फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   34 percent americans using ai chatbots for health diagnoses treatments pew research

एआई से अपनी बीमारी पहचान रहा हर तीसरा अमेरिकी: 95% को चैटबॉट की सलाह पर भरोसा, पर्सनल डेटा लीक होने का भी डर

Mon, 31 Aug 2026 12:06 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 31 Aug 2026 12:06 PM IST
सार

स्वास्थ्य से जुड़ा सवाल होने पर डॉक्टर से सलाह लेना आम बात है, लेकिन अमेरिका में अब एक बड़ा वर्ग पहले एआई चैटबॉट का रुख कर रहा है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, लोग बीमारी के लक्षण, इलाज, डॉक्टर की राय और लैब रिपोर्ट समझने तक के लिए एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन
34 percent americans using ai chatbots for health diagnoses treatments pew research
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल ऑफिस के काम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी निजी जिंदगी और सेहत का भी अहम हिस्सा बनता जा रहा है। हाल ही में प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा जारी किए गए एक सर्वे से पता चला है कि अमेरिका के लोग अपने स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए एआई चैटबॉट्स पर काफी भरोसा जता रहे हैं। अमेरिकी वयस्कों पर किए गए इस अध्ययन के मुताबिक, लोग बीमारी का पता लगाने से लेकर अपनी खून की जांच वाली रिपोर्ट समझने तक के लिए इन स्मार्ट टूल्स की मदद ले रहे हैं।
विज्ञापन


34% अमेरिकी स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल कर रहे एआई
प्यू रिसर्च सेंटर ने 22 से 28 जून 2026 के बीच 3,488 अमेरिकी वयस्कों पर सर्वे किया। आंकड़ों पर गौर करें तो लगभग 34% अमेरिकी नागरिक स्वास्थ्य संबंधी कारणों से एआई चैटबॉट का उपयोग करते हैं। इनमें से 28% लोगों का कहना है कि वे तुरंत मेडिकल जानकारी पाने के लिए इन टूल्स की तरफ रुख करते हैं। वहीं, 25% लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को समझने और 20% अपनी लैब रिपोर्ट का आसान मतलब जानने के लिए चैटबॉट की मदद लेते हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा, 22% लोगों ने बताया कि वे मुफ्त या बहुत कम खर्च में जानकारी हासिल करने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स को पसंद करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि 18% लोग उन निजी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी चैटबॉट से सवाल करते हैं, जिन पर वे डॉक्टर से आमने-सामने चर्चा करने में झिझकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा और ज्यादा शिक्षित लोगों में इस्तेमाल अधिक
सर्वे में यह भी पाया गया कि एशियाई-अमेरिकी, 50 वर्ष से कम उम्र के लोग और उच्च आय वाले लोग हेल्थ चैटबॉट का सबसे अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। जो लोग एआई के भविष्य को लेकर उत्साहित रहते हैं, वे इसका कहीं अधिक (60%) उपयोग करते हैं, जबकि नई तकनीक को लेकर चिंतित रहने वाले केवल 21% लोग ही इसकी मदद लेते हैं।

मददगार लगा AI, लेकिन निजी डेटा पर भरोसा कम
ज्यादातर यूजर्स इन टूल्स को अपने लिए फायदेमंद मानते हैं। लगभग 47% लोगों ने चैटबॉट द्वारा दी गई जानकारी को बेहद मददगार बताया। हालांकि, स्वास्थ्य से जुड़े निजी डेटा की प्राइवेसी को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। जहां 29% लोग चैटबॉट के साथ अपनी पर्सनल हेल्थ डिटेल्स साझा करने में पूरी तरह सहज हैं, वहीं 26% लोग ऐसा करने में हिचकिचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed