फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Apple Pro and Tell Event Today: Touchscreen MacBook Pro, M6 iMac Expected Launch

एपल 'प्रो एंड टेल': आज टचस्क्रीन मैकबुक प्रो और आईमैक से उठ सकता है पर्दा, जानें इवेंट में क्या-क्या होगा खास

Wed, 28 Oct 2026 06:30 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 28 Oct 2026 06:30 AM IST
सार

एपल के Pro and Tell इवेंट में आज नए मैकबुक प्रो और आईमैक से पर्दा उठ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाई-एंड  मैकबुक प्रो में OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन और डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर्स मिल सकते हैं, जबकि एंट्री-लेवलमैकबुक प्रो और आईमैक को नई M6 चिप के साथ पेश किए जाने की चर्चा है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि एपल आज कौन-से नए प्रोडक्ट्स और फीचर्स पेश करती है।
 

विज्ञापन
Apple Pro and Tell Event Today: Touchscreen MacBook Pro, M6 iMac Expected Launch
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

एपल आज अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाने की तैयारी में है। कंपनी का प्रो एंड टेल इवेंट 28 अक्तूबर को लॉस एंजिल्स में होगा, जिसमें नए मैकबुक प्रो और आईमैक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। भारतीय समय के मुताबिक, इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। हालांकि, यह लाइवस्ट्रीम वाला बड़ा इवेंट होने के बजाय मीडिया के लिए एक खास प्रोडक्ट एक्सपीरियंस हो सकता है। नए प्रोडक्ट्स की जानकारी प्रेस रिलीज के जरिए भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

लीक्स रिपोर्ट के अनुसार, इस बार एपल के हाई-एंड मैकबुक प्रो में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स में टचस्क्रीन, ओलेड डिस्प्ले और डायनामिक आईलैंड जैसे फीचर्स की चर्चा है। इसके अलावा कंपनी एंट्री-लेवल मैकबुक प्रो और आईमैक को नई चिप के साथ अपडेट कर सकती है। फिलहाल, इन प्रोडक्ट्स के स्पेसिफिकेशंस को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
विज्ञापन


OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन वाला मैकबुक प्रो हो सकता है पेश
  • इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण नया हाई-एंड मैकबुक प्रो हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 14 इंच और 16 इंच के स्क्रीन साइज में पेश किया जा सकता है। इसमें ओलेड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो मैकबुक प्रो की मौजूदा स्क्रीन तकनीक से अलग हो सकता है। सबसे खास बदलाव टचस्क्रीन का हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यूजर स्क्रीन को छूकर भी कई काम कर सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • नए मॉडल में आईफोन की तरह डायनामिक आइलैंड मिलने की भी चर्चा है। डिजाइन मौजूदा मैकबुक प्रो से मिलता-जुलता रह सकता है, लेकिन इसका वजन कम किए जाने की उम्मीद है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें एम5 प्रो और एम5 मैक्स चिप्स दिए जा सकते हैं। कीबोर्ड और ट्रैकपैड भी बने रहने की संभावना है।
  • हालांकि, टचस्क्रीन और OLED जैसी नई तकनीक की वजह से इसकी कीमत मौजूदा टॉप मैकबुक प्रो मॉडल से ज्यादा हो सकती है। एपल ने अभी तक इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।
एम6 चिप के साथ अपडेट हो सकता है 14 इंच मैकबुक प्रो
  • इसके लआवा एपल अपने एंट्री-लेवल 14 इंच मैकबुक प्रो को भी अपडेट कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें मौजूदा एम5 चिप की जगह नई एम6 चिप दी जा सकती है। इससे प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी में सुधार देखने को मिल सकता है, हालांकि वास्तविक प्रदर्शन का पता आधिकारिक स्पेसिफिकेशंस सामने आने के बाद ही चलेगा।
  • इस मॉडल के डिजाइन में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है। कुछ रिपोर्ट्स में कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट की संभावना भी जताई गई है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कंपोनेंट्स की लागत और नए हार्डवेयर के कारण कीमत में बढ़ोतरी की आशंका भी है।
एम6 चिप वाला नया आईमैक भी चर्चा में
  • एपल के डेस्कटॉप कंप्यूटर आईमैक का नया मॉडल भी इस इवेंट में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी मौजूदा एम4 चिप वाले आईमैक को सीधे M6 चिप के साथ अपडेट कर सकती है। इसके साथ नए कलर ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं।
  • डिजाइन और दूसरे फीचर्स में बड़े बदलाव की उम्मीद फिलहाल कम है। ऐसे में नए आईमैक में सबसे अहम अपग्रेड प्रोसेसर का हो सकता है। हालांकि, एपल की आधिकारिक घोषणा के बाद ही यह साफ होगा कि कंपनी इसमें कौन-कौन से बदलाव करती है।
नए प्रोडक्ट्स की बिक्री कब शुरू हो सकती है?
  • रिपोर्ट्स में नए मैक प्रोडक्ट्स की बिक्री छह नवंबर से शुरू होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, एपल ने बिक्री की तारीख और भारतीय बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं की है। भारत में कीमतों और लॉन्च से जुड़ी जानकारी भी कंपनी की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।
  • फिलहाल, टचस्क्रीन और ओलेड डिस्प्ले वाला मैकबुक प्रो, एम6 चिप वाला 14 इंच मैकबुक प्रो और नया आईमैक इस इवेंट के संभावित आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। इन सभी प्रोडक्ट्स के फीचर्स और उपलब्धता को लेकर अंतिम जानकारी के लिए एपल की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना पड़ सकता है।
एक नजर में देखें सभी संभावित लॉन्च और उनकी खासियत...
 

प्रोडक्ट

संभावित फीचर्स

क्या नया हो सकता है?

हाई-एंड मैकबुक प्रो(14 और 16 इंच)

OLED डिस्प्ले, टचस्क्रीन, डायनामिक आईलैंड

M5 Pro और M5 Max चिप्स, हल्का डिजाइन

एंट्री-लेवल मैकबुक प्रो(14 इंच)

M6 चिप

बेहतर परफॉर्मेंस, संभावित होल-पंच कैमरा

नया आईमैक

M6 चिप, नए कलर ऑप्शन

प्रोसेसर अपग्रेड, डिजाइन में सीमित बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed