Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   AI Risks Google DeepMind Researcher Fears Humans Could Lose Control of AI

'AI से दूर ही रहे परिवार तो अच्छा': गूगल डीपमाइंड की वैज्ञानिक का एआई को लेकर बयान, आखिर क्या है इस डर की वजह?

Fri, 27 Nov 2026 03:07 PM IST
कुलदीप शर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुलदीप शर्मा Updated Fri, 27 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

  • गूगल डीपमाइंड की रिसर्चर मैरी फुओंग ने एआई के भविष्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
  • उन्हें डर है कि ताकतवर एआई सिस्टम इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं।
  • एआई का इस्तेमाल साइबर हमलों और जैविक हथियार बनाने में होने का खतरा है।
  • मैरी चाहती हैं कि उनका परिवार एआई की चिंताओं से दूर सामान्य जिंदगी जी सके।

विज्ञापन
AI Risks Google DeepMind Researcher Fears Humans Could Lose Control of AI
प्रतीकात्मक इमेज - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई को दुनिया का भविष्य बताया जा रहा है, लेकिन इसे सुरक्षित बनाने में जुटे विशेषज्ञ ही अब इसके खतरों को लेकर टेंशन में हैं। गूगूल डीपमाइंड की रिसर्चर मैरी फुओंग ने माना है कि एआई का मौजूदा विकास उन्हें तनाव में डाल रहा है। उन्हें आशंका है कि आने वाले समय में ये सिस्टम इतने ताकतवर हो सकते हैं कि इंसानों के लिए उन्हें समझना और नियंत्रित करना मुश्किल हो जाए।

विज्ञापन

AI के भविष्य को लेकर क्यों डरी हुई हैं रिसर्चर?

मैरी फुओंग गूगल डीपमाइंड में एआई सेफ्टी रिसर्चर हैं। उन्होंने पैलिसेड रिसर्च को दिए एक इंटरव्यू में एआई के तेजी से बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े खतरों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात उन्हें काफी तनाव देते हैं और उन्हें चिंता है कि आने वाले समय में चीजें ठीक नहीं रहेंगी। फुओंग के मुताबिक एआई को लेकर देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय टकराव हो सकता है और इस तकनीक का बड़े पैमाने पर गलत इस्तेमाल भी देखने को मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह एआई के भविष्य को लेकर बहुत आशावादी नहीं हैं।

विज्ञापन

अपने परिवार को AI की चिंता से दूर रखना चाहती हैं मैरी

फुओंग की चिंता सिर्फ तकनीक या नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका जुड़ाव उनके निजी जीवन से भी है। वह चाहती हैं कि उनका परिवार एआई के संभावित खतरों की चिंता किए बिना सामान्य जिंदगी जीता रहे। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि उनके अपने लोग एआई के बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत महसूस न करें और पहले की तरह अपनी जिंदगी जी सकें। उनके मुताबिक इस तकनीक को प्रभावित करने और इसे बेहतर दिशा में ले जाने का अवसर जिन लोगों के पास है, उनकी जिम्मेदारी है कि वे इसके खतरों को कम करने की कोशिश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

AI के बेकाबू होने के पीछे क्या हैं तीन बड़े खतरे?

फुओंग ने भविष्य में एआई से पैदा होने वाले कई जोखिमों की ओर ध्यान दिलाया है। उनके मुताबिक, बढ़ती क्षमताओं के साथ इन सिस्टम का व्यवहार समझना और नियंत्रित करना कठिन हो सकता है।

  • अपने लक्ष्य बना सकता है AI: एआई ऐसे मकसद अपना सकता है, जिन्हें उसके डेवलपर्स ने तय नहीं किया हो या जिनके बारे में उन्हें जानकारी न हो।
  • साइबर हमलों का खतरा: ताकतवर एआई सिस्टम कंपनियों और संस्थानों के खिलाफ साइबर हमले करने में इस्तेमाल हो सकते हैं।
  • जैविक हथियारों का जोखिम: भविष्य में एआई की मदद से खतरनाक जैविक हथियार बनाने की आशंका भी है।
  • इंसानी नियंत्रण खत्म होने का डर: चरम स्थिति में इंसान इन सिस्टम पर अपना नियंत्रण खो सकते हैं, जिसका असर पूरी मानवता पर पड़ सकता है।

डेवलपर्स की सोच के मुताबिक काम नहीं कर रहे AI सिस्टम

फुओंग ने समझाया कि एआई मॉडल को इस तरह प्रशिक्षित किया जाता है कि वे तय काम करें और उन्हें बनाने वाली कंपनियों के मूल्यों के अनुरूप व्यवहार करें। लेकिन ऐसा कर पाना आसान नहीं है। उन्होंने कुछ हालिया घटनाओं का जिक्र किया, जिनमें एआई मॉडल या कई एजेंटों के समूह ने अपने समूह को बचाने के लिए खुद को कुर्बान करने और कंपनियों को हैक करने जैसे कदम उठाए। फुओंग के मुताबिक, डेवलपर्स का ऐसा कोई इरादा नहीं था। उन्होंने एडवांस एआई की तुलना एक अनजान दिमाग से करते हुए कहा कि इस बात की गारंटी बहुत कम है कि ऐसे सिस्टम हमेशा इंसानों के हित में ही काम करेंगे।

क्या AI से इंसानों का अस्तित्व भी खतरे में पड़ सकता है?

फुओंग ने चेतावनी दी कि अगर एआई इंसानों की समझ और नियंत्रण से आगे निकल गया, तो इसके नतीजे बेहद गंभीर हो सकते हैं। उन्होंने भविष्य में मानवता के कमजोर पड़ने और यहां तक कि इंसानी अस्तित्व पर संकट आने की आशंका भी जताई। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि वह मानवता के खत्म होने को तय नहीं मानतीं। उनकी चिंता यह है कि तकनीक जिस तेजी से आगे बढ़ रही है, उस रफ्तार से उसे सुरक्षित बनाने के तरीके विकसित नहीं हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि एआई की क्षमताएं बढ़ाने के साथ उसके व्यवहार और सुरक्षा पर भी उतना ही ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed