{"_id":"6aa21d10d9fb60e76105e302","slug":"apple-iphone-new-launch-old-model-price-hike-iphone-17-iphone-air-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपल: नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 65 हजार तक महंगे हुए फोन","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एपल: नए iPhone लॉन्च के बाद पुराने मॉडल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, 65 हजार तक महंगे हुए फोन
Thu, 10 Sep 2026 08:29 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:29 AM IST
सार
Apple के नए iPhone लॉन्च के बाद सभी पुराने मॉडल्स की कीमतों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। iPhone 17 से लेकर iPhone Air तक कई फोन हजारों रुपये महंगे हो गए हैं। iPhone Air की कीमत में सबसे ज्यादा 65 हजार रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
लॉन्च इवेंट के बाद बढ़े पुराने मॉडल्स के दाम
- फोटो : एपल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Apple ने अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च कर दी है, लेकिन इस बार सिर्फ नए मॉडल्स की कीमत ही चर्चा में नहीं है। कंपनी ने अपने कुछ पुराने iPhone की कीमतों में भी बड़ा इजाफा किया है। कई मॉडल्स पहले के मुकाबले हजारों रुपये महंगे हो गए हैं और iPhone Air की कीमत में तो सीधे 65 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
iPhone 17e से लेकर iPhone Air तक के बढ़े दाम
नई आईफोन 18 प्रो सीरीज की घोषणा के बाद iPhone 17 के दाम में बड़ा बदलाव हुआ है। इसके 256GB मॉडल की कीमत अब 82,900 रुपये से बढ़कर 99,900 रुपये हो गई है। यानी ग्राहकों को इसी मॉडल के लिए अब 17 हजार रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे।
वहीं, 512GB स्टोरेज वाले iPhone 17 की कीमत 1,02,900 रुपये से बढ़कर 1,24,900 रुपये हो गई है। इस तरह इस वेरिएंट की कीमत में 22 हजार रुपये का इजाफा हुआ है, जो करीब 21.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन
महंगी कीमत पर लॉन्च हुए नए आईफोन
नई पीढ़ी के Pro मॉडल्स की कीमत भी पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये रखी गई है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro को 1,34,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। यह पिछले मॉडल iPhone 17 Pro Max की 1,49,900 रुपये वाली लॉन्च कीमत से 30 हजार रुपये ज्यादा है। यानी नई पीढ़ी के Pro Max मॉडल की कीमत में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
iPhone Air सबसे ज्यादा महंगा
कीमत में सबसे बड़ा उछाल iPhone Air में देखने को मिला है। इसके 256GB मॉडल की कीमत 1,19,900 रुपये से बढ़कर 1,49,900 रुपये हो गई है। यानी यह मॉडल अब 30 हजार रुपये महंगा है।
512GB वेरिएंट की कीमत 1,39,900 रुपये से बढ़कर 1,74,900 रुपये हो गई है। इसमें 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
सबसे ज्यादा दाम 1TB वाले iPhone Air के बढ़े हैं। इसकी कीमत 1,59,900 रुपये से सीधे 2,24,900 रुपये पहुंच गई है। यानी इस मॉडल पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले 65 हजार रुपये ज्यादा देने होंगे।
iPhone 17e और iPhone 16 के दाम भी बढ़े
पुराने मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी यहीं खत्म नहीं होती। iPhone 17e के 256GB मॉडल की कीमत 64,900 रुपये से बढ़कर 79,900 रुपये हो गई है। वहीं 512GB वेरिएंट अब 84,900 रुपये के बजाय 1,04,900 रुपये में मिलेगा।
iPhone 16 के 128GB मॉडल की कीमत में भी 20 हजार रुपये का इजाफा किया गया है। इसका दाम 69,900 रुपये से बढ़कर अब 89,900 रुपये हो गया है।
त्योहारी सीजन में पड़ सकता है असर
जानकारों का मानना है कि पुराने iPhone की कीमतों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी का असर आने वाले त्योहारी सीजन में देखने को मिल सकता है। जो ग्राहक सेल के दौरान पुराने मॉडल खरीदने की योजना बना रहे थे, वे अब ज्यादा कीमत के कारण अपना फैसला बदल सकते हैं।
इस कीमत बढ़ोतरी के साथ Apple ने पुराने और नए मॉडल्स के बीच अंतर भी बढ़ा दिया है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना अहम होगा कि ग्राहक नए iPhone की तरफ जाते हैं या पुराने मॉडल्स पर मिलने वाले ऑफर्स का इंतजार करते हैं।