एटीट्यूड ब्लैक में उपलब्ध हैं। इन रंगों के साथ SUV की ब्लैक स्टाइलिंग और अन्य एक्सटीरियर एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन ग्राहकों को अलग लुक का विकल्प देता है।

खरीदने पर मिलेंगे ये ओनरशिप बेनिफिट्स
टोयोटा इस SUV के साथ कई फाइनेंस और ओनरशिप सुविधाएं भी दे रही है। कंपनी सात साल तक की अवधि वाले फाइनेंस विकल्प उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा स्मार्ट बैलून फाइनेंस स्कीम का विकल्प भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही ओनरशिप पैकेज में नीचे बताए गए ये सुविधाएं शामिल हैं...

  • मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस: पांच साल तक।
  • स्टैंडर्ड वारंटी: तीन साल या एक लाख किलोमीटर, जो भी पहले पूरा हो।
  • एक्सटेंडेड वारंटी: पांच साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक।
  • इन सुविधाओं का उद्देश्य ग्राहकों को वाहन खरीदने के बाद भी सहायता और वारंटी कवरेज देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed